Breaking News Today Live Updates: तेलंगाना में 10वीं क्लास की नाबालिक छात्रा के कथित गैंगरेप मामले में आठ संदिग्ध गिरफ्तार

Published on 14 सित॰ 2026

Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है. जिसके चलते देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर भी जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है. जिसके चलते देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर भी जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

14 Sep 2026

06:38 IST

एडिट

14 Sep 2026

11:30 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 14 September 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 14 सितंबर 2026 और दिन सोमवार है. देश के कई राज्यों में मानसून अभी भी जमकर बरस रहा है. मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली से लेकर बिहार तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजे आज आ रहे हैं. राज्य की सभी 309 शहरी निकायों दो चरण में हुए चुनाव के नतीजे आज जारी किए जाएंगे. सभी 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगर पालिकाओं में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी. उधर केंद्रीय गृह अमित शाह आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे और अपना संबोधन देंगे.

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज के इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. उधर बिजली कटौती के विरोध में पंजाब कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन करेगी. इस दौरान पटियाला में PSPCL पंजाब स्टेट पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड के हेड आफिस के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा. जिसका नेतृत्व पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग करेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Sep 14, 2026 11:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: तेलंगाना में 10वीं क्लास की नाबालिक छात्रा के कथित गैंगरेप मामले में आठ संदिग्ध गिरफ्तार

    तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में 10वीं क्लास की नाबालिग छात्रा के कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, अल्वाल पुलिस स्टेशन इलाके में नौ लोगों द्वारा 10वीं क्लास की नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप के मामले में आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और एक आरोपी फ़रार है. अल्वाल पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लड़की के एक पुरुष दोस्त की मदद से उसे अपने साथ ले जाकर तीन दिनों तक उसका यौन शोषण किया.

    Medchal-Malkajgiri, Telangana | Eight persons arrested, one absconding, in connection with alleged rape of Class 10 minor girl by nine people under Alwal police station limits, say police. According to Alwal police, the accused took the girl with the help of her male friend and…

    — ANI (@ANI) September 14, 2026
  • Sep 14, 2026 10:05 IST

    Breaking News Today Live Updates: ‘सभी भाषाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत’, हिंदी दिवस पर गृह मंत्री शाह ने देशवासियों को दिया खास संदेश

    हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों ने काम एक संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने देशवासियों हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही कहा, “हमारा देश भारत भाषाई विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि की अनुपम भूमि है. सब लोग कहते हैं कि हमारी भाषाएं अलग-अलग है. वो हमारी कमी है. मगर मैं मानता हूं कि हमारी सबसे बड़ी ताकत इतनी सारी भाषाएं होना है. अपने साथ हर भाषा एक इतिहास लोक परंपरा और जीवन दृष्टि को लेकर चलती है जो हमारी नई पीढ़ी के संस्कार को भी आगे बढ़ाती है.

    स्वाधीनता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, हिंदी ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। हिंदी दिवस के अवसर पर मेरा संदेश… https://t.co/mzE8bQ2KVc

    — Amit Shah (@AmitShah) September 14, 2026
  • Sep 14, 2026 09:59 IST

    Breaking News Today Live Updates: लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाने पर हुआ विवाद, डॉग लवर महिला ने स्कूल टीचर से की मारपीट

    दिल्ली एनसीआर में कुत्तों को लेकर आए दिन विवाद सामने आ रहे हैं. अब नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान डॉग लवर महिला ने स्कूल टीचर के साथ मारपीट कर दी. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. मामला राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज सोसाइटी का बताया जा रहा है.

    पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, पीड़िता हिना बारी अपने परिवार के साथ विंडसर पैराडाइज-2, राजनगर एक्सटेंशन में रहती हैं. शिकायत में बताया गया है कि 12 सितंबर को करीब तीन बजे वह इंदिरापुरम स्थित स्कूल से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान सोसाइटी की लिफ्ट में एक लड़की श्वेता सूबे, निवासी विंडसर पैराडाइज-2, अपने कुत्ते के साथ मौजूद थी.

    पीड़िता का आरोप है कि श्वेता पहले से ही लिफ्ट में मौजूद थीं और किसी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं आने दे रही थीं. जब पीड़िता ने लिफ्ट में जाने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर श्वेता ने अपने हाथ में मौजूद कुत्ते की छड़ी से पीड़िता के साथ मारपीट की. शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें थप्पड़ भी मारा और गाली-गलौज की. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी.

