18

Image Credit : X
बर्नार्ड अर्नोल्ट का टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से पत्ता साफ
फ्रांसीसी लग्ज़री साम्राज्य LVMH के प्रमुख बर्नार्ड अर्नोल्ट की नेट वर्थ घटकर 143 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की टॉप 10 लिस्ट से बाहर होने के साथ ही पहली बार शीर्ष 10 स्थानों पर पूरी तरह से अमेरिकी टेक दिग्गजों का दबदबा कायम हो गया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
28
Image Credit : X
65 अरब डॉलर का भारी नुकसान, मिडिल ईस्ट संकट का असर
साल की शुरुआत से अब तक अर्नोल्ट की संपत्ति में 65 अरब डॉलर की रिकॉर्ड गिरावट आई है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण दुबई जैसे लग्ज़री शॉपिंग सेंटर्स में उनके प्रमुख ब्रांड्स Louis Vuitton, Dior और Tiffany की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
38
Image Credit : X
चीन में गिरा बिज़नेस, ट्रेडमार्क विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें
LVMH के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक चीन में कंज्यूमर डिमांड सुस्त पड़ी है। इसके अलावा, चीन में एक स्थानीय चाय कंपनी के साथ छिड़े ट्रेडमार्क विवाद की वजह से भी कंपनी के राजस्व और ब्रांड वैल्यू को झटका लगा है, जिससे शेयर बाजार में गिरावट आई।
48
Image Credit : X
एलन मस्क का दबदबा, टेक सेक्टर की आई बहार
जहां अर्नोल्ट का लग्ज़री बिजनेस सुस्त पड़ा, वहीं एलन मस्क 918.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में सबसे आगे हैं। उनके साथ लैरी पेज, जेफ बेजोस और माइकल डेल जैसे अमेरिकी टेक दिग्गज एआई (AI) बूम के दम पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।
58
Image Credit : X
कौन हैं बर्नार्ड अर्नोल्ट?
बर्नार्ड अर्नोल्ट फ्रांस के सबसे बड़े कारोबारी नामों में शामिल हैं। LVMH को दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी कंपनियों में खड़ा करने वाले अर्नोल्ट लंबे समय तक दुनिया के टॉप अमीरों में रहे हैं। अब उनकी संपत्ति घटने के बाद रैंकिंग बदल गई है।
68
Image Credit : X
LVMH के पीछे है अर्नोल्ट का साम्राज्य
अर्नोल्ट की पहचान सिर्फ एक लग्जरी ब्रांड तक सीमित नहीं है। LVMH के पास Louis Vuitton, Dior, Tiffany, Hennessy और Dom Pérignon जैसे कई बड़े नाम हैं। इसी विशाल पोर्टफोलियो ने अर्नोल्ट को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में पहुंचाया।
78
Image Credit : X
कभी नंबर-1 भी रह चुके हैं Arnault
अर्नोल्ट दिसंबर 2022 से कुछ समय के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे थे। वह नॉर्थ अमेरिका के बाहर से इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले और इकलौते कंज्यूमर बिजनेस टाइकून भी रहे हैं।
88
Image Credit : X
5 बच्चों में से कौन बनेगा वारिस? उत्तराधिकार पर सस्पेंस
77 वर्षीय अर्नोल्ट की दो शादियों से हुए पांचों बच्चे LVMH में अहम पदों पर कार्यरत हैं। शेयरधारकों की बैठक के दौरान अर्नोल्ट ने इस सवाल को टाल दिया कि उनके बाद कंपनी की कमान कौन संभालेगा, जिससे कंपनी के भविष्य और उत्तराधिकार पर सस्पेंस बना हुआ है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।