BBOSE Admit Card 2026 जारी, 25 जुलाई से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं; जानें पूरा शेड्यूल

Published on 18 जुल॰ 2026

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 18, 2026, 03:49 PM IST

बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने जून 2026 सत्र की सेकेंडरी (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जून सत्र की परीक्षाएं 25 जुलाई से प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ शुरू होंगी।

Image

BPSC 72nd Prelims Admit Card 2026

BBOSE Admit Card 2026 OUT: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने जून 2026 सत्र की सेकेंडरी (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जून सत्र की परीक्षाएं 25 जुलाई से प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ शुरू होंगी जबकि थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 31 जुलाई से किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार, प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.com पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। हॉल टिकट 16 जुलाई 2026 से अपलोड किए जा चुके हैं और परीक्षा समाप्त होने तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।

उम्मीदवार खुद डाउनलोड नहीं कर सकेंगे एडमिट कार्ड

BBOSE ने स्पष्ट किया है कि छात्र सीधे वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। इसके लिए स्टडी सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

  • स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करेंगे।
  • इसके बाद वे संबंधित छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे।
  • एडमिट कार्ड पर स्टडी सेंटर के अधिकृत हस्ताक्षर और आधिकारिक मुहर लगाकर छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।
  • छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपने स्टडी सेंटर से एडमिट कार्ड जरूर प्राप्त कर लें।

ध्यान रखें कि प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

BBOSE June Session 2026 Exam Schedule

बोर्ड ने जून सत्र की परीक्षा तिथियां भी तय कर दी हैं।

  • प्रैक्टिकल परीक्षाएं: 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
  • थ्योरी परीक्षाएं: 31 जुलाई से 12 अगस्त 2026

सभी परीक्षाएं बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

एडमिट कार्ड में ये जानकारियां जरूर जांचें

एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्र अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषय, परीक्षा की तारीख और अन्य सभी विवरण ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत अपने स्टडी सेंटर से संपर्क करें ताकि समय रहते उसे ठीक कराया जा सके।

किसी भी समस्या पर यहां करें संपर्क

यदि एडमिट कार्ड प्राप्त करने या परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी में परेशानी आती है, तो छात्र सबसे पहले अपने स्टडी सेंटर से संपर्क करें। इसके अलावा, बोर्ड ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8146568498 भी जारी किया है, जहां छात्र अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए समय रहते अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें और परीक्षा की तैयारी पूरी कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article