ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बांग्लादेश ने बड़ा फैसला लिया है. BCB ने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है.
ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बांग्लादेश ने बड़ा फैसला लिया है. BCB ने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/29/bangladesh-cricket-team-2026-07-29-22-22-51.jpg)
Bangladesh Cricket Team
बांग्लादेश क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वनडे टीम के नए कप्तान का ऐलान किया है. BCB ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को वनडे टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है. लिटन दास मेहदी हसन की जगह अब बांग्लादेश के वनडे कप्तान होंगे. बता दें कि मेहदी हसन को हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था.
लिटन दास 2027 तक बने बांग्लादेश के कप्तान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार, 19 जुलाई को इसका आधिकारिक ऐलान किया. 31 वर्षीय लिटन दास को बांग्लादेश की व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान बनाया गया है. इसका मतलब है कि लिटन दास अब टी20 के साथ-साथ वनडे फॉर्मेट में भी टीम की कमान संभालेंगे. इससे पहले वह T20I टीम की कप्तानी कर ही रहे थे. हालांकि वनडे में लिटन दास कार्यवाहक कप्तान के तौर पर कप्तानी कर चुके हैं और 7 मैचों में तीन जीत हासिल कर चुके हैं.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मेहदी हसन मिराज को पिछले साल जून 2025 में वनडे टीम का कप्तान बनाया था और तब से वह टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन इसी महीने जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद बीसीबी ने टीम के नेतृत्व में बदलाव करने का फैसला किया और मिराज को कप्तानी से हटा दिया. अब लिटन दास को वनडे की भी कप्तानी सौंप दी गई है. बांग्लादेश को अपनी अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलनी है, जिसका आगाज 13 अगस्त से होगा.
Congratulations, Litton Kumer Das! 🇧🇩 The new captain of the Bangladesh ODI team. 🏏 pic.twitter.com/nWTUWYumiO
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) July 29, 2026
लिटन दास के अनुभव पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जताया भरोसा
लिटन दास बांग्लादेश के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने अब तक 104 वनडे मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने कुल 2869 रन बनाए हैं. उन्होंने 30.84 की औसत और 85.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. इतना ही नहीं उनकी विकेटकीपिंग में भी अहम भूमिका रहती है. यही कारण है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनपर भरोसा जताते हुए कप्तानी सौंपी है.
तौहीद हृदोय को बनाया गया वनडे में उपकप्तान
वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने युवा बल्लेबाज तौहीद हृदोय को वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है. वहीं नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे. यानी बांग्लादेश ने सभी फॉर्मेट में अलग कप्तानी वाली रणनीति अपनाई है. अब देखने वाली बात होगी कि इससे बांग्लादेश की टीम को कितना फायदा होता है.
Bangladesh have turned to a new ODI captain as they begin building towards the ICC Men's Cricket World Cup 2027 🏆https://t.co/ROohr6ISJ5
— ICC (@ICC) July 29, 2026
लिटन दास के सामने होगी बड़ी चुनौती
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग के बाद कहा कि अलग-अलग फॉर्मेट के लिए दो कप्तान होना टीम के हित में लिया गया फैसला है. इकबाल के मुताबिक, इससे खिलाड़ियों के वर्कलोड को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा और टीम लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन कर सकेगी. अगले साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब लिटन दास के सामने यह एक बड़ी चुनौती होगी कि वह वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक बेहतरीन टीम कैसे तैयार करते हैं. बांग्लादेश टीम और बोर्ड दोनों को उम्मीद है कि लिटन दास की कप्तानी में टीम आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए क्यों बताया जा रहा मुश्किल? वजह जानकर समझ जाएंगे आप