Bhopal Master Plan: भोपाल मास्टर प्लान को CM की सैद्धांतिक मंजूरी, जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट

Published on 1 सित॰ 2026

Bhopal Master Plan: भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी, जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट

Bhopal Master Plan: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल मास्टर प्लान के प्रस्तावित मसौदे को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा और उनकी राय लेने के बाद Master Plan लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

New Update

Bhopal Master Plan

Bhopal Master Plan: राजधानी के नए मास्टर प्लान को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद अब आगे बढ़ गई है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल मास्टर प्लान (Bhopal Master Plan) के प्रस्तावित मसौदे को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा और उनकी राय लेने के बाद Master Plan लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सितंबर में जन्माष्टमी के आसपास नए मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही राजधानी में लंबे समय से लंबित नए मास्टर प्लान के लागू होने की उम्मीद बढ़ गई है। 

2047 की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया Draft

नए मास्टर प्लान (Bhopal Master Plan) में वर्ष 2047 तक भोपाल की संभावित आबादी, बढ़ते शहरी क्षेत्र और भविष्य की जरूरतों को आधार बनाया गया है। इसमें आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ सड़क, परिवहन, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य शहरी सुविधाओं के विस्तार को भी ध्यान में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: MP TET Controversy: 25 लाख शिक्षकों की लड़ाई लड़ेंगे Rahul Gandhi, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की

वर्ष 2005 में खत्म हो चुकी है पुराने Plan की अवधि

भोपाल का पिछला मास्टर प्लान वर्ष 1995 में जारी किया गया था। इसकी निर्धारित अवधि 2005 में खत्म हो गई थी। इसके बाद शहर के विकास और भूमि उपयोग का नियोजन सहित अन्य प्रक्रियाओं के जरिए किया जाता रहा।

2008 से नए Master plan की कवायद शुरू हो गई थी

नए मास्टर प्लान (Bhopal Master Plan) को लेकर वर्ष 2008 से ही कवायद चल रही थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। मेट्रोपॉलिटन रीजन से जुड़े प्रस्तावों के कारण भी प्रक्रिया प्रभावित हुई और अब तक मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार था।

यह भी पढ़ें: MP Cabinet Decisions: MSP पर 60% मूंग खरीदेगी सरकार, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में Technology University मंजूर, 55 जिलों में लोकपाल नियुक्त होंगे

लेखक