Blue Water Aadil Rescue Update: ब्लू वाटर में डूबे आदिल का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, अब विशाखापट्टनम से आएगी भारतीय नौसेना की विशेष टीम, सीएम साय ने दिए निर्देश

Published on 22 अग॰ 2026

ब्लू वाटर में डूबे आदिल का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, अब विशाखापट्टनम से आएगी भारतीय नौसेना की विशेष टीम, Blue Water Aadil Rescue Update Navy Team

Blue Water Aadil Rescue Update: ब्लू वाटर में डूबे आदिल का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, अब विशाखापट्टनम से आएगी भारतीय नौसेना की विशेष टीम, सीएम साय ने दिए निर्देश

Modified Date: August 22, 2026 / 11:39 pm IST

Published Date: August 22, 2026 11:35 pm IST

रायपुर: Blue Water Aadil Rescue Update: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में खोज अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम कल विशाखापट्टनम से छत्तीसगढ़ आएगी। यह टीम दोपहर दो – तीन बजे पहुंचेगी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी। ईस्टर्न नेवल कमांड, विशाखापट्टनम की इस विशेष टीम में एक अधिकारी और 10 नौसैनिक शामिल हैं, जिन्हें गोताखोरी एवं पानी के भीतर चलाए जाने वाले खोज और बचाव अभियानों में विशेष दक्षता प्राप्त है। मुख्यमंत्री साय ने संबंधित घटना की जानकारी मिलने के बाद हरसंभव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोर दल की सहायता ली जा रही है।

Blue Water Aadil Rescue Update: बता दें कि मौदहापारा निवासी आदिल खान (24) बुधवार को तीन दोस्तों के साथ यहां घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच खदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगी। आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूद गए। दोस्त तो बाहर निकल आया, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आदिल पानी में डूबता नजर आ रहा है। पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण SDRF की टीम को तलाश में परेशानी हो रही है।

बता दें कि ब्लू वाटर खदान माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास स्थित है। यहां पिछले 9 साल में डूबने की 9 घटनाओं में लोगों की मौत हो चुकी है। आदिल का शव मिलने पर यह आंकड़ा 10 हो जाएगा।

  • OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: ‘सत्ता के लिए पागल हो चुके हैं’…अखिलेश यादव को लेकर ये क्या बोल गए ओपी राजभर, जानें क्यों कही ऐसी बात 
  • International Flight Travel New Rules: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुशखबरी, इमिग्रेशन के लिए अब नहीं चाहिए होगा ये डॉक्युमेंट, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम 
  • NTPC Kaniha Plant Blast Update: यहां NTPC पावर प्लांट में भीषण ब्लास्ट.. कलेक्टर ने कहा, ‘कारणों का पता नहीं’.. जाने अफरा-तफरी के बीच कितने जानमाल का नुकसान
  • Raipur Dharmantaran Case: राजधानी में प्रार्थना सभा में जुटी थीं महिलाएं, विरोध के बाद पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 3 महिलाएं गिरफ्तार 
  • Gujarat Toxic Liquor Case: शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब पीने से हुई इतने लोगों की मौत, कई का इलाज जारी, जानें कैसे हुई ये लापरवाही 
  • International Flight Travel New Rules: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुशखबरी, इमिग्रेशन के लिए अब नहीं चाहिए होगा ये डॉक्यूमेंट, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Blue Water Aadil Rescue Update Navy Team

advertisement will close in 10 seconds ×

ads