एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़ऑटोBMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
BMW X1 LWB और BMW iX1 LWB में ज्यादा केबिन स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और BMW का लग्जरी फील मिलता है, लेकिन इंजन, परफॉर्मेंस, रनिंग कॉस्ट और लंबी दूरी की सुविधा के मामले में दोनों में बड़ा अंतर है.
Written By : सोमनाथ चटर्जी | Updated at : 23 Aug 2026 01:57 PM (IST)

दोनों में से कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
Source : BMW
अगर आप करीब 50 लाख रुपये के बजट में एक प्रीमियम SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो BMW X1 LWB और BMW iX1 LWB आपके सामने दो अलग-अलग ऑप्शन हैं. BMW ने अब X1 को लॉन्ग व्हीलबेस यानी LWB बॉडी के साथ पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों रूपों में पेश किया है. पहले इस लंबे व्हीलबेस वाली बॉडी के साथ सिर्फ इलेक्ट्रिक iX1 मौजूद थी, लेकिन अब पेट्रोल X1 भी इसी बॉडी के साथ आ गई है.
दोनों कारों में ज्यादा केबिन स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और BMW का लग्जरी फील मिलता है, लेकिन इंजन, परफॉर्मेंस, रनिंग कॉस्ट और लंबी दूरी की सुविधा के मामले में दोनों में बड़ा अंतर है. इसलिए अगर आप इन दोनों में से कोई एक खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल X1 बेहतर है या इलेक्ट्रिक iX1?
दोनों कारों की शेप और स्पेस
- BMW X1 LWB और iX1 LWB दोनों की लंबाई 4,616 mm है, जबकि इनका व्हीलबेस 2,800 mm है. लंबे व्हीलबेस का सबसे बड़ा फायदा केबिन के अंदर मिलता है. दोनों कारों में काफी ज्यादा जगह है और पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी अच्छा लेगरूम मिलता है. iX1 LWB में इलेक्ट्रिक सेटअप की वजह से बैठने की पोजिशन थोड़ी अलग महसूस होती है और इसमें घुटने कुछ ऊपर रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों कारों में आराम की अच्छी व्यवस्था है.
- फीचर्स की बात करें तो दोनों मॉडल में BMW का प्रीमियम सेटअप मिलता है. इनमें क्लियर कैमरा सिस्टम, पूरी छत तक फैला ग्लास रूफ, डिजिटल की और कई मॉडर्न सुविधाएं शामिल हैं. हालांकि, इतनी प्रीमियम कार होने के बावजूद इनमें मसाज सीट्स नहीं मिलती हैं. इसके अलावा फीचर्स की लिस्ट काफी अच्छी है और रोजाना इस्तेमाल के लिए जरूरी ज्यादातर प्रीमियम सुविधाएं मौजूद हैं.

- iX1 LWB का सबसे बड़ा फायदा इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है. इसमें 66.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है. कंपनी के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 531 किलोमीटर की रेंज देती है. हालांकि असली दुनिया में रेंज ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल, मौसम और एयर कंडीशनर के इस्तेमाल जैसी चीजों से बदल सकती है. ऐसे में करीब 400 किलोमीटर के आसपास रियल रेंज की उम्मीद की जा सकती है.
गाड़ी की परफॉर्मेंस
- परफॉर्मेंस के मामले में iX1 LWB करीब 204 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देती है. इलेक्ट्रिक मोटर की खासियत है कि टॉर्क तुरंत मिल जाता है. यही वजह है कि कार तेजी से रफ्तार पकड़ती है और शहर में ओवरटेकिंग या ट्रैफिक से निकलने के दौरान काफी रेस्पॉन्सिव महसूस होती है.
- दूसरी ओर, BMW X1 LWB पेट्रोल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन करीब 156 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. पावर के मामले में पेट्रोल मॉडल iX1 से पीछे है, इसलिए तेज एक्सीलरेशन और तुरंत टॉर्क के मामले में इलेक्ट्रिक मॉडल ज्यादा दमदार महसूस होगी.

- पेट्रोल X1 का सबसे बड़ा फायदा लंबी दूरी के सफर में मिलता है. इसे चार्ज करने के लिए रुकने की जरूरत नहीं पड़ती और रास्ते में आसानी से फ्यूल मिल जाता है. यही वजह है कि हाईवे पर लंबी यात्रा करने वालों के लिए पेट्रोल मॉडल ज्यादा सुविधाजनक हो सकती है. इसकी फ्यूल एफिशिएंसी करीब 15.5 kmpl बताई गई है.
- कीमत की बात करें तो BMW iX1 LWB की कीमत करीब 52.4 लाख रुपये है, जबकि पेट्रोल BMW X1 LWB की कीमत करीब 49.90 लाख रुपये है. यानी पेट्रोल मॉडल इलेक्ट्रिक मॉडल से करीब 2.50 लाख रुपये सस्ता है. इसलिए शुरुआती खरीद कीमत के हिसाब से X1 LWB पेट्रोल ज्यादा किफायती है.
कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
- अगर आपकी कार का इस्तेमाल ज्यादातर हाईवे और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए होता है तो पेट्रोल X1 LWB ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकती है. पेट्रोल कार को कुछ ही मिनट में फ्यूल किया जा सकता है और इसके बाद आप लगातार लंबी दूरी तय कर सकते हैं. इसके उलट इलेक्ट्रिक कार में सफर की बनाते समय चार्जिंग स्टेशन की मौजूदगी देखनी पड़ती है. जहां चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कम है, वहां पेट्रोल मॉडल ज्यादा सुविधाजनक रहेगी.
- अगर आपकी ज्यादातर ड्राइविंग शहर में होती है और घर या ऑफिस पर चार्जिंग की सुविधा मौजूद है, तो iX1 LWB ज्यादा बेहतर ऑप्शन बन सकती है. इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट आमतौर पर पेट्रोल कार से कम रहती है. इसके अलावा iX1 LWB ज्यादा पावर और तुरंत टॉर्क देती है, इसलिए शहर में यह तेज और स्मूद महसूस होती है. शांत इलेक्ट्रिक ड्राइविंग फील भी इसे रोजाना के इस्तेमाल के लिए खास बनाता है.
- दोनों कारों में से बेहतर विकल्प आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आप हाईवे और लंबी दूरी पर ज्यादा कार चलाते हैं, चार्जिंग को लेकर चिंता नहीं करना चाहते और शुरुआती कीमत भी कम रखना चाहते हैं, तो करीब 49.90 लाख वाली X1 LWB पेट्रोल ज्यादा सही ऑप्शन हो सकती है.
यह भी पढ़ें:-
1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें
Published at : 23 Aug 2026 01:57 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
वीडियोज