  • Sep 14, 2026 09:08 IST

    Breaking News Today Live Updates: मंगलवार से पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल यानी 15 सितंबर से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. बीजेपी अध्यक्ष का ये दौरा आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. इस दौरान वे प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके साथ ही नई प्रदेश भाजपा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक प्रस्तावित है. बैठकों में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की जाएगी. जबकि कोलकाता और हावड़ा नगर निगम चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होगी.

  • Sep 14, 2026 09:04 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के स्वरूप नगर में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, गले और सीने पर चोट के निशान

    राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रविवार को एक खेत में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक के गले और सीने पर  चोट के निशान मिले हैं. शव दो-तीन दिन पुराना हो सकता है. इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अभी तक शव  की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

    Delhi | An unidentified body with injury marks on the neck and chest was found in a field in the Swaroop Nagar area yesterday. The body may be two to three days old. It has been sent for postmortem. Identity has not been established. Police investigation is going on: Delhi Police

    — ANI (@ANI) September 14, 2026
  • Sep 14, 2026 08:27 IST

    Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने दी भारत के महिला T20 एशिया कप चैंपियनशिप 2026 जीतने की बधाई

    भारत के महिला T20 एशिया कप चैंपियनशिप 2026 जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल! एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा देखने को मिला. यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को और ज़्यादा खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे."

    A proud moment for Indian cricket!

    Congratulations to the Women’s team on winning the Asia Cup. Their confidence, consistency and remarkable spirit were on full display throughout the tournament.

    May this triumph inspire millions of youngsters across the country to play more…

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2026
  • Sep 14, 2026 08:23 IST

    Breaking News Today Live Updates: आज से हुई गणेश चतुर्थी की शुरुआत, मुंबई के लालबागचा राजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    देशभर में आज से गणेश चतुर्थी की शुरआत हो गई. इसके साथ ही भक्तों ने गणपति बप्पा की स्थापना भी शुरू कर दी है. इस अवसर पर मुंबई के लालबागचा राजा में भी उत्सव का माहौल देखने को मिला. जहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे.

    Mumbai, Maharashtra: Lalbaugcha Raja sets the festive mood as Ganesh Chaturthi begins with devotion and grandeur. pic.twitter.com/bgdGIJlF0n

    — IANS (@ians_india) September 14, 2026
  • Sep 14, 2026 07:32 IST

    Breaking News Today Live Updates: ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद स्वदेश रवाना हुए ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया. इसके साथ ही विदेशी मेहमान भी स्वदेश वापसी करने लगे हैं. सोमवार तड़के ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा भी दिल्ली एयरपोर्ट से स्वदेश रवाना हुए.

    Delhi: Brazilian Minister of Foreign Affairs Mauro Vieira depart from Delhi Airport after attending the 18th BRICS Summit. pic.twitter.com/xK0SarqjkR

    — IANS (@ians_india) September 14, 2026
  • Sep 14, 2026 07:01 IST

    Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 IPS समेत 127 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में रविवार देर रात बड़ा फेरबदल किया गया. दरअसल, गृह विभाग ने 10 IPS सहित 127 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया. यानी की गृह विभाग ने कुल 137 अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस सूची में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच 6  IPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं. मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस बल में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.अगले आदेश तक, कुल 137 पुलिस अधिकारियों का तबादला अलग-अलग जिलों और प्रशासनिक इकाइयों में नई पोस्ट पर किया गया है.

    The Home Department of the Madhya Pradesh Government issued an official order detailing a major administrative reshuffle in the state police force. A total of 137 police officers have been transferred to new posts across various districts and administrative units until further… pic.twitter.com/lePGoWLdrv

    — IANS (@ians_india) September 13, 2026
  • Sep 14, 2026 06:43 IST

    Breaking News Today Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी भारत के महिला T20 एशिया कप चैंपियनशिप 2026 जीतने की बधाई

    भारत के महिला T20 एशिया कप चैंपियनशिप 2026 जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘महिला T20 एशिया कप चैंपियनशिप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के सभी सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक टीम के तौर पर शानदार खेल दिखाया और सभी मैच जीते. उन्होंने देश का मान बढ़ाया है. वे हमारे युवाओं, खासकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं. मुझे यकीन है कि वे सफलता और उत्कृष्टता की कई और प्रेरणादायक कहानियां रचेंगी."

    My heartiest congratulations to all the members of Team India on winning Women’s T20 Asia Cup Championship 2026. They played superbly as a team throughout the tournament, winning all the matches. They have done the country proud. They are a source of great inspiration for our… pic.twitter.com/NmyjQOpBAn

    — IANS (@ians_india) September 14, 2026