विज्ञापन
सार
Bihar Transgender Community PM Modi Temple: पटना में PM मोदी के नाम पर मंदिर बनाने की तैयारी है। किन्नर कल्याण बोर्ड के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का दावा, जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

पटना में PM मोदी के नाम पर बनेगा मंदिर किन्नर कल्याण बोर्ड के प्रस्ताव को मिली मंजूरी (सोर्स- एआई नीर्मित)
विस्तार
Bihar Transgender Community Board Approval On PM Modi Temple: बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसे बोर्ड और राज्य सरकार से मंजूरी मिलने का दावा किया गया है। बोर्ड के सदस्य राजन सिंह के अनुसार, किन्नर समाज का कोई अलग आराध्य या समर्पित मंदिर नहीं है। ऐसे में समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आराध्य मानते हुए उनके नाम पर एक भव्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को कानूनी पहचान दिलाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
इसी वजह से किन्नर समाज उनके प्रति आस्था और सम्मान व्यक्त करना चाहता है। प्रस्ताव के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए जल्द जमीन चिन्हित की जाएगी और सरकारी सहयोग के साथ समाज के लोगों से चंदा भी जुटाया जाएगा। राजन सिंह ने यह भी कहा कि मंदिर के भूमि पूजन के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आमंत्रित किया जाएगा, जबकि मंदिर बनने के बाद पहली विशेष पूजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण भेजा जाएगा। इस घोषणा के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है।
PM मोदी ने ट्रांसजेंडर के लिए बनाया कानून
बोर्ड के सदस्य राजन सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में ट्रांसजेंडर (किन्नर) समुदाय से जुड़े कानून लाकर उन्हें समाज में अधिकार दिलाने का काम किया। उनके मुताबिक, आज किन्नर समाज के लोग पुलिस और अन्य सरकारी सेवाओं में जा रहे हैं, सरकार की विभिन्न योजनाओं और संस्थाओं में उनकी भागीदारी बढ़ी है। वे बोर्डों के सदस्य भी बन रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
किन्नर कल्याण बोर्ड ने रखा था प्रस्ताव
दरअसल बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। बोर्ड के सदस्य डॅा. राजन सिंह ने बताया कि किन्नर समाज का कोई अलग आराध्य मंदिर नहीं है। इसलिए समुदाय ने देश के प्रधानमंत्री मोदी को अपना आराध्य मानते हुए उनके नाम पर एक भव्य मंदिर बनाने का निर्णय लिया। उनके मुताबिक इस प्रस्ताव को बोर्ड और राज्य सरकार से मंजूरी मिल चुकी है तथा अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
भूमि पूजन में CM सम्राट चौधरी को बुलाने की योजना
बता दे कि मंदिर निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबसे पहले भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके सदस्य राजन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आमंत्रित करने की योजना है। उनका कहना है कि किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन उनके नेतृत्व में हुआ, इसलिए भूमि पूजन उनके हाथों कराने की इच्छा है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
जल्द चिन्हित होगी मंदिर के लिए जमीन
राजन सिंह के अनुसार पीएम मोदी के इस मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही उपयुक्त जमीन को चिन्हित करने और उसके अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में सरकार का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए समाज के लोगों से भी आर्थिक सहयोग और चंदा जुटाया जाएगा। उनका कहना है कि मंदिर को भव्य स्वरूप देने की योजना है ताकि यह किन्नर समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र बन सके।
मंदिर बनने पर PM मोदी को भेजा जाएगा निमंत्रण
किन्नर कल्याण बोर्ड का कहना है कि मंदिर बनकर तैयार होने के बाद पहली भव्य पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। बोर्ड की योजना है कि प्रधानमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करें और किन्नर समाज के लोगों से भी मुलाकात करें। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- PM Kisan Scheme: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, PM-किसान योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ी, 2030-31 तक मिलेंगे पैसे
पहले भी बन चुका है PM मोदी के नाम का मंदिर
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में किसान पी. शंकर ने भी प्रधानमंत्री मोदी का मंदिर बनवाया था। उन्होंने बताया था कि किसान सम्मान निधि समेत कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने यह मंदिर बनवाया। अब पटना में प्रस्तावित मंदिर की चर्चा भी देशभर में हो रही है।
