Breaking News Today Live Updates: सीएम योगी ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, भगवान से की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Published on 1 अक्टू॰ 2026

Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत से मानसून की वापसी हो चुकी है लेकिन देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत से मानसून की वापसी हो चुकी है लेकिन देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

01 Oct 2026

06:43 IST

एडिट

01 Oct 2026

12:58 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 01 October 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 01 अक्टूबर 2026 और दिन गुरुवार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद भी देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है. पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में भी इसका असर देखने को मिला. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है.

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उधल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे.

वहीं यूपी बीजेपी की आज लखनऊ में संगठनात्मक बैठक होगी. जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, सभी सह-प्रभारियों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. वहीं दिल्ली-NCR में आज से बिना PUC यानी प्रदूषण सर्जिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Oct 01, 2026 12:58 IST

    Breaking News Today Live Updates: सीएम योगी ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, भगवान से की जल्द स्वस्थ होने की कामना

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ की है. सीएम योगी ने एक्स पर एक्स पोस्ट में लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार ने घोर खतरे के सामने जो साहस और कर्तव्यनिष्ठा दिखाई, वह अत्यंत प्रशंसनीय है. उड़ान के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन मच्छार दृढ़ रहे और विमान में सवार लोगों के जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा सदा स्मृति में रहेगी. प्रभु श्री राम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने, शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना."

    The courage and sense of duty shown by Captain Smit Machchhar in the face of grave danger is deeply commendable.

    Despite being seriously injured during the in-flight crisis, Captain Machchhar remained resolute and played a crucial role in helping protect the lives of those on…

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 1, 2026
  • Oct 01, 2026 11:14 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुरादनगर इलाके में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला डॉक्टर का शव

    गाजियाबाद के नंदग्राम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत राज नगर एक्सटेंशन इलाके से एक दिन पहले लापता हुए 30 वर्षीय डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव बुधवार को मुरादनगर क्षेत्र में पूर्वी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक ब्रेजा कार से बरामद किया गया. कार के लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़ी होने की सूचना मिलने पर डायल-112 की एक टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान डॉक्टर का शव कार के अंदर मिला. हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा.

  • Oct 01, 2026 10:49 IST

    Breaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल के बसीरहाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं बदमाशों ने फेंके बम, पुलिस ने शुरू की जांच

    पश्चिम बंगाल के बसीरहाट में बुधवार रात को हरुआ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शालीपुर पंचायत के तलबेरिया इलाके में अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर पांच बम फेंके, जिससे वे घायल हो गए. घायलों के अनुसार, वे एक जगह पर बैठे थे तभी अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके बाद हमलावरों ने उन पर बम फेंके. घायलों को इलाज के लिए हरुआ ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. हरुआ पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने घटनास्थल से नए बम और बम बनाने का सामान बरामद कर जांच शुरू कर दी है. बीजेपी ने इस हमले के पीछे आईएसएफ कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है, जबकि आईएसएफ ने इन आरोपों का खंडन किया है.

  • Oct 01, 2026 10:07 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के आया नगर में एक जिम ट्रेनर की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जिस पर दो हत्यारों को पनाह देने का आरोप है. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी.

  • Oct 01, 2026 09:28 IST

    Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. सार्वजनिक जीवन में उनका लंबा कार्यकाल भारत के विकास, हमारे संविधान में निहित मूल्यों और जन कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से परिपूर्ण रहा है. उन्होंने राष्ट्र की सेवा भाव और सादगी से की है, जिसके कारण समाज के सभी वर्गों के लोग उनका सम्मान करते हैं. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु प्रदान करें."

    Warm birthday greetings to former President Shri Ram Nath Kovind Ji.

    His long years in public life have been marked by a steadfast commitment to the development of India, the values enshrined in our Constitution and welfare of the people. He has served the nation with passion…

    — Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2026
  • Oct 01, 2026 09:13 IST

    Breaking News Today Live Updates: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का जन्मदिन आज, गृह मंत्री शाह ने दी शुभकामनाएं

    पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का आज 81वां जन्मदिन है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, आदरणीय राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. एक साधारण परिवार से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का आपका सफर और वंचितों के कल्याण तथा संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति आपका समर्पण प्रेरणादायक है. मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं."

  • Oct 01, 2026 09:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के अष्ट कुंज में हुए गैंगरेप की पीड़िता ने की तीनों आरोपियों की पहचान

    राजधानी दिल्ली के अष्ट कुंज में हुए गैंगरेप पीड़िता ने तिहाड़ जेल में आयोजित पहचान परेड (टीआईपी) के दौरान तीनों आरोपियों की पहचान कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और पीड़िता ने पुलिस द्वारा आयोजित परेड के दौरान उनकी पहचान की.

  • Oct 01, 2026 08:01 IST

    Breaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप

    अफगानिस्तान में एक बार फिर से भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 6 बजकर 59 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3  दर्ज की गई. इस भूकंप के अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है.

    An earthquake of magnitude 5.3 on the Richter scale hit Afghanistan at 06:59 hours today, according to the National Center for Seismology. pic.twitter.com/ZkOb3XrDPb

    — ANI (@ANI) October 1, 2026
  • Oct 01, 2026 07:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

    गाजियाबाद में बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर सी-87/1 पर स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार तड़के 1:11 बजे आग लग गई. दमकलकर्मियों ने सात फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया. सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया, “आज, 1 अक्टूबर को सुबह 1:11 बजे बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एविनिक्स डिजाइन कंपनी में आग लगने की सूचना मिली. तुरंत कार्रवाई करते हुए, कोटवाली फायर स्टेशन से फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) सहित चार वाहन, वैशाली फायर स्टेशन से दो वाहन और साहिबाबाद फायर स्टेशन से एक वाहन मौके पर भेजे गए. कड़ी मेहनत और सूझबूझ से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है."

  • Oct 01, 2026 06:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद, मरम्मत कार्य के लिए रोकी गई आवाजाही

    भागलपुर, बिहार: बिहार सरकार के आदेशानुसार, मरम्मत कार्य के लिए विक्रमशिला सेतु को आधी रात के बाद बंद कर दिया गया। रात में पुलिसकर्मियों को बैरिकेड लगाते देखा गया। पुल तीन महीने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। इस बीच, सीमा सड़क संगठन के कर्मचारियों ने बेली ब्रिज को खोलने का काम शुरू कर दिया है।