Bilaspur High Court New Order: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 100 से ज्यादा गुमटी-ठेला वालों को राहत.. बिना सर्वे और सुनवाई के निगम नहीं हटा सकेगा दुकानें, इतने दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया

Published on 22 अग॰ 2026

बिलासपुर हाईकोर्ट ने कोनी के 121 छोटे कारोबारियों को राहत देते हुए सर्वे, सुनवाई और पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

Bilaspur High Court New Order: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 100 से ज्यादा गुमटी-ठेला वालों को राहत.. बिना सर्वे और सुनवाई के निगम नहीं हटा सकेगा दुकानें, इतने दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया

Bilaspur High Court Today New Order | Image- Live Law File

Modified Date: August 22, 2026 / 11:05 pm IST

Published Date: August 22, 2026 11:04 pm IST

HIGHLIGHTS

  • कोनी के 121 कारोबारियों को हाईकोर्ट से राहत
  • बिना सर्वे दुकानें नहीं हटा सकेगा निगम
  • 90 दिनों में पूरी करनी होगी प्रक्रिया

बिलासपुर: जिले के कोनी क्षेत्र में गुमटी और ठेला लगाकर कारोबार करने वाले 121 छोटे कारोबारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने निर्देश दिया है कि बिना विधिवत सर्वे और सुनवाई के नगर निगम दुकानदारों को नहीं हटा सकेगा। (Bilaspur High Court Today New Order) कोर्ट ने पहले क्षेत्र में नियमानुसार सर्वे कराने और इसके बाद वेंडिंग जोन तय कर कारोबारियों के पुनर्वास पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुकानदारों को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर भी देना होगा। हाईकोर्ट ने पूरी प्रक्रिया 90 दिनों के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

विहिप प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे बिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम “हमर पहुना” में विनायक नेत्रालय के संचालक एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित माखीजा ने शिरकत कर अपने जीवन, सामाजिक जुड़ाव और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ने के अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कॉलेज जीवन से लेकर सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की। “हमर पहुना” कार्यक्रम के दौरान डॉ. माखीजा ने अपने छात्र जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए बताया कि कॉलेज के दिनों में सामाजिक गतिविधियों के प्रति उनकी रुचि किस प्रकार विकसित हुई और आगे चलकर वे विश्व हिंदू परिषद से जुड़े। (Bilaspur High Court Today New Order) उन्होंने संगठन के साथ अपने जुड़ाव, कार्यों तथा अपने अनुभवों को संवाद के माध्यम से सामने रखा। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न पड़ावों और सामाजिक क्षेत्र में काम करने के दौरान प्राप्त अनुभवों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

Join Our Whatsapp Group

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मोमेंटो एवं शॉल से सम्मान

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों एवं प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने डॉ. माखीजा से विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए अपने विचार और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का माहौल संवादात्मक एवं आत्मीय रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की ओर से डॉ. ललित माखीजा को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_BILASPUR_HIGHCOURT_2208-BLSH-HAMAR-PAHUNA-NF3.mp4

इन्हें भी पढ़ें:

जालना ईओडब्ल्यू ने 4.3 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी निवेश धोखाधड़ी में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया

सपा गठबंधन नहीं तोड़ेगी, हमारी लड़ाई भाजपा के खिलाफ : अखिलेश यादव

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश ने बिजली खरीद को लेकर किया समझौता

महिला का दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

आठ प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री छह प्रतिशत घटी: प्रॉपटाइगर

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  Q1. बिलासपुर हाईकोर्ट ने किन कारोबारियों को राहत दी?

उत्तर:  कोनी क्षेत्र में गुमटी और ठेला लगाकर कारोबार करने वाले 121 छोटे कारोबारियों को राहत मिली है।

प्रश्न 2:  Q2. नगर निगम दुकानदारों को कब हटा सकेगा?

उत्तर:  विधिवत सर्वे और सुनवाई पूरी करने के बाद ही निगम हटाने की कार्रवाई कर सकेगा।

प्रश्न 3:  Q3. हाईकोर्ट ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए कितना समय दिया?

उत्तर:  हाईकोर्ट ने सर्वे, सुनवाई और पुनर्वास संबंधी पूरी प्रक्रिया 90 दिनों में पूरी करने कहा है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

Web Title: Bilaspur High Court Relief: 121 Street Vendors Protected From Eviction Without Survey and Hearing