Breaking News Live Update 4 October : देश-विदेश में आज 4 अक्टूबर की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है साथ ही राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी चल रही है। इसके लिए पढ़ें आज 4 अक्टूबर की ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज।
Oct 04, 2026 09:14 IST
मथुरा में बड़ा हादसा, होटल की दीवार गिरने से मजदूर की मौत
/bansal-news/media/post_attachments/878efae9-227.png)
मथुरा के मसानी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्थित विंगस्टन होटल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से होटल में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। मृतक की पहचान दिनेश (35) पुत्र गिर्राज, निवासी खामनी, मथुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनेश होटल परिसर में मजदूरी का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गई। भारी मलबे के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मलबे से निकाला गया मजदूर, लेकिन नहीं बच सकी जान
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाया और मजदूर को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना से इलाके में भी शोक का माहौल है।
हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि होटल की दीवार अचानक कैसे गिरी और हादसे के पीछे क्या वजह रही। जांच में होटल परिसर में चल रहे निर्माण या अन्य कार्यों से जुड़े पहलुओं को भी शामिल किया जा रहा है। साथ ही मजदूरों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद होटल परिसर में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह और किसी की जिम्मेदारी तय होना पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
Oct 04, 2026 08:03 IST
इंडोनेशिया और म्यांमार में भूकंप के झटके
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/04/indoneshia-india-earthquike-2026-10-04-08-03-16.jpeg)
इंडोनेशिया और म्यांमार में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह 5:07 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। इससे पहले 3 अक्टूबर की रात 11:42 बजे म्यांमार में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
वहीं भारत में त्रिपुरा और मध्य प्रदेश में भी भूकंप के झटके आए। त्रिपुरा के धलाई में 4 अक्टूबर को रात 12:57 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 30 किलोमीटर थी। वहीं, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रात 1:16 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर नीचे थी।
EQ of M: 5.2, On: 04/10/2026 05:07:28 IST, Lat: 4.844 N, Long: 95.469 E, Depth: 10 Km, Location: Indonesia.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 3, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/n4Iq2Z7hod
लेखक
![]()