इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी बाइकवो ग्रीन टेक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 में अपने ऑपरेटिंग बेड़े को करीब 10,000 वाहनों तक बढ़ाने का टारगेट रखा है. कंपनी को इस विस्तार के लिए प्रिफरेंशियल इश्यू के जरिए वारंट से ₹76 करोड़ से ज्यादा की फंडिंग मिलने की उम्मीद है. कंपनी ने अपने इस नए बिजनेस विस्तार को बाइकवो असेंड नाम दिया है.
वाहन बेचने से आगे बढ़ रही कंपनी
बाइकवो अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी ईवी एसेट ओनरशिप और लीजिंग, फ्लीट ऑपरेशन, स्पेशल मोबिलिटी सर्विस, ऑपरेटिंग पार्टनरशिप और टेक्नोलॉजी आधारित लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर में विस्तार कर रही है.
कंपनी का कहना है कि उसका टारगेट अलग-अलग कारोबारों की जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक वाहनों, टेक्नोलॉजी, पार्टनर्स और ऑपरेशनल सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है. इसका इस्तेमाल लास्ट-माइल, मिड-माइल और लॉन्ग-माइल ट्रांसपोर्टेशन के साथ एंटरप्राइज मोबिलिटी में भी किया जाएगा.
रिलायंस के साथ ₹66.46 करोड़ का करार
बाइकवो के इस विस्तार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बायो-एनर्जी डिवीजन के साथ किया गया करार अहम है. इसके तहत कंपनी स्पेशल इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की हायरिंग और तैनाती करेगी. GST समेत इन कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल अनुमानित वैल्यू ₹66.46 करोड़ है और इनकी वैधता जुलाई 2033 तक है. इन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का इस्तेमाल लोडर, कैचर और ग्रैबर जैसे विशेष कामों में किया जाएगा. कंपनी के मुताबिक, इससे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का इस्तेमाल बायो-एनर्जी और बायोमास हैंडलिंग जैसे औद्योगिक कामों में बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Mahindra Thar नए अवतार में लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स में बड़ा अपडेट, ये रही नई कीमत

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More