दिल्ली कूच से पहले BKU अध्यक्ष चढूनी डिटेन: थाना टोल-लाडवा रोड से पुलिस ने किसानों को हटाया; प्रवक्ता बोले- राजधानी पहुंचें, जगह-टाइम बता देंगे - Kurukshetra News

Published on 20 जुल॰ 2026

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में NH-152D के पास भाकियू चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को रोकती पुलिस।

कुरुक्षेत्र के लाडवा में यमुनानगर-लाडवा रोड पर किसानों ने गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर DSP लाडवा निर्मल सिंह और SHO राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। करी

.

बता दें कि पिहोवा से नेशनल हाईवे-152D से भारतीय किसान यूनियन चढूनी (भाकियू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को पुलिस ने डिटेन कर लिया गया था। चढूनी ने किसानों के साथ दिल्ली कूच का ऐलान किया था। कल 21 जुलाई को देशभर के किसानों को दिल्ली के किसान घाट पर एकत्रित होना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी।

इस दौरान पुलिस और किसानों में कहासुनी भी हुई।

इस दौरान पुलिस और किसानों में कहासुनी भी हुई।

चढूनी को साथ ले गई पुलिस, दिल्ली जाना था

सूत्रों के अनुसार, चढूनी को उस समय रोका गया, जब वह दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। उन्हें हिरासत में लेने के बाद पुलिस अपने साथ ले गई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस कार्रवाई की वजह बताने और डिटेन करने से इनकार किया है। उधर, हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईव 152 पर थाना टोल प्लाजा पर किसानों धरने पर बैठ गए।

21 को करना था प्रदर्शन

किसान संगठन भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर किसानों ने बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। विभिन्न किसान संगठनों के बैनर तले किसान 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट में एकत्रित होने वाले थे।

गुरनाम सिंह चढूनी को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी।

गुरनाम सिंह चढूनी को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी।

चढूनी के फेसबुक पेज पर डाली वीडियो

गुरनाम सिंह चढूनी को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके फेसबुक पेज से वीडियो जारी किया गया। वीडियो में चढूनी के बेटे ने दावा किया कि चढूनी समेत संगठन के कई पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट कूच के लिए सुबह 8 बजे किसानों को एकत्र होना था।

लेकिन उससे पहले ही कार्रवाई कर दी गई। वीडियो में दावा किया गया कि चढूनी का संदेश मिला है कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत जहां-जहां संगठन के साथी हैं, वे दोपहर 2 बजे अपने-अपने क्षेत्र के टोल प्लाजा जाम करें।

गुरनाम सिंह चढूनी के फेसबुक पर डाली गई वीडियो में बोलता उनका बेटा।

गुरनाम सिंह चढूनी के फेसबुक पर डाली गई वीडियो में बोलता उनका बेटा।

शंभू बॉर्डर पर पहुंचें किसान

वीडियो में खास तौर पर शाहाबाद और अंबाला के किसानों से अपील की गई कि वे दोपहर 2 बजे अधिक से अधिक संख्या में शंभू बॉर्डर पहुंचें। उधर, सूत्रों के मुताबिक, गुरनाम सिंह चढूनी के साथ-साथ BKU के प्रवक्ता राकेश बैंस को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों नेताओं को अलग-अलग रखा गया है।

करनाल से करना था कूच

15 जुलाई को जिला स्तर पर किसानों की ओर से बाइक रैली निकाली गई थी। साथ ही प्रधानमत्री मोदी के नाम ज्ञापन दिया था। तब चढूनी ने कहा था कि पहले 21 जुलाई को देशभर के किसान संगठन दिल्ली के राजघाट की ओर कूच करेंगे। अगर उस समय उनकी मांगें मानेगी तो ठीक, नहीं तो वहीं से लड़ाई का ऐलान किया जाएगा।

15 जुलाई को कुरुक्षेत्र में जिला स्तर पर बाइक रैली निकाली गई थी।

15 जुलाई को कुरुक्षेत्र में जिला स्तर पर बाइक रैली निकाली गई थी।

करनाल में होना था इकट्ठा

सभी संगठन शांति पूर्वक दिल्ली के लिए कूच करेंगेा। इसमें केरला, तमिलनाडू, तेलंगाना, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के किसान संगठन हिस्सा लेंगे। इसी को लेकर चढूनी आज जिला करनाल के घरौंडा जा रहे थे। चढूनी आज प्रचार के बाद घरौंडा ही जा रहे थे।

टोल-प्लाजा पर धरना शुरू

उधर, अध्यक्ष को हिरासत लेने का मैसेज मिलते ही पिहोवा के आसपास और जिला कैथल के इकट्‌ठा हो गए। किसान टोल प्लाजा की सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस हर हालात पर नजर रखे हुए हैं।

थाना टोल प्लाजा पर दरी बिछाकर बैठे किसान

थाना टोल प्लाजा पर दरी बिछाकर बैठे किसान

संगठन ने बदली अपनी रणनीति

वहीं, भाकियू पिहोवा संगठन के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि देश बचाओ मोर्चा ने इंडो-यूएस ट्रेड डील को रद्द करवाने के लिए 21 तारीख को किसान घाट दिल्ली में एक दिन के प्रदर्शन की महापंचायत का ऐलान किया हुआ है। उसकी तैयारी चल रही है। आज हरियाणा सरकार ने मोर्चा के कॉर्डिनेटर वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही हरियाणा में किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी है। उसके विरोध स्वरूप पहले यह फैसला लिया गया था कि टोल फ्री करवाए जाएंगे। अब मोर्चे ने अपनी रणनीति बदली है, क्योंकि सरकार अपना जोर प्रोग्राम को टालने के लिए लगा रही है, लेकिन देश बचाओ मोर्चा और उसके साथ जुड़े हुए सभी संगठन और किसान लोकतांत्रिक, शांतिप्रिय तरीके से कल दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

भाकियू पिहोवा प्रिंस वडै़च।

भाकियू पिहोवा प्रिंस वडै़च।

अपनी तैयारी करें किसान

सभी किसान संगठन और किसान दिल्ली कूच की तैयारी करने लग जाए। प्रशासन आपको गिरफ्तार करने की फिराक में है। इसलिए पहले ही अंडरग्राउंड हो जाएं और कल ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचे। आपको, इंटरनल फोन करके अपनी जगह, समय और साधन बता दिया जाएगा कि कहां इकट्ठे होना और कहां पहुंचना है।