Bihar BPSC AEDO Paper Leak: बिहार में BPSC की AEDO परीक्षा में कथित धांधली की जांच एजेंसी को बड़ी कामयाबी मिली है. जांच एजेंसी ने परीक्षा में तैनात बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय को गिरफ्तार किया है. अतुल पूरे विवाद का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
Bihar BPSC AEDO Paper Leak: बिहार में BPSC की AEDO परीक्षा में कथित धांधली की जांच एजेंसी को बड़ी कामयाबी मिली है. जांच एजेंसी ने परीक्षा में तैनात बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय को गिरफ्तार किया है. अतुल पूरे विवाद का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/20/bihar-bpsc-aedo-paper-leak-mastermind-biometric-operator-atul-raj-pandey-arrested-1-2026-08-20-12-10-39.jpg)
Bihar BPSC AEDO paper leak Mastermind Atul Raj Pandey arrest
Bihar BPSC AEDO Paper Leak: बिहार में BPSC की AEDO परीक्षा में EOU को बड़ी सफलता मिली है. कथित धांधली की जांच के दौरान आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने परीक्षा में तैनात बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि अतुल राज पांडेय के कथित तौर पर सॉल्वर गैंग से संपर्क था. एजेंसी को यह भी जानकारी मिली है कि वह कई परीक्षा केंद्रों को मैनेज करने की साजिश में शामिल था. विवाद में अतुल को मास्टर माइंड बताया जा रहा है.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में लीक में मास्टमाइंड की गिरफ्तारी हुई है. पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को मामले से जुड़े कई अहम नामों के बारे में जानकारी मिली है. अब इन लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और EOU इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा में धांधली को अंजाम देने के लिए किन-किन लोगों ने मिलकर काम किया और परीक्षा केंद्रों तक उनकी पहुंच कैसे बनी.
यह भी पढ़ें: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 1 सितंबर से आवेदन
क्या है पूरा विवाद?
BPSC की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में अप्रैल 2026 के दौरान कथित धांधली का मामला सामने आने के बाद जांच तेज हो गई है. आरोप है कि मुंगेर, नालंदा, गया समेत कई जिलों में ब्लूटूथ और दूसरे हाईटेक उपकरणों की मदद से नकल कराई गई और प्रश्नपत्र लीक किया गया. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच में सॉल्वर गैंग के साथ कुछ बायोमीट्रिक ऑपरेटरों की कथित मिलीभगत सामने आई है.
जांच के दौरान अतुल राज पांडेय समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है. परीक्षा के संचालन के लिए नियुक्त ‘साईं एडुकेयर’ एजेंसी की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं, क्योंकि उस पर पहले अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं में ब्लैकलिस्ट होने के आरोप हैं. मामले में गड़बड़ी के कई सबूत मिलने के बाद परीक्षा की व्यवस्था, इसे रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग भी तेज हो गई है.
🚨 बिहार BPSC की AEDO परीक्षा में धांधली का बड़ा खुलासा!
🔴EOU ने अतुल राज पांडे को गिरफ्तार किया है। कंकड़बाग के परीक्षा केंद्र पर वह बायोमेट्रिक ऑपरेटर था।मोबाइल से परीक्षा से जुड़े अहम सबूत मिलने के बाद कार्रवाई हुई।#BPSC#AEDO#Biharpic.twitter.com/GKETDoheGW
— शिक्षा सारथी (@Sikshasarthi) August 19, 2026
अतुल राज पर कई सेंटर मैनेज करने का आरोप
BPSC की परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच के दौरान अतुल राज पांडेय की भूमिका भी सामने आई है. EOU के मुताबिक, अप्रैल 2026 में आयोजित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी और AEDO की परीक्षाओं में अतुल राज ने कई परीक्षा केंद्रों को मैनेज करने की साजिश रची थी. जांच में धांधली से जुड़े सॉल्वर गैंग के साथ उसके संपर्क की बात भी सामने आई है. मामले में गड़बड़ी के सबूत मिलने के बाद BPSC ने दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. पूछताछ के दौरान अतुल राज ने सॉल्वर गैंग से जुड़े कई अहम लोगों के नाम बताए हैं. EOU अब इन नामों और उनकी भूमिका का सत्यापन कर रही है.
कैसे बना मास्टर माइंड?
जांच एजेंसी के अनुसार, अतुल राज पहले भी अलग-अलग परीक्षाओं में जैमर और बायोमीट्रिक से जुड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुका है. वह इन कंपनियों को कर्मचारियों और अन्य मानव संसाधन की आपूर्ति भी करता था. इसी अनुभव का इस्तेमाल कथित तौर पर परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी की योजना बनाने में किया गया.
यह भी पढ़ें: झारखंड के बाद अब बिहार में आज से छात्रों का महाआंदोलन, भर्ती और परीक्षा के मुद्दे पर सम्राट सरकार की घेराबंदी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें