'जब पूर्ण राज्य मांगते, तभी क्यों होती हैं हत्याएं?' फारुख अब्दुल्ला का सवाल, BJP नाराज

Published on 1 अग॰ 2026

Aug 01, 2026 04:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब भी पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को तेज किया जाता है, तभी ऐसी हत्याएं होना क्यों शुरू हो जाती हैं?

Farooq Abdullah

फारुख अब्दुल्ला

Farooq Abdullah onKulgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के कुलमाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने सवाल उठाया है कि जब वह राज्य की मांग करते हैं, तब ही ऐसी हत्याएं क्यों होती हैं। उन्होंने इस मामले की गहन जांच करने का अनुरोध किया है। बता दें, शनिवार को कश्मीर के कुलगाम में काम करने के लिए गए दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया गया था। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज किया जा रहा है।

इस घटना के बाद एक बार फिर से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। शनिवार को इस मुद्दे पर बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि जब भी उनकी 'पार्टी पूर्ण राज्य' का मुद्दा उठाती हैं, तभी हत्याएं होने लगती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे इन हत्याओं का दुख है। हमें नहीं पता कि उन्हें किसने मारा और वह कैसे मारे गए। इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर हत्यारे कौन थे। समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों होता है कि जब भी स्टेटहुड मांगा जाता है, तभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।"

दिल्ली तक धरना दे आई नेशनल कॉन्फ्रेंस

बता दें, पिछले एक महीने से लगातार सत्ताधारी एनसी 'स्टेटहुड' के लिए अपनी लड़ाई तेज कर रही है। वह दिल्ली तक अपना धरना प्रदर्शन देने के लिए पहुंची थी। वहीं, दूसरी और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी भी आगामी पांच अगस्त को पूर्ण राज्य और 370 की वापसी के लिए प्रदर्शन करने वाली है।

तीन बार के मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रियों ने भी इसी तरह का सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें नहीं चाहतीं कि पूर्ण राज्य का दर्जा मिले। इसलिए इस तरह की घटनाएं होती हैं। उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा कि इस मामले में गहन जांच होनी चाहिए। बता दें, जम्मू-कश्मीर पुलिस सीधे राज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करते हैं। इसलिए सत्ताधारी पार्टी का जांच को लेकर कोई अधिकार नहीं है।

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा नाराज

पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा की तरफ से तीखा बयान सामने आया। भाजपा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने अब्दुल्ला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर अब्दुल्ला आतंकवादियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। पूर्ण राज्य का दर्जा संसद का विषय है। इसका आतंकवादियों से या आतंक कोई संबंध नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यही अब्दुल्ला हैं, जब आतंकवादियों पर कार्रवाई होती है, तो उन्हें मासूम बताने आ जाते हैं। यह गलत है।

कुलगाम में आतंकवादी हमला, दोनों मजदूरों की मौत

शुक्रवार देर रात कुलमाम में पहलगाम स्टाइल में आतंकवादी हमला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ निवासी दो प्रवासी मजदूर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। दीपक की गोली लगने की वजह से मौत हो गई। वहीं भूपिंदर का इलाज अभी जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मजदूरों को मारने से पहले उनका नाम भी पूछा गया था। इसके बाद ही उनको निशाना बनाया गया। दीपक की मौत तुरंत ही हो गई, जबकि भूपिंदर ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस आतंकवादी हमले के बाद घाटी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि घाटी में पिछले काफी समय से प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार होते विकास के बीच इस तरह की घटनाएं मजदूरों में एक डर भी पैदा करती है। पहलगाम हमले के पहले भी ऐसी कई तरह की घटनाएं सामने आई थी।