Haldwani Stage Purification Controversy : भाजपा शासित उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए मंच के ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान का मुद्दा गरमाता जा रहा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने मॉनसून सत्र के आखिरी दिन उच्च सदन में इस मुद्दे को उठाया। जिसके बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसको लेकर भाजपा और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला है।
पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन ने हमारी सेना को पेट्रोलिंग करने से रोकना बेहद चिंताजनकदरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि दलित समाज से होने के कारण खरगे की सभा के बाद मंच का शुद्धीकरण किया गया। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने गुरुवार देर शाम एक्स पोस्ट में लिखा, “हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की सभा के बाद मंच का “शुद्धिकरण” सिर्फ़ एक व्यक्ति का अपमान नहीं – यह उस संविधान का अपमान है जिसने छुआछूत को अपराध घोषित किया। और यह कोई इकलौती घटना नहीं है। यह BJP-RSS की सालों से पाली-पोसी मनुवादी सोच का नतीजा है – वो घिनौनी सोच जो आज भी इंसान का दर्जा उसके जन्म से तय करती है, समानता और मानवता से नहीं।”
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की सभा के बाद मंच का “शुद्धिकरण” सिर्फ़ एक व्यक्ति का अपमान नहीं – यह उस संविधान का अपमान है जिसने छुआछूत को अपराध घोषित किया।
और यह कोई इकलौती घटना नहीं है। यह BJP-RSS की सालों से पाली-पोसी मनुवादी सोच का नतीजा है – वो… https://t.co/lIGdo981tL
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 13, 2026
पढ़ें :- हल्द्वानी में खरगे के संबोधन के बाद शुद्धीकरण का मामला, मायावती बोलीं- सरकार जातिवादी एवं सामन्ती तत्वों को जेल भेजे
मायावती ने कानूनी कार्रवाई की मांग की
हल्द्वानी की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए मायावती ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तराखण्ड स्टेट के हल्द्वानी में अभी हाल ही में, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के हुये प्रोग्राम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धीकरण किया गया है। यह जानकारी कल संसद के ज़रिये भी देश को मिली है। यह मामला अति-निन्दनीय व चिन्तनीय है तथा वहाँ कि सरकार बिना कोई देरी किये हुये ऐसे जातिवादी एवं सामन्ती तत्वों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनों के तहत् उचित कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजे। उन्होंने कहा, “साथ ही, इस घटना आदि के सम्बंध में आर.एस.एस. के मुखिया को भी संज्ञान लेकर ज़रुर गंभीरता से सोचना चाहिये जो कि दलितों के आर्थिक तौर पर थोड़ा मज़बूत हुये लोगों को आरक्षण से वंचित करने की बात कर रहें हैं।”
1. उत्तराखण्ड स्टेट के हल्द्वानी में अभी हाल ही में, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के हुये प्रोग्राम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धीकरण किया गया है। यह जानकारी कल संसद के ज़रिये भी देश को मिली है। यह मामला अति-निन्दनीय व चिन्तनीय है…
— Mayawati (@Mayawati) August 14, 2026
पढ़ें :- मोदी-शाह के साथ चाय पार्टी में पहुंचीं सिर्फ डीएमके सांसद, बाकी पूरे विपक्ष ने किया बहिष्कार, बढ़ी सियासी चर्चाएं
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने आगे कहा, “इसके इलावा, अभी हाल ही में महाराष्ट्र के नान्देड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख श्री सुखबीर सिंह बादल पर किये गये हमले की घटना भी अति-दुःखद व चिन्तनीय है। केन्द्र व महाराष्ट्र की सरकार इस घटना को पूरी गम्भीरता से लेते हुये दोषियों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे।”