Bilaspur Ganesh Festival Murder: बिलासपुर में DJ पर डांस को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला, मौत, 14 संदेहियों को हिरासत में लिया

Published on 21 सित॰ 2026

Bilaspur Ganesh Festival Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गणेश उत्सव के दौरान DJ पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या (Bilaspur Ganesh Festival Murder) कर दी गई।

शुरुआत में DJ पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट (Bilaspur DJ Dance Murder) हुई। इसके बाद दोनों ओर से तलवार, चाकू, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा इलाके की बताई जा रही है।

गणेश पंडाल में हुआ विवाद (Bilaspur Ganesh Festival Murder)

जानकारी के अनुसार, रविवार, 20 सितंबर की रात करीब 10- 11 बजे के बीच गतौरा के जनक पहरी इलाके में गणेश पंडाल में DJ बज रहा था। इसी दौरान नाचने को लेकर विवाद शुरू हुआ। परिजनों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से भी मनमुटाव चल रहा था। कुछ ही समय में कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

इलाज के दौरान घायल युवक की मौत (Bilaspur Ganesh Festival Murder)

हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मारपीट में मृतक के पिता व्यास नारायण राठौर और भाई रवि कुमार राठौर समेत कई लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज सिम्स में चल रहा है।

पुलिस ने 14 संदेहियों को पकड़ा (Bilaspur Ganesh Festival Murder)

 सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में 14 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। हथियारों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी ने मांगी सख्त सजा (Bilaspur Ganesh Festival Murder)

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक शैलेष राठौर की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। मामले में एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की है।

ये खबर भी पढ़ें: Raipur Ragistry New Office: प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, रजिस्ट्री की प्रक्रिया होगी आसान, रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, अब 14 जगह होगी जमीन की रजिस्ट्री

लेखक