Brazil Lightning Strike : बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर बिता रही थी सुकून के पल, अचानक बदला मौसम और फिर हुआ कुछ ऐसा! CCTV देख दहल जाएंगे

Published on 1 सित॰ 2026

ब्राजील के पल्होका स्थित प्राया दा पिनहेरा बीच पर बॉयफ्रेंड के साथ टहल रही 39 वर्षीय महिला पर अचानक बिजली गिर गई। हादसे का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है, जबकि अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई।

Brazil Lightning Strike : बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर बिता रही थी सुकून के पल, अचानक बदला मौसम और फिर हुआ कुछ ऐसा! CCTV देख दहल जाएंगे

Brazil Lightning Strike

Modified Date: September 1, 2026 / 11:45 pm IST

Published Date: September 1, 2026 11:42 pm IST

HIGHLIGHTS

  • बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर टहल रही थी 39 वर्षीय महिला
  • अचानक महिला पर गिरी आसमानी बिजली, CCTV में कैद हुआ हादसा
  • रेस्क्यू और CPR के बावजूद नहीं बच सकी महिला की जान

पल्होका : Brazil Lightning Strike ब्राजील के पल्होका स्थित मशहूर प्राया दा पिनहेरा (Praia da Pinheira) बीच पर एक बेहद खौफनाक हादसा सामने आया है, जहाँ अपने बॉयफ्रेंड के साथ समंदर किनारे सुकून के पल बिता रही एक महिला पर अचानक आसमान से बिजली गिर गई। कुदरत के इस कहर में 39 वर्षीय एंडिनारा गोंसाल्वेस अरेजे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एंडिनारा अपने बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर टहल रही थीं। सब कुछ सामान्य चल रहा था कि तभी अचानक आसमान से कड़कती बिजली सीधे एंडिनारा पर आ गिरी और वह रेत पर ढेर हो गईं। घटना के बाद बदहवास बॉयफ्रेंड की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और इमरजेंसी मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।

नहीं बच पाई महिला की जान

दमकलकर्मियों ने रेत पर ही महिला को सीपीआर (CPR) दिया और उन्हें तुरंत प्राया डो सोन्हो इमरजेंसी यूनिट के लिए रवाना किया गया। रास्ते में डॉक्टरों ने डिफिब्रिलेटर के जरिए तीन बार झटके देकर धड़कनें वापस लाने का प्रयास भी किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Join Our Whatsapp Group

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सामने आए वीडियो ने दुनियाभर के नेटिजन्स को सन्न कर दिया है और प्रकृति के इस अचानक व भयानक रूप को देखकर हर कोई हैरान है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करते हुए बीच पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को खराब मौसम के दौरान खुले तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी है।

🇧🇷 Holy crap, I’m never going out in a lightning storm again after seeing this

Edinara Gonçalves Areze was with her friends on Pinheira Beach in Brazil when she was struck

She suffered a cardiac arrest, received CPR and medical care, but died the next day at Hospital Regional…

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 31, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

  • School College Closed: कल से दो दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, आंगनबाड़ियों में भी छुट्टी की ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने जारी किया आदेश 
  • Jashpur Tobacco Murder : सिर्फ तंबाकू मांगने पर भड़का शख्स! 22 साल के युवक के सिर पर दे मारी लोहे की रॉड, फिर जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा
  • Indore Influencer Birthday On Road : बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी! कार रोककर काटा केक, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  यह हादसा कहां हुआ?

उत्तर:  यह हादसा ब्राजील के पल्होका स्थित प्राया दा पिनहेरा बीच पर हुआ।

प्रश्न 2:  महिला के साथ क्या हुआ?

उत्तर:  महिला पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रश्न 3:  क्या महिला को बचाया जा सका?

उत्तर:  दमकलकर्मियों ने CPR दिया और मेडिकल टीम ने भी बचाने की कोशिश की, लेकिन महिला की मौत हो गई।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: Woman Spending Peaceful Moments With Boyfriend at Beach Meets Tragic Fate as Lightning Strikes, CCTV Captures Horror