
स्पाइडरमैन फिल्म ने कितने कमाए?
Spider Man Brand New Day Box Office: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म दुनियाभर में अपना कमाल दिखाने में सफल रही है और साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है. भारत में भी ये सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड मूवी बन चुकी है. अब फिल्म रिलीज के 36 दिन पूरे कर चुकी है और थियेटर्स में अपनी अंतिम सांसे गिन रही है. फिल्म की कमाई को लेकर लगातार अपडेट्स भी आ रहे हैं. स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ना सिर्फ इस फिल्म फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी बनी है बल्कि ये भारत में भी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है.
अब तक के इतिहास में किसी भी हॉलीवुड फिल्म ने भारत में 500 करोड़ का कलेक्शन नहीं किया था. लेकिन स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने ये कमाल कर के दिखाया है. इस फिल्म ने ना सिर्फ 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की वहीं दूसरी तरफ फिल्म अब 600 करोड़ के कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है.
स्पाइडर मैन ने भारत में कितने कमाए?
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म ने रिलीज के 37 दिनों में भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 495.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 593.05 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई है. इस लिहाज से फिल्म को अब 7 करोड़ रुपये की और दरकार है. देखना होगा कि फिल्म इस वीकेंड में कितना कमाती है और आने वाले वक्त में क्या ये फिल्म 600 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा पाती है कि नहीं. इसके लिए फिल्म का कम से कम कुछ दिनों तक तो थियेटर्स में टिके रहना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- किसी का भाई किसी की जान फेम सिद्धार्थ निगम को मिल गया प्यार, गर्लफ्रेंड संग शेयर की तस्वीर
दुनियाभर में स्पाइडर मैन ने कितने कमाए?
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 22500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या इस फिल्म का रिकॉर्ड कोई और तोड़ सकता है या ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी रहेगी.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More