BJP Leader Passes Away: भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत.. किसान मोर्चा के अध्यक्ष की इलाज के दौरान थमी सांसे तो रो पड़े पार्टी के कार्यकर्ता, आज अंतिम संस्कार | IBC24

Published on 9 अक्टू॰ 2026

BJP Leader Indramani Dubey Passes Away: चंदौली: जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के शहाबगंज मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि दूबे का गुरुवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। वे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

कार्यक्रम में जाते समय हुआ था हादसा

घटना बुधवार की है, जब इंद्रमणि दूबे मुगलसराय में आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में चंदौली के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद तोड़ा दम

BJP Leader Indramani Dubey Passes Away: ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की पूरी टीम उनके इलाज में जुटी रही, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही परिजनों और शुभचिंतकों में रोना-पिटना मच गया।

संगठन और समाज में थी खास पहचान

इलिया थाना क्षेत्र के घोड़सारी गांव के रहने वाले इंद्रमणि दूबे काफी समय से भाजपा से जुड़े थे। वे शहाबगंज मंडल अध्यक्ष के रूप में किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज उठाते रहते थे। अपने सरल और मिलनसार स्वभाव की वजह से वे क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

BJP Leader Indramani Dubey Passes Away: उनके अचानक चले जाने से भाजपा संगठन को बड़ा झटका लगा है। पार्टी नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंद्रमणि जी जैसे समर्पित साथी की कमी हमेशा खलेगी। सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दुखी परिवार के प्रति संवेदना जताई।

संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में कार्यकर्ताओं पर बार-बार फोन और लगातार आग्रह से पड़ने वाले मानसिक दबाव पर भी विचार होना चाहिए।
भाई इंद्रमणि दुबे जी का असामयिक निधन आत्ममंथन का विषय है।
@NitinNabin
@HarishD_BJP
@blsanthosh
@narendramodi
@myogiadityanath
@mppchaudhary https://t.co/76LpSjKF1J

— Manoj kumar srivastava (@manojchakia) October 9, 2026

Read Also This:

भारत कई फसलों में आत्मनिर्भर, पानी की उपलब्धता अब भी बड़ी चुनौतीः संयुक्त राष्ट्र एजेंसी

लातूरः पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से स्कूल संस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अपील की

उप्र मंत्रिमंडल की बैठक में नोएडा हवाई अड्डे के नामकरण के प्रस्ताव को मंजूरी समेत कई फैसले हुए

मेरठ में पति के निजी अंग पर चाकू से हमले के आरोप में पत्नी हिरासत में

बिहार: पटना में प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया