Breaking News Today Live Updates: राम मंदिर चंदा चोरी: अयोध्या में वकीलों का पुलिस को दी चेतावनी

Published on 13 जुल॰ 2026

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले सप्ताह बुधवार और गुरुवार को जमकर बारिश हुई. हालांकि अब फिर से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले सप्ताह बुधवार और गुरुवार को जमकर बारिश हुई. हालांकि अब फिर से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

13 Jul 2026

06:25 IST

एडिट

13 Jul 2026

21:46 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 13 July 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 13 जुलाई 2026 और दिन सोमवार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले दिनों जमकर बारिश हुई. हालांकि बारिश थमने के साथ ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात और बिजली गिरने की भी आशंका है.

वहीं कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भारत में आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया. इस दौरान सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगे के आधा झुकाया गया है. गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दहेगाम में APMC के अमृत महोत्सव एवं नवीन सब्जी उप-यार्ड का लोकार्पण करेंगे. जबकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ के दौरे पर रहेंगे. जहां वे केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे.

वहीं मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आज नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहेंगे. उधर, अयोध्या राम मंदिर दान में कथित हेराफेरी के मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Jul 13, 2026 21:46 IST

    Breaking News Today Live Updates: राम मंदिर चंदा चोरी: अयोध्या में वकीलों का पुलिस को दी चेतावनी 

    Breaking News Today Live Updates: राम मंदिर चंदा चोरी के केस में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राम जन्मभूमि थाने पहुंचा था. फैजाबाद बार एसोसिएशन ने FIR दर्ज न होने के हालात में थाने के घेराव का किया. वकीलों की मांग है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम नाम FIR में शामिल किए जाएं. वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर FIR  दर्ज नहीं होती तो अंदोलन होगा. 

  • Jul 13, 2026 20:12 IST

    Breaking News Today Live Updates: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे

    Breaking News Today Live Updates: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे. कल वह यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. 

  • Jul 13, 2026 19:43 IST

    Breaking News Today Live Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई

    Breaking News Today Live Updates:  राम मंदिर दान में कथित चोरी के केस में सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाई गई है. आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. 27 जुलाई को पेशी होगी. 

  • Jul 13, 2026 17:42 IST

    Breaking News Today Live Updates: अमायरा की आत्महत्या के मामले में 15 जुलाई होगी सुनवाई 

    Breaking News Today Live Updates: नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा अमायरा की आत्महत्या का मामला सामने आया है. इस दौरान 
    आपराधिक मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी. राजस्थान हाईकोर्ट ने मामले पर  संज्ञान लिया है. एक नवंबर 2025 को स्कूल परिसर में 9 वर्षीय अमायरा की मौत हो गई थी. परिवार ने क्लास टीचर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा जोड़ने की मांग की  है. प्रिंसिपल और स्कूल ऑनर पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 लगाने की मांग की  है. संयुक्त अभिभावक संघ ने जिम्मेदारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई है.

  • Jul 13, 2026 16:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

    Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. 

  • Jul 13, 2026 15:55 IST

    Breaking News Today Live Updates: सुप्रीम कोर्ट: तमिलनाडु में गायों और बछड़ों की कुर्बानी पर लगाई रोक 

    Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु के सीएम में मुख्यमंत्री विजय अगुवाई वाली सरकार को गायों और बछड़ों की कुर्बानी के केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने मद्रास हाई कोर्ट के गौ-हत्या पर रोक लगाने वाले आदेश पर रोक लगाई है. हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस आदेश में सुधार की आवश्यकता है. 

  • Jul 13, 2026 13:59 IST

    Breaking News Today Live Updates: ओडिशा के अंगुल में जिला जज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जनपद न्यायालय में मचा हड़कंप

    ओडिशा के अंगुल जिले के ज़िला जज निरंजन पांडा को ईमेल के ज़रिए एक अज्ञात व्यक्ति से कथित तौर पर बम की धमकी दी. जिससे अदालत में हड़कंप मच गया.  इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने ज़िला अदालत में तलाशी अभियान चलाया. पुलिस के अनुसार, अदालत परिसर को खाली करा लिया गया है और पुलिस, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड परिसर की गहन तलाशी ले रहे हैं.

    Angul, Odisha: Security personnel conduct a search operation at the District Court after an unidentified person allegedly sends a bomb threat via email to District Judge Niranjan Panda. According to police, the court premises have been evacuated, and police, the Bomb Squad, and… pic.twitter.com/A5jeEOfAlF

    — IANS (@ians_india) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 12:37 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रमुख सत पॉल शर्मा ने सीएम उमर अब्दुल्ला को भेजा कानूनी नोटिस

    J&K BJP प्रमुख सत पॉल शर्मा ने अपने वकील एडवोकेट परिमोक्ष सेठ के ज़रिए CM उमर अब्दुल्ला को “झूठे, बेबुनियाद और मानहानि करने वाले आरोप लगाने” के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।

    J&K BJP Chief Sat Paul Sharma issues a legal notice to CM Omar Abdullah through his lawyer, Advocate Parimoksh Seth for “making false, baseless and defamatory allegations” pic.twitter.com/r709R3pdkZ

    — ANI (@ANI) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 12:14 IST

    Breaking News Today Live Updates: गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन शुरू

    दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई. उसके बाद बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने सर्च अभियान शुरू किया.

  • Jul 13, 2026 12:09 IST

    Breaking News Today Live Updates: भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं पर सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि वह धार भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर सकता है. सुनवाई के दौरान, मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश सीनियर वकील हुज़ैफ़ा अहमदी ने अनुरोध किया कि सभी संबंधित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की जाए, क्योंकि सुनवाई के लिए केवल एक ही याचिका लिस्ट की गई थी. भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच ने वकील को भरोसा दिलाया कि याचिकाओं पर मंगलवार को एक साथ सुनवाई हो सकती है.

    Delhi: The Supreme Court has indicated that it may hear together the petitions filed by the Muslim side challenging the Madhya Pradesh High Court’s order in the Dhar Bhojshala case. During proceedings, senior advocate Huzaifa Ahmadi, appearing for the Muslim side, requested that… pic.twitter.com/d4FeIFvp8E

    — IANS (@ians_india) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 12:00 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मॉडल टाउन से शुरू किया वृक्षारोपण अभियान

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शहर में बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत मॉडल टाउन में एक पौधा लगाकर 70 लाख पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की.

    Delhi: Chief Minister Rekha Gupta participated in the 70 lakh plantation drive by planting a sapling in Delhi’s Model Town area, as part of the city’s large-scale afforestation campaign pic.twitter.com/3OlxYNv3aA

    — IANS (@ians_india) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 11:04 IST

    Breaking News Today Live Updates: बंगाल के मदरसा शिक्षकों और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ये है पूरा मामला

    सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के मान्यता प्राप्त मदरसों के 350 से ज़्यादा शिक्षकों और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की कई याचिकाओं को खारिज कर दिया है. इन कर्मचारियों ने अपनी नियुक्तियों को रद्द किए जाने को चुनौती दी थी और राज्य की ग्रांट-इन-एड स्कीम के तहत वेतन की मांग की थी. 13 प्रतिनिधि मामलों की जांच करने के बाद, कोर्ट को राहत देने का कोई आधार नहीं मिला और उसके बाद शीर्ष अदालत ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया.

    Supreme Court dismisses a batch of petitions filed by over 350 teachers and non-teaching employees of recognised West Bengal Madrasas challenging the rejection of their appointments and seeking salaries under the State’s grant-in-aid scheme. After examining 13 representative…

    — ANI (@ANI) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 10:46 IST

    Breaking News Today Live Updates: पुणे के सासवड-जेजुरी रोड पर दर्दनाक हादसा, तीन महिलाओं की मौत; 4 घायल

    महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. जहां सासवड-जेजुरी रोड पर एक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई. जबकि चार अन्य घायल हो गईं.

    Pune, Maharashtra: Three women Warkaris were killed and four others injured in a road accident on the Saswad–Jejuri Road

    (Video Source: Police) pic.twitter.com/ngN6rPT9tG

    — IANS (@ians_india) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 09:40 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के हिरनकी गांव में यमुना में डूबे चार किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम यमुना नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. हिरनकी गांव के पास ठोकर नंबर-24 पर नहाने गए पांच किशोरों में से चार तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए. सभी किशोरों की उम्र करीब 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7:46 बजे पीसीआर कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली. बताया गया कि पांचों किशोर यमुना नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान तेज बहाव में चार किशोर बह गए, जबकि पांचवां किशोर किसी तरह बाहर निकल आया और शोर मचाकर आसपास खेतों में मौजूद लोगों को सूचना दी.

    सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके साथ ही NDRF, DDMA, दिल्ली फायर सर्विस और संबंधित SDM को भी बुलाया गया. सभी एजेंसियां संयुक्त रूप से यमुना नदी में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. तभी तक किशोरों का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि शव बरामद होने के बाद BNSS के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई और इनक्वेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. यह हादसा एक बार फिर यमुना नदी में बिना सुरक्षा व्यवस्था के नहाने के खतरे को उजागर करता है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी के तेज बहाव को देखते हुए यमुना में उतरने से बचें.

    Delhi: Anita Devi, mother of missing teenager Shourav, says, “… My child was 15 years old… He told us that he was going with his friends… We were asleep, and we did not come to know anything at all…” https://t.co/ybVh7KGcQMpic.twitter.com/M3Cnj4obgz

    — IANS (@ians_india) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 08:52 IST

    Breaking News Today Live Updates: अमेठी के मोहम्मदपुर इलाके में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, 25 लाख रुपये का सामान जलकर खाक

    उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली इलाके के मोहम्मदपुर कस्बे में स्थित ‘हिंद टेंट हाउस’ में अज्ञात कारणों से आग लग गई. इस आग में टेंट का सामान और उपकरण जलकर खाक हो गए, जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है. सुबह टहलने निकले लोगों ने सबसे पहले गोदाम से आग की लपटें उठती देखीं और मालिक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मालिक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

    Amethi, Uttar Pradesh: A fire broke out at Hind Tent House in Mohammadpur town under Jagdishpur Kotwali limits, allegedly due to unknown reasons. The blaze destroyed tent materials and equipment worth an estimated ₹25 lakh. Morning walkers first noticed flames emerging from the… pic.twitter.com/WY059MobZL

    — IANS (@ians_india) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 08:49 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली पुलिस ने 1100 से ज्यादा अवैध शराब के क्वार्टर किए जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने अपने “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत छावला में छापेमारी करके 39 साल के एक आदतन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद से अलग-अलग ब्रांड की 1,133 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई है. आरोपी अशोक शर्मा पर दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं, कथित तौर पर अवैध बिक्री के लिए शराब ले जाने के लिए i10 कार का इस्तेमाल कर रहा था. पुलिस ने दिल्ली आबकारी अधिनियम और BNS के तहत मामला दर्ज किया, गाड़ी ज़ब्त की और शराब के स्रोत का पता लगाने और सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है.

    Dwarka District Police arrested a 39-year-old habitual bootlegger and seized 1,133 quarters of illicit liquor of various brands during a raid in Chhawla as part of its “Nashe Par Lagaam, Desh Ko Salaam” campaign. The accused, Ashok Sharma, who has three previous cases under the… pic.twitter.com/V36yiuWkgp

    — IANS (@ians_india) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 08:01 IST

    Breaking News Today Live Updates: कतर के पूर्व अमीर शेख के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, आधा झुकाया गया तिरंगा

    कतर के ‘फ़ादर अमीर’ महामहिम शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल-थानी के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. इस दौरान देश की सभी इमारतों पर तिरंगा को आधा झुकाया गया है. शोक व्यक्त करने के लिए साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है. बता दें कि कतर के पूर्व अमीर शेख का 12 जुलाई यानी रविवार को निधन हो गया.

    #WATCH | Delhi | National flag atop South Block and North Block flies at half mast to mourn the passing away of His Highness Sheikh Hamad bin Khalifa Al-Thani, Father Amir of the State of Qatar, who passed away on July 12th pic.twitter.com/H3ayhJ0MTs

    — ANI (@ANI) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 07:57 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के बाद अब मणिपुर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई तीव्रता

    जम्मू-कश्मीर के बाद अब पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई. एनसीएस के मुताबिक, ये भूकंप मणिपुर के तेंगनौपाल में आया. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 90 किमी की गहराई में बताया गया. ये भूकंप सुबह 7.23 बजे आया.

    EQ of M: 3.4, On: 13/07/2026 07:23:47 IST, Lat: 24.413 N, Long: 94.229 E, Depth: 90 Km, Location: Tengnoupal, Manipur.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@DrNKalaiselvi@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/tpnkkEF3Hc

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 07:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में शिव नदी में गिरी कार, गाड़ी पीछे करते वक्त हुआ हादसा; बाल-बाल बचा ड्राइवर

    महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलूण सब्जी मंडी के पास गाड़ी को पीछे करते समय ड्राइवर का नियंत्रण खो जाने से कार गलती से शिव नदी में गिर गई. हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया. हालांकि इस घटना में गाड़ी को नुकसान हुआ है. बाद में क्रेन की मदद से गाड़ी को नदी से बाहर निकाल लिया गया.

    Ratnagiri, Maharashtra: A car accidentally plunged into the Shiv River after the driver lost control while reversing near the Chiplun vegetable market. No injuries were reported, though the vehicle was damaged. It was later recovered from the river using a crane

    (Source:… pic.twitter.com/uCeXwhTx08

    — IANS (@ians_india) July 12, 2026
  • Jul 13, 2026 07:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तेंदुए का खौफ, गांव के आसपास घूम रही दो बच्चों वाली मादा तेंदुआ

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रिटी गांव के लोग इनदिनों एक मादा तेंदुए के चलते खौफ में हैं. माता तेंदुआ और उसके दो बच्चों के देखे जाने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. वन्यजीव विभाग की एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 6-7 दिनों से, लगभग हर रात, गांव के आस-पास एक तेंदुआ घूम रहा है. ऐसा लगता है कि यह दो बच्चों वाली मादा तेंदुआ है और इससे बड़ा खतरा है; वह गाँव से 3-4 कुत्ते उठा ले गई है, और लोगों व अन्य जानवरों की सुरक्षा को लेकर बहुत डर बना हुआ है. लोगों का कहना है कि हमने उधमपुर की वाइल्डलाइफ टीम को सूचना दी थी और वे अभी-अभी पहुंचे हैं. उन्होंने हमें पटाखे जलाने के लिए दिए हैं, ताकि शोर से जानवर डरकर भाग जाए, लेकिन यहां का जंगल बहुत बड़ा है.

    #WATCH | Udhampur, J&K: A local resident, Pawan Sharma said, “…For the past 6-7 days, practically every night, a leopard has been active in the vicinity of the village. It appears to be a female with two cubs, and she poses a serious threat; she has already snatched 3-4 dogs… https://t.co/nRRE1st4Gwpic.twitter.com/LkzvANcv5g

    — ANI (@ANI) July 13, 2026
  • Jul 13, 2026 07:02 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.6 दर्ज की गई तीव्रता

    जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई. इस भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है. एनसीएस के मुताबिक, ये भूकंप रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि दो बजे आया. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था.

    EQ of M: 3.6, On: 13/07/2026 02:00:31 IST, Lat: 34.246 N, Long: 74.456 E, Depth: 10 Km, Location: Baramulla, Jammu and Kashmir.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@DrNKalaiselvi@GSuresh_NCSpic.twitter.com/b7Osh7XJTL

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 12, 2026
  • Jul 13, 2026 06:27 IST

    Breaking News Today Live Updates: यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, आवारा सांड से कार टकराने से युवक की मौत

    उत्तर प्रदेश के एटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत निधौली रोड पर जवाहरपुर गोदाम के पास, जीटौली रामनगर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय नरेंद्र शर्मा की कार एक आवारा सांड से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई. बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    Etah, Uttar Pradesh: A 35-year-old man, Narendra Sharma of Jitauli Ramnagar village, died after his car collided with a stray bull near Jawaharpur Godown on Nidholi Road under Pilua police station limits.Police have sent the body for post-mortem. pic.twitter.com/fpdrnxgjus

    — IANS (@ians_india) July 12, 2026