छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पति ने अपनी पत्नी को बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी पति पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी राम कुमार नेताम ने पत्नी मोनिका बाई नेताम को लात-घूंसों से मारा फिर बेल
.
गंभीर चोटों के कारण महिला की हालत बिगड़ गई और 21 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे उसकी मौत हो गई। महिला के शरीर पर सिर से लेकर पैर तक चोट के निशान हैं। यह मामला शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम जरीडीही का है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
पहले देखिए ये तस्वीरें-

पति ने पत्नी को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।

महिला के शरीर पर बेल्ट से पिटाई के निशान है।

आरोपी पति पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था।
अब जानिए पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राम कुमार नेताम (37) को अपनी पत्नी मोनिका बाई नेताम के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर 20 सितंबर 2026 को दोनों के बीच विवाद हुआ।
आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद राम कुमार ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने मोनिका बाई (32) को बेल्ट से पीटा और लात-घूंसों से भी मारपीट की। महिला को गंभीर चोटें आई। मारपीट के बाद महिला की हालत बिगड़ती गई और 21 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपी पति राम कुमार नेताम को हिरासत में ले लिया है। मामले में परिजनों और पड़ोसियों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल कर रही है।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
जांच के बाद आगे की कार्रवाई
शुरुआती तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, परिजनों और पड़ोसियों के बयान और घटनास्थल से जुटाए गए अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

………………….
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
तीज मनाकर ससुराल लौटी पत्नी की गला घोंटकर हत्या: पति ने सिर पर मुक्के मारे, फिर गला दबाया; दुर्ग में कैरेक्टर पर शक में वारदात

कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति ने कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी उसे बीमार बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर