Breaking News Live Update 4 September:देश-विदेश में आज 4 सितंबर की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है साथ ही राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी चल रही है। इसके लिए पढ़ें आज 4 सितंबर की ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज।
Sep 04, 2026 11:44 IST
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री सुरक्षित
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/04/whatsapp-image-2026-09-04-11-43-41.jpeg)
मुंबई से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान के साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर हादसा हो गया। सुबह करीब 9:02 बजे विमान एयरपोर्ट पर एक पोल से टकरा गया। हादसे के वक्त विमान में यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। हादसा किस वजह से हुआ और विमान किस तरह पोल से टकराया, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की सही वजह सामने आ सकेगी।
Sep 04, 2026 10:29 IST
कृष्ण जन्माष्टमी पर महंत नृत्य गोपाल दास का संदेश, बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का मार्ग होगा प्रशस्त
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/04/whatsapp-image-2026-09-04-10-30-37.jpeg)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक पत्र जारी कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर अपनी भावनाएं साझा कीं और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर विश्वास जताया। महंत नृत्य गोपाल दास ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा नहीं जाने की जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने अपने संदेश में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े संकल्प को दोहराया है।
संतों की कारसेवा के फैसले के साथ खड़े होने का संकल्प
महंत नृत्य गोपाल दास ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नेतृत्व में साधु-संतों द्वारा कारसेवा को लेकर लिए जाने वाले निर्णय के साथ खड़े रहने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर संत समाज की भावना और प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
भव्य मंदिर निर्माण को लेकर जताया भरोसा
महंत नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
Sep 04, 2026 08:41 IST
नेपाल बाढ़ में अपनों की तलाश
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं और कई परिवार अपने अपनों की तलाश में जुटे हुए हैं। इस बीच भारत सरकार ने लापता लोगों की पहचान में मदद के लिए एक अहम कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, नेपाल में लापता भारतीयों के करीबी रिश्तेदार अब भारत में ही अपना DNA सैंपल जमा कर सकेंगे। इन सैंपलों से DNA प्रोफाइल तैयार की जाएगी, जिसका बाद में नेपाल में मिले अज्ञात शवों के DNA से मिलान किया जाएगा। इससे हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
सरकार के मुताबिक, DNA सैंपल सिर्फ लापता व्यक्ति के फर्स्ट-डिग्री जैविक रिश्तेदारों से लिए जाएंगे। इनमें माता-पिता, बेटा, बेटी और भाई-बहन शामिल हैं। इस प्रक्रिया के लिए भारत की केंद्रीय और राज्य स्तर की फॉरेंसिक लैब की सेवाएं ली जाएंगी। DNA प्रोफाइल तैयार करने के लिए सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब (CFSL), स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैब (SFSL), नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) की लैब और DNA प्रोफाइलिंग की सुविधा वाली NABL से मान्यता प्राप्त लैब्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस पहल का मकसद नेपाल में मिले अज्ञात शवों की पहचान को तेज करना और उन परिवारों को अपने लापता परिजनों के बारे में जानकारी दिलाना है, जो कई दिनों से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
लेखक
![]()