Bhojpuri Bawaal : राधे मां की बड़ी भविष्यवाणी, बोलीं- पवन सिंह की 45 की उम्र में होगी तीसरी शादी, मिलेगी प्यार करने वाली पत्नी

Published on 13 अग॰ 2026

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के पावर स्टार व बीजेपी एमएलसी पवन सिंह (Pawan Singh)  इन दिनों अपने शो ‘भोजपुरी बवाल’ (Bhojpuri Bawaal) को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा किस्सा बताते नजर आए, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। इसी दौरान उनकी शादी को लेकर भी राधे मां (Radhe Maa) ने एक भविष्यवाणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीसरी शादी की चर्चा तेज हो गई है।

पढ़ें :- Video- भोजपुरी स्टार पवन सिंह को एक खास तस्वीर गिफ्ट करना चाहता था युवक, सुरक्षाकर्मियों ने फैन को स्टेज से नीचे फेंका

प्रोमो में जन्नत जुबैर पवन सिंह (Pawan Singh) से उनके प्यार और रिश्तों को लेकर सवाल करती हैं। इस पर पवन बताते हैं कि उन्हें किसी खास शख्स से अपने प्यार का इजहार करने में करीब डेढ़ साल लग गया था। उन्होंने कहा कि ‘आई लव यू’ (I love you) बोलने में उन्हें काफी वक्त लगा, लेकिन आखिरकार वह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

Power star ne bayaan ki apni prem kahaani 🙈#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/toRtomQu5i

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 12, 2026

पढ़ें :- Bhojpuri Bawaal : शो में कमेंट्स का एक्ट्रेस काजल राघवानी ने दिया जवाब, निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए, देखें Video

पवन सिंह (Pawan Singh) ने यह भी बताया कि जिस इंसान को उन्होंने दिल से चाहा, आखिर में वह उनके साथ नहीं रह सके। हालांकि उन्होंने उस महिला का नाम नहीं लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके पुराने रिश्ते को लेकर अलग-अलग कयास लगाने लगे हैं।

इसी एपिसोड में राधे मां (Radhe Maa) की भी एंट्री होती है। शो को होस्ट कर रही भारती सिंह उनसे पवन सिंह (Pawan Singh) के लिए अच्छे जीवनसाथी को लेकर सवाल करती हैं। इसके बाद राधे मां (Radhe Maa) पवन सिंह (Pawan Singh) का माथा पढ़ते हुए नजर आती हैं और दावा करती हैं कि उन्हें 45 साल की उम्र में एक बहुत अच्छी और प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी।बस, राधे मां (Radhe Maa)  की इस बात के बाद पवन सिंह (Pawan Singh) की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh)  का अभी तक दूसरी शादी से तलाक नहीं हुआ है.

Pawan Singh’s life partner coming soon? 👀#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/68UJVY3Sec

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 12, 2026

पढ़ें :- आम्रपाली दुबे बिना शादी बनना चाहती हैं मां, अपनी जिंदगी का लेने जा रही हैं सबसे बड़ा फैसला, 'भोजपुरी बवाल' आज से 

वहीं पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और वीडियो भी हाल ही में चर्चा में रहा, जब उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक कार्यक्रम के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरे को पार कर स्टेज तक पहुंच गया। सिक्योरिटी ने उसे नीचे उतारा लेकिन पवन सिंह (Pawan Singh) ने उसे दोबारा बुलाकर उसके साथ तस्वीर खिंचवाई। तो फिलहाल पवन सिंह (Pawan Singh) की अधूरी लव स्टोरी से लेकर 45 की उम्र में अच्छी पत्नी मिलने की भविष्यवाणी तक, भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है।

रिपोर्ट : कल्पना पांडेय