Bigg Boss 20 : रीति- काजी के बीच बढ़ा विवाद, बालीं- मैं तुम्हारे बाप की नौकर...

Published on 25 सित॰ 2026

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में इन दिनों घमासान देखने को मिल रहा है. हाल ही में रैप बैटल के दौरान रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच जमकर बहस हुई. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के परिवार तक पहुंच गए. इस दौरान रीति के कुछ बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर भी उनकी आलोचना देखने को मिल रही है.

कोलकाता हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकारा, कहा- चुनाव आते ही राजनीतिक दलों को परेशान करने लगते हैं, हम तंग आ गए हैं
अब भाजपा चुनाव जीतेगी तब भी उसकी हार मानी जायेगी

Rhiti Tiwari’s personality so perfectly explained by herself. 👏 pic.twitter.com/J458TFZWJ0

— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 24, 2026

रीति ने कहा- मैं तुम्हारे बाप की नौकर नहीं 

रैप बैटल के दौरान रीति और काजी के बीच तीखी बहस हुई. इसके बाद काजी ने कैमरे के सामने मनोज तिवारी का नाम लेते हुए कहा कि वह हमेशा उनका सम्मान करते हैं. काजी ने बताया कि रीति ने गुस्से में कहा था, मैं तुम्हारे बाप की नौकर नहीं हूं. काजी ने यह भी कहा कि वह किसी के माता-पिता को इस तरह की बातों में नहीं लाना चाहते.

वहीं रीति ने गुल्लू से बातचीत के दौरान काजी के रवैये पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से काजी कैमरे के सामने आकर उनके खिलाफ बातें कर रहे हैं, उन्हें यह किसी प्रोपेगैंडा जैसा लगता है. इसी बीच माही ने रीति की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि काजी को मिलने वाला अटेंशन ही उनकी परेशानी है.

रीति बोलीं- मेरे पापा को मुझ पर बहुत गर्व है

काजी को लेकर रीति ने माही से कहा कि जिस तरह वह उनके ऊपर गुस्से में आ रहे हैं, उससे उन्हें भी गुस्सा आ रहा है. उन्होंने कहा कि काजी कैमरे के सामने उनके पिता मनोज तिवारी से अपनी बेटी को देखने की बात कर रहे हैं.रीति ने कहा कि उनके पिता यह सब देख रहे होंगे और उन्हें अपनी बेटी पर गर्व होगा.

काजी ने कहा- मैं भी बाप पर पहुंचता, लेकिन यही फर्क 

इसके बाद घर में कैप्टेंसी टास्क को लेकर बिग बॉस ने नया ऐलान किया. घरवालों को उन सदस्यों पर ‘रिजेक्ट’ का मार्क लगाना था, जिन्हें वे कैप्टन नहीं बनाना चाहते थे और इसकी वजह भी बतानी थी.

इस दौरान काजी ने रीति के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि रीति उनके खिलाफ इतना आक्रामक क्यों हो रही हैं. उन्होंने कहा, मैं भी बाप पर पहुंचता, लेकिन यही फर्क है मेरे और इसमें.

इस पर रीति ने उन्हें अपने पिता का नाम लेने की चुनौती दी. काजी ने जवाब दिया कि वह किसी के पिता का नाम नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि वह किसी के माता-पिता के बारे में बात नहीं करते और चाहते हैं कि खेल को खेल तक ही रखा जाए.