Published: Tuesday, September 22, 2026, 19:47 [IST]
Bihar Jamui Case Khushboo Patani Reacts: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद मामला देशभर में चर्चा में है। घटना को लेकर राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ फिल्म जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खुशबू पाटनी ने 21 और 22 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर समाज से भी आत्ममंथन करने की अपील की। आइए जानते हैं कि पाटनी ने क्या-क्या कहा?
'महान भारत, विश्वगुरु भारत ऐसे बनेगा?'
21 सितंबर को पोस्ट किए गए वीडियो में खुशबू पाटनी ने कहा कि महान भारत, विश्वगुरु भारत, ऐसे बनेगा? जहां देश में औरत-जात कि कोई इज्जत ही नहीं है। जमुई की घटना की आलोचना करते हुए आगे कहा कि कैसे एक युवक, गमछा पहनकर, स्कूटी सवार एक युवती और युवक को Harass करता है। लड़की के प्राइवेट पार्ट को पकड़ता है। और उनको मारना, गुंडागर्दी करना, यह वही अनपढ़ जाहिल हैं, जो अपनी देहाड़ी भी नहीं कमा पाते। यह वही अनपढ़-जाहिल हैं, जो नशे में धुत हैं। यह वही अनपढ़-जाहिल हैं, जिन्हें अपने जीवन का कुछ पता ही नहीं है कि वो पैदा क्यों हुए?
'क्यों चिढ़ है उन लड़के-लड़कियों से?'
क्यों चिढ़ है, उन लड़के-लड़कियों से जो अपनी इच्छा से एकसाथ हैं, या चल रहे हैं, या दोस्ती है। खुशबू ने मुख्य आरोपी नंदन को लेकर कहा कि इसको शायद इसलिए चिढ़ है, क्योंकि इसे कोई देखता नहीं होगा। न कुछ अपनी जिंदगी में कर पाया, न इसकी जुबान होगी, जो बोलपता होगा। बचपन से इसने अपनी मां को पिटते हुए देखा होगा। बहन के साथ कुछ गलत होते हुए देखा होगा, उसको वो नॉर्मल लगता होगा।
'गमछे वाले और उसके गुट को ऐसी सजा मिले रूह कांपे'
खुशबू ने आगे कहा कि बिहार वालों इसबार जो घटना हुई है, उसे ईगो पर लेलो। इतने साल हो गए, अभी तक औरत की स्थिति बुरी बनी हुई है। सभी राज्यों में धज्जियां उड़ी पड़ी हुई हैं। बिहार को इसबार पसर्नल लेवल पर लेना है, कि सबसे ज्यादा IAS-IPS बिहार से निकले हैं। फिर क्यों लॉ एंड ऑर्डर क्यों हिला पड़ा है? सिर्फ सरकार को दोषी ठहराते रहेंगे, हम खुद को नहीं करेंगे? लोग ही सरकार को बनाते हैं। खुशबू ने कहा कि गमछे वाले और उसके सभी छपरी गुट को ऐसी सजा मिले कि उनकी रूह कांपे।
'यह सिर्फ बिहार की बात नहीं'
खुशबू ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा का मुद्दा केवल बिहार तक सीमित नहीं है। उन्होंने दूसरे राज्यों में भी महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए लोगों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की। उनका कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा को केवल राजनीतिक मुद्दे के रूप में देखने के बजाय समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
लड़के की बहादुरी को खुशबू ने किया सलाम
22 सितंबर को 21 सितंबर को पोस्ट किए गए वीडियो में खुशबू पाटनी ने कहा कि जमुई घटना में दो तरह के मर्दों को देखने को मिलता है। एक गमछा पहनकर आपको Molest करता है और दिखाना चाहता है कि गुंडाराज है, अनपढ़-जाहिल। दूसरा एक पढ़ा-लिखा लड़का, जो क्लास 10 का है। दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। खुशबू ने बताया कि पीड़ित छात्र चाहता तो, छात्रा को अकेले छोड़कर भाग सकता था, लेकिन वो डटा रहा। आरोपी लड़की को चील की तरह नोंच रहे हैं। उसके शरीर पर कई जगह हाथ लगा रहे हैं। लड़की के साथ रेप भी हो सकता था। लेकिन, लड़के ने उसका साथ नहीं छोड़ा।
Ayesha Khan ने भी जताया गुस्सा
जमुई मामले पर एक्ट्रेस आयशा खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाली घटना को देखकर उन्हें बेहद बुरा लगा। आयशा ने खास तौर पर उन लोगों के व्यवहार पर सवाल उठाया, जो कथित तौर पर घटना को देखते या रिकॉर्ड करते नजर आए। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न को 'नैतिकता' या 'संस्कृति' का नाम देकर सही नहीं ठहराया जा सकता।
समझिए... जमुई में हुआ क्या?
पुलिस के मुताबिक, घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे जमुई के मड़वा पहाड़ इलाके में हुई। दो नाबालिग छात्र-छात्रा कोचिंग के बाद स्कूटर से इस इलाके में घूमने पहुंचे थे। बताया गया है कि दोनों वहां तस्वीरें लेने गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। बाद में सामने आए वीडियो में लोगों का एक समूह दोनों को घेरता नजर आता है। वीडियो में लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और लड़के के साथ मारपीट दिखाई देती है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की।
वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
जमुई पुलिस के मुताबिक, घटना के समय पीड़ितों ने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की थी। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और वीडियो में मिले दूसरे सुरागों के जरिए पीड़ितों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की और POCSO एक्ट तथा BNS की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की। जांच के लिए SIT गठित की गई है। पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वीडियो के आधार पर करीब 7 लोगों की पहचान किए जाने की बात कही है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।