सिंधिया समर्थक BJP नेता का 4.20 मिनट का VIDEO लीक: करोसिया बोले- सोनम ने भड़काया, काजल ने बेवफाई की; शॉपिंग-मेकअप में मेरे लाखों रुपए उड़ाए - Gwalior News

Published on 15 अग॰ 2026

ग्वालियर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री के करीबी और सिंधिया समर्थक बीजेपी नेता गुरुमुख करोसिया का 4 मिनट 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता वीडियो में कह रहा- काजल और सोनम (बदला हुआ नाम) ने मुझे लूटा। काजल ने भड़काया तो सोनम ने मुझसे बेवफाई की। वह किसी और के साथ होटल जाती है।

करोसिया ने आगे कहा- शॉपिंग और मेकअप में मेरे लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। मैंने प्यार के जाल में फंसकर अपना सब कुछ गंवा दिया। काजल ने मेरा सब कुछ लूट लिया। अगर मुझे कुछ होता है या मेरी मौत होती है तो दोनों युवतियां जिम्मेदार होंगी।

वीडियो वायरल होने के बाद 15 अगस्त को करोसिया ने सफाई दी। उन्होंने कहा- वीडियो पुराना है। दुश्मन मेरी राजनीतिक हत्या करना चाहते हैं। नगर निगम कार्यलाय में टेबल पर मोबाइल छूट गया था। इस दौरान मोबाइल से वीडियो निकालकर लीक किया गया।

BJP नेता ने वायरल वीडियो में और क्या कहा?

वीडियो में करोसिया ने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताते हुए कहा- मैंने काजल को नौकरी लगवाने में मदद की थी। इसके बाद काजल ने उन्हें प्यार के जाल में फंसा लिया। उनसे लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करवाए। कई बार ब्यूटी और ग्रूमिंग के लिए 5-5 हजार और 10-10 हजार रुपए तक के बिल भी उन्होंने चुकाए।

करोसिया का दावा है कि काजल ने जो भी चीज मांगी, उन्होंने वह दिलाई। उन्होंने कहा कि हर महीने दोनों के बीच ‘गिव एंड टेक’ के आधार पर शॉपिंग होती थी और इसका खर्च वे उठाते थे। वीडियो में उन्होंने शॉपिंग, मेकअप और ग्रूमिंग पर भी बड़ी रकम खर्च करने की बात कही।

बीजेपी नेता गुरुमुख करोसिया ने कहा- दोनों महिलाओं ने मुझे लूटा।

बीजेपी नेता गुरुमुख करोसिया ने कहा- दोनों महिलाओं ने मुझे लूटा।

सोनम पर भड़काने का आरोप

वीडियो में करोसिया ने सोनम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने काजल को उनके खिलाफ भड़काया और उसके दूसरे लोगों से संबंध करवाए। दोनों महिलाएं रोज दोपहर करीब 2 बजे गायब रहती थीं। उनके फोन या वीडियो कॉल का जवाब नहीं देती थीं। दोनों परिचितों के साथ होटलों में जाती थीं।

उन्होंने कहा कि काजल की एक दोस्त ने उन्हें बताया था कि काजल अब उन्हें छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ जाना चाहती है। काजल ने उनकी जाति को लेकर आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। सोनम ने काजल को इस तरह की बातें कहने के लिए भड़काया।

मौत का जिक्र और कार्रवाई की मांग

वीडियो के आखिर में करोसिया खुद को परेशान बताते हुए कहते नजर आते हैं कि उन्हें मौत को गले लगाने जैसा महसूस हो रहा है। दोनों महिलाओं ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। अगर उन्हें कुछ होता है या उनकी मौत होती है तो इसकी जिम्मेदार काजल और सोनम होंगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से दोनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

15 अगस्त को गुरुमुख करोसिया ने रखा पक्ष

मामला तूल पकड़ने के बाद 15 अगस्त को गुरुमुख करोसिया ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और वीडियो से जुड़े आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है और अब गलत नीयत से प्रसारित किया जा रहा है।

महिलाओं का ग्वालियर से संबंध नहीं: वीडियो में जिन दो महिलाओं के नाम लिए जा रहे हैं, उनका ग्वालियर से कोई संबंध नहीं है।

मोबाइल छूटने का हवाला: उन्होंने बताया कि एक दिन पहले वे नगर निगम कार्यालय में बैठे थे। कुछ देर के लिए बाथरूम गए और मोबाइल टेबल पर भूल गए।

राजनीतिक साजिश का आरोप: उनका कहना है कि वहां मौजूद किसी विरोधी ने मोबाइल से पुराना वीडियो निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

15 अगस्त को गुरुमुख करोसिया ने दी सफाई।

15 अगस्त को गुरुमुख करोसिया ने दी सफाई।

छवि खराब करने की नीयत से वीडियो वायरल करने का आरोप

गुरुमुख करोसिया ने कहा कि वायरल वीडियो का वर्तमान घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक साख और छवि खराब करने के लिए इसे साजिश के तहत लीक किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें वह छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने दोहराया कि उनका उन महिलाओं से कोई संबंध नहीं है।

………………………

यह खबर भी पढ़ें

BJP नेता का ‘धाकड़ जैसा’ अश्लील वीडियो

करीब 6 महीने पहले एमपी के मंदसौर जिले में एक अश्लील वीडियो सामने आया था। वीडियो, भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का बताया गया। उसे हाईवे पर अश्लील हरकत करते सीसीटीवी कैमरे में कैद बताया गया। पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • ग्वालियर में डॉक्टर से 50.12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी: फर्जी 'BR Nova' ऐप से कराया निवेश, मुनाफा निकालने पर मांगी 35% फीस

    फर्जी 'BR Nova' ऐप से कराया निवेश, मुनाफा निकालने पर मांगी 35% फीस|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्वतंत्रता दिवस पर ग्वालियर में जश्न: SAF ग्राउंड पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण; BSF जवानों ने दिखाए स्टंट

    SAF ग्राउंड पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण; BSF जवानों ने दिखाए स्टंट|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar1:22
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्वालियर में शिक्षिका ने फांसी लगाकर सुसाइड किया: 14 साल से पति से अलग रही थी, बेटी का कॉल रिसीव नहीं, भाई पहुंचा तो फंदे पर लटकी मिली

    14 साल से पति से अलग रही थी, बेटी का कॉल रिसीव नहीं, भाई पहुंचा तो फंदे पर लटकी मिली|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • MP के सरमन को सीने में लगीं 12 गोलियां…जीता ‘टाइगर-हिल्स’: सामने ‘सरमन’ की पार्थिव देह रखी ​थी; चिट्ठी में लिखा था- मैं कुशल से हूं

    2:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर