Bigg Boss 20 में Qazi Touqeer के गेम खेलने के अंदाज की Hina Khan ने जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस ने उन्हें रॉकस्टार बताया।
Bigg Boss 20: काजी तौकीर की फैन हुईं Hina Khan, गेम की तारीफ कर बोलीं- ‘कश्मीर को प्राउड कर रहे हैं’।
- Published: 14 Sep 2026, 11:12 AM IST
- Last Updated: 14 Sep 2026, 11:12 AM IST
सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 20 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन शो के कंटेस्टेंट Qazi Touqeer लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में उनके गाने, मस्ती और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ नोकझोंक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग उनके गेम खेलने के अंदाज को भी काफी पसंद कर रहे है।
इस बीच, Bigg Boss 11 की फर्स्ट रनर-अप एक्ट्रेस हिना खान ने भी काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। हालांकि, उन्होंने उनके व्यवहार से जुड़ी एक बात पर अपनी असहमति भी जाहिर की।
हिना खान ने काजी तौकीर की जमकर की तारीफ
एक्ट्रेस हिना खान ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर काजी की तारीफ करते हुए लिखा कि एक कश्मीरी होने के नाते उन्हें काजी को इतने सालों बाद दोबारा रॉकस्टार की तरह लोगों का दिल जीतते देखकर खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। Hina ने कहा कि Qazi फिलहाल यह साबित कर रहे हैं कि दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए विवाद या बार-बार लड़ाई करना जरूरी नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि काजी इसी पॉजिटिव अंदाज में लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे और उस रास्ते पर बने रहेंगे, जिसने उन्हें इतना प्यार और सराहना दिलाई है।
Stay the way you are and win it 🙌 pic.twitter.com/ZywNhpnTiy
— Hina Khan (@eyehinakhan) September 13, 2026
काजी की इस बात से नाखुश है हिना
काजी की तारीफ करने के साथ-साथ Hina Khan ने एक बात पर अपनी नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि मेंटल और फिजिकल बीमारी को कभी-कभी मनोरंजन के साधन की तरह पेश किया जाता है, जिससे वह सहमत नहीं हैं। Hina ने भरोसा जताया कि काजी आगे इन चीजों से बचेंगे। इसके अलावा उन्होंने Qazi के परफॉर्मेंस को शानदार बताया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी तरह चमकते रहें और कश्मीर को गौरवान्वित करते रहें।
Bigg Boss 20 में खूब लाइमलाइट बटोर रहे Qazi
Qazi Touqeer शो के शुरुआती दिनों में ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं। हालांकि, उनके व्यवहार को लेकर दर्शकों को कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की याद भी आ रही है। शो के लाइव फीड के एक वीडियो में Qazi कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ बैठे नजर आए, जहां उन्होंने बताया कि उन्होंने कश्मीर स्थित अपने घर में कॉफी के लिए एक खास “कॉफी टंकी” बनवाई है। उन्होंने इसे पानी की टंकी जैसा बताया और कहा कि वह कॉफी के बहुत बड़े शौकीन हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में Qazi ने खुद को कमांडो बताते हुए दावा किया कि वह पांच मिनट में 20 पुश-अप्स कर सकते हैं।
कौन है काजी तौकीर?
काजी तौकीर कश्मीर के श्रीनगर से आते हैं। साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो Fame Gurukul जीतकर देशभर में पहचान बनाई थी। उन्होंने यह शो Ruprekha Banerjee के साथ जीता था। उस समय Qazi भारतीय रियलिटी टेलीविजन के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गए थे।
अब Bigg Boss 20 में उनकी एंट्री के बाद एक बार फिर Qazi की लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है। आने वाले एपिसोड्स में उनका सफर कितना आगे जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।