Aug 17, 2026 03:25 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
इनमें Karaoke ProTuner, DJ कंट्रोल्स, RGB लाइटिंग, वायरलेस माइक्रोफोन और कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें Karaoke ProTuner, DJ कंट्रोल्स, RGB लाइटिंग, वायरलेस माइक्रोफोन और कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

boAt PartyPal Speaker Series
लोकप्रिय ऑडियो कंपनी boAt ने भारत में अपनी नई PartyPal स्पीकर सीरीज लॉन्च की है। कंपनी की यह नई लाइनअप पार्टी, कराओके नाइट और घर पर होने वाली छोटी-बड़ी गैदरिंग को ज्यादा इंटरैक्टिव और मनोरंजक बनाने के लिए डिजाइन की गई है। सीरीज में कुल आठ मॉडल—PartyPal 650, PartyPal 600 Plus, PartyPal 500, PartyPal 390 Plus, PartyPal 230, PartyPal Boom, PartyPal Ultra और PartyPal Rumbl शामिल हैं।
सम्बंधित सुझाव
नई PartyPal सीरीज की कीमत 9,499 रुपये से शुरू होकर 24,999 रुपये तक जाती है। इनमें कंपनी ने boAt Signature Sound के साथ Karaoke ProTuner, DJ कंट्रोल्स, RGB लाइटिंग और कई कनेक्टिविटी विकल्प दिए हैं।
Karaoke ProTuner से रियल टाइम में ट्यून होगी आवाज
नई सीरीज की सबसे खास खूबियों में Karaoke ProTuner शामिल है। यह एक बिल्ट-इन ऑटो-ट्यूनिंग फीचर है, जो गाते समय आवाज को रियल टाइम में बेहतर करने का काम करता है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य कराओके को हर किसी के लिए ज्यादा आसान और मजेदार बनाना है। इसके साथ यूजर्स को DJ इफेक्ट्स और इन-बिल्ट DJ कंट्रोल्स भी मिलते हैं। RGB लाइटिंग म्यूजिक के साथ सिंक होकर पार्टी का माहौल और बेहतर करती है। स्पीकर्स में वायरलेस और वायर्ड माइक्रोफोन सपोर्ट के साथ गिटार कनेक्टिविटी भी दी गई है।
boAt के मुताबिक, PartyPal रेंज को अलग-अलग तरह के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल घर की छोटी पार्टी, कराओके सेशन से लेकर बड़े इनडोर और आउटडोर सेलिब्रेशन तक किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
PartyPal 650 है सीरीज का टॉप मॉडल
लाइनअप में PartyPal 650 सबसे ऊपर है। इसमें 300W boAt Signature Sound मिलता है। स्पीकर के साथ Karaoke ProTuner और दो UHF वायरलेस माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिससे यूजर्स रियल टाइम वोकल ट्यूनिंग के साथ कराओके का आनंद ले सकते हैं। PartyPal 650 में इन-बिल्ट DJ ट्रैक और Bass Drop Pad भी मौजूद है। Bass Drop Pad के जरिए लाइव साउंड इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, डायनेमिक RGB LED लाइट्स म्यूजिक के साथ सिंक होती हैं।
स्पीकर को boAt Hearables App के जरिए भी कस्टमाइज किया जा सकता है। ऐप से यूजर्स साउंड प्रोफाइल, लाइटिंग इफेक्ट्स और स्पीकर सेटिंग्स को अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकते हैं। पोर्टेबिलिटी के लिए इसमें बिल्ट-इन व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.3, TWS Mode, AUX, USB और TF कार्ड के साथ गिटार और वायर्ड माइक्रोफोन सपोर्ट मिलता है।
इतनी रखी गई है स्पीकर्स की कीमत
boAt PartyPal सीरीज की कीमत 9,499 रुपये से 24,999 रुपये के बीच रखी गई है। इस लाइनअप में PartyPal 650, PartyPal 600 Plus, PartyPal 500, PartyPal 390 Plus, PartyPal 230, PartyPal Boom, PartyPal Ultra और PartyPal Rumbl शामिल हैं।
कंपनी के अनुसार, ये सभी मॉडल boAt की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon India, Flipkart और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें