BSNL का 412 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी - bsnl 2399 recharge plan 412 days validity 2gb daily data unlimited calling offer

Published on 23 अग॰ 2026

बीएसएनएल 2,399 रुपये का एक आकर्षक लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें अब 412 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा 12 सितंबर 2026 तक प्रदान करता है।

BSNL का 412 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

BSNL का 412 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं? साथ ही प्लान में लंबी वैलिडिटी भी चाहते हैं, तो बीएसएनएल आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर लाया है। जी हां, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों को 2,399 रुपये का जबरदस्त लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 412 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।

इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब 13 महीने तक मोबाइल कनेक्शन एक्टिव रखा जा सकता है। साथ ही इस प्लान में कई अन्य बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। प्लान में न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिल रही है बल्कि इसमें डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी मिल रही है।

ऐसे में ये प्लान उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जो पूरे साल के लिए एक साथ रिचार्ज कराना पसंद करते हैं।

BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स

BSNL के इस जबरदस्त 2,399 रुपये के रिचार्ज में 412 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक हालिया पोस्ट में बताया है कि इस प्लान में पहले 365 दिनों की वेलिडिटी मिल रही थी लेकिन अब 47 दिन ज्यादा मिल रहे हैं। यानी यूजर्स को पूरे एक साल के मुकाबले एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी मिल रही है।

हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि ऑफर की उपलब्धता और शर्तें टाइम के साथ बदल सकती हैं। इसलिए रिचार्ज करने से पहले BSNL के आधिकारिक चैनल पर मौजूदा डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

रोजाना मिलेगा 2GB डेटा

प्लान में यूजर्स को हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। इस हिसाब से ये पैक उन लोगों के लिए भी काफी यूजफुल हो सकता है, जो डेली सोशल मीडिया, वीडियो, ब्राउजिंग और दूसरे ऑनलाइन कामों के लिए मोबाइल डेटा यूज करते हैं। प्लान में न सिर्फ डेटा बल्कि अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इसके साथ डेली 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।

ऑफर कब तक वैलिड?

BSNL की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक ये खास ऑफर सिर्फ 12 सितंबर 2026 तक वैध है। ऐसे में अगर आप लंबी वैलिडिटी का रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो ऑफर की लास्ट डेट से पहले इसकी उपलब्धता और अपने सर्किल में लागू नियम जरूर देख लें।