Beauty Tips: त्वचा से बालों तक पाएं नेचुरल निखार, इन आसान उपायों को बनाएं डेली रूटीन का हिस्सा - Haribhoomi

Published on 9 सित॰ 2026

Beauty Tips: खूबसूरत और हेल्दी त्वचा-बालों के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान नेचुरल उपायों और सही डेली रूटीन से भी चेहरे की चमक और बालों की खूबसूरती को बरकरार रखा जा सकता है।

Beauty Tips

त्वचा से बालों तक पाएं नेचुरल निखार(Ai generated)

  • Published: 09 Sep 2026, 09:06 AM IST
  • Last Updated: 09 Sep 2026, 09:11 AM IST

Beauty Tips: खूबसूरत त्वचा और मजबूत बालों के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। सही स्किन और हेयर केयर रूटीन के साथ कुछ आसान प्राकृतिक उपाय भी आपकी खूबसूरती निखारने में मदद कर सकते हैं।

फेस मास्क, एलोवेरा और मॉयश्चराइजर से त्वचा की देखभाल की जा सकती है, वहीं ऑयलिंग और हेयर मास्क बालों को पोषण देने में मददगार हो सकते हैं। इसके साथ पर्याप्त नींद, पानी और पौष्टिक खान-पान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना भी जरूरी है।

ऐसे निखारें त्वचा-बालों की सुंदरता
अपनी त्वचा और बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप कुछ आसान प्राकृतिक उपाय आजमा सकती हैं।

1.फेस मास्क: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए शहद और पके केले का मास्क चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद चेहरा धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार अप्लाई कर सकती हैं।

2.क्लींजिंग: दिन में दो बार हल्के हाथ से क्लींजर करें फिर चेहरा साफ कर लें। यह आपकी स्किन को ब्राइट करेगा।

3.एलोवेरा जैल: एलोवेरा जैल स्किन के दाग-धब्बे दूर करने और स्किन को हाइड्रेट रखने में उपयोगी साबित होता है। इसे आप रोज यूज कर सकती हैं।

4.मॉयश्चराइजिंग: रात में मॉयश्चराइजर लगाकर सोने से त्वचा मुलायम बनी रहती है।

5.सनस्क्रीन: सूर्य की तेज किरणों से त्वचा की रक्षा के लिए धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

6.लिप बाम: होंठों को मुलायम रखने के लिए हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाएं।

7.हेयर ऑयलिंग: बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए ऑयलिंग और मसाज करें। नारियल या आंवला के तेल को हल्का गुनगुना करके उपयोग करें।

8.हेयर मास्क: बालों को पोषण देने के लिए दही या अंडे का मास्क लगा सकती हैं।

9.कंडीशनर: शैंपू करने के बाद बालों में कंडीशनर लगाने से बाल सॉफ्ट रहते हैं।

इन उपायों के अलावा नियमित रूप से सात-आठ घंटे की नींद जरूरी है। दिन भर में लगभग दो लीटर पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है। पौष्टिक ताजा भोजन करें। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। फास्ट फूड और तली हुई चीजों का सेवन नियंत्रित रखें।

स्नेहा सिंह 

यह भी पढ़ें: मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें ये 5 मिलेट डेजर्ट, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल