Breaking News Today Live Updates: दिल्ली विधानसभा स्पीकर को मिला बम की धमकी वाला ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

Published on 8 सित॰ 2026

Breaking News Today Live Updates: देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है. आज भी मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि पहाड़ों पर भूस्खलन की आशंका जताई है.

Breaking News Today Live Updates: देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है. आज भी मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि पहाड़ों पर भूस्खलन की आशंका जताई है.

author-image

Suhel Khan

08 Sep 2026

06:40 IST

एडिट

08 Sep 2026

11:47 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 8 September 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 08 सितंबर 2026 और दिन मंगलवार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के अलग-अलग हिस्सों में  बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है.

पीएम मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. दोपहर करीब 12 बजे पीएम मोदी वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से 10 सितंबर यानी गुरुवार तक श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे. जहां वे श्रीलंका के नेतृत्व के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे. उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर जाएंगे. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे बाराबंकी के हैदरगढ़ चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे.

उधर कांग्रेस के दलित आदिवासी सांसदों ने खरगे शुद्धिकरण मुद्दे पर एफआईआर दर्ज न होने को लेकर आज दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है. वहीं पंजाब में आज मिनिस्टीरियल क्लेरिकल स्टाफ के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण राज्य के सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहने की आशंका है. वहीं हरियाणा युवा कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Sep 08, 2026 11:45 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली विधानसभा स्पीकर को मिला बम की धमकी वाला ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

    दिल्ली विधानसभा स्पीकर को बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस जांच के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही है. फिलहाल इस बारे में अभी तक अधिक जानकारी नहीं मिली है.

    Bomb threat email received to Delhi Assembly Speaker. Police are following all protocols to check. More details awaited: Delhi Police pic.twitter.com/ZkNd6z054F

    — IANS (@ians_india) September 8, 2026
  • Sep 08, 2026 10:52 IST

    Breaking News Today Live Updates: सीएम योगी ने लखनऊ में किया दो दिवसीय ‘यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026’ का उद्घाटन

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में ‘यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026’ का उद्घाटन किया. ये कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा.

    #WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated the two-day ‘UP Textile Conclave-2026’. pic.twitter.com/zNe4VZr66I

    — ANI (@ANI) September 8, 2026

  • Sep 08, 2026 10:49 IST

    Breaking News Today Live Updates: सत्य निकेतन हादसे के घायलों से मिलने एम्स पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली के शांति निकेतन इलाके में रविवार को इमारत गिरने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने सीएम रेखा गुप्ता एम्स पहुंची हैं. जहां घायलों को इलाज चल रहा है.

    #WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta arrives at AIIMS to meet the injured in the Satya Niketan building collapse incident, which claimed 7 lives. pic.twitter.com/na8FEbbF81

    — ANI (@ANI) September 8, 2026
  • Sep 08, 2026 10:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: हैदराबाद में BRS नेताओं गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे समर्थक

    तेलंगाना विधानसभा स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के आरोप में सैफाबाद पुलिस द्वारा BRS MLC टी. मधुसूदन राव (उर्फ टाटा मधु) और एन. नवीन कुमार रेड्डी को गिरफ्तार किए जाने के बाद, BRS नेताओं ने नारायणगुडा पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

    #WATCH | Hyderabad, Telangana | BRS leaders protest outside the Narayanguda Police Station after Saifabad Police arrested BRS MLCs T Madhusudhan Rao, alias Tata Madhu, and N Naveen Kumar Reddy, for their alleged remarks against Telangana Legislative Assembly Speaker Gaddam Prasad… https://t.co/I1tRN50kTRpic.twitter.com/574vdjHWIM

    — ANI (@ANI) September 8, 2026
  • Sep 08, 2026 09:06 IST

    Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश के कटनी पहुंचा सत्य निकेतन में इमारत गिरने में जान गंवाने वाले छात्र का शव

    मध्य प्रदेश के कटनी के 18 वर्षीय कॉलेज छात्र अक्षत की सत्य निकेतन इमारत गिरने से मौत हो गई. उनका पार्थिव शरीर कटनी स्थित उनके आवास पर लाया गया है.

    #WATCH | 18-year-old college student from Madhya Pradesh’s Katni, Akshat, lost his life in the Satya Niketan building collapse. His mortal remains have been brought to his residence in Katni pic.twitter.com/8lXZZK36bP

    — ANI (@ANI) September 8, 2026
  • Sep 08, 2026 08:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार के भागलपुर में बढ़ा कोसी नदी का जलस्तर, घरों में घुसा पानी

    देश के कई इलाके इनदिनों बाढ़ की चपेट में हैं. बिहार में भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. भागलपुर में कोसी नदी का जलस्तर पर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. जिसके चलते लोगों के घरों में पानी भर गया गया है. जिससे मंदराउनी और साधुआ गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

    Bhagalpur, Bihar: Rising water levels in the Ganga have inundated settlements along the Kosi River, leaving Mandarauni and Sadhua villages severely affected

    (07/09) pic.twitter.com/EvHhoG9QWF

    — IANS (@ians_india) September 8, 2026
  • Sep 08, 2026 08:27 IST

    Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु के करूर में दूसरे दिन पर धरने पर बैठे 500 से ज्यादा संविदा सफाई कर्मचारी

    तमिलनाडु के करूर में करूर कॉर्पोरेशन के 500 से ज़्यादा कॉन्ट्रैक्ट सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं. वे काम का बहिष्कार कर रहे हैं और सरकारी आदेश 62 के तहत 750 रुपये मजदूरी, नौकरी की सुरक्षा और अपनी संशोधित सैलरी के भुगतान की मांग कर रहे हैं. कॉर्पोरेशन के अधिकारी प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं.

    Karur, Tamil Nadu: More than 500 contract sanitation workers at Karur Corporation continue their second day of sit-in protest, boycotting work and demanding wages of ₹750 under Government Order 62, job security and payment of their revised salary. Corporation officials are… pic.twitter.com/GCf21UZmzC

    — IANS (@ians_india) September 8, 2026
  • Sep 08, 2026 07:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश के मुरैना में बाढ़ का कहर, मंदिर में फंसे साधु ने परिसर छोड़ने से किया इनकार

    मध्य प्रदेश के मुरैना में भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. इस बीच एक मंदिर भी बाढ़ की चपेट में आ गया है. जिसमें एक साधु फंसे हुए हैं, लेकिन उन्होंने मंदिर परिसर छोड़ने से इनकार कर दिया. उन्हें रेस्क्यू करने पहुंचे बचाव दल से उन्होंने मंदिर परिसर छोड़ने से इनकार कर दिया. उसके बाद बचाव दल वापस लौट आया.

    #WATCH | Morena, Madhya Pradesh: A saint remains stranded at a temple amid floodwaters as the rescue team returns after he declines to leave the premises. (07.09) pic.twitter.com/dH7nQpG93K

    — ANI (@ANI) September 8, 2026
  • Sep 08, 2026 07:34 IST

    Breaking News Today Live Updates: साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से अब तक सात लोगों की मौत

    साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार यानी 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत ढह गई. इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. फिलहाल इलाके में पुलिस निगरानी कर रही है.

  • Sep 08, 2026 06:50 IST

    Breaking News Today Live Updates: बरेली में अरिल नदी के तेज बहाव में बहे तीन युवक, सर्च ऑपरेशन जारी

    बरेली की अरिल नदी के तेज बहाव में बाइक सवार तीन युवक बह गए. जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला है. हादसे सोमवार को हुआ. एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया, “7 सितंबर, 2026 को एक घटना की जानकारी मिली जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक अरिल नदी पर बने कॉजवे को पार करने की कोशिश कर रहे थे. नदी का बहाव बहुत तेज था. जिसके कारण तीनों युवक बह गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक नशे में थे और उन्हें रोकने की काफी कोशिशें की गई, जानकारी मिलने पर पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया. अभी SDRF टीम और बाढ़ पुलिस स्टेशन की टीम मिलकर तलाशी अभियान चला रही हैं. हमने मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, जिससे हमें युवकों की पहचान करने में मदद मिल रही है."

    #WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh: Anshika Verma (SP, South) says, “On September 7, 2026, information was received regarding an incident where three youths on a motorcycle were attempting to cross the causeway over the Aril River. The river’s current was very strong. Consequently,… pic.twitter.com/oEE4uLaHBe

    — ANI (@ANI) September 7, 2026
  • Sep 08, 2026 06:43 IST

    Breaking News Today Live Updates: अरुणाचल प्रदेश में सुबह-सुबह आया भूकंप, बिचोम में 2.9 की तीव्रता से कांपी धरती

    पूर्वोत्तर के राज्यों में आए दिन भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं. मंगलवार सुबह अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके आए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के बिचोम जिले में मंगलवार सुबह 5.44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई. ये भूकंप जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में आया. इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है.

    EQ of M: 2.9, On: 08/09/2026 05:44:15 IST, Lat: 27.540 N, Long: 92.817 E, Depth: 10 Km, Location: Bichom, Arunachal Pradesh.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@tummalasrini@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/YsqY74vRAx

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 8, 2026