Budaun News: कांवड़ यात्रा के दौरान चौकी पर सोते रहे इंचार्ज, अफसर जाम में फंसे, एसएसपी ने किया निलंबित

Published on 13 अग॰ 2026

Thu, 13 Aug 2026 11:49 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 11:49 AM IST

सार

बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कछला चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया। बीते रविवार की रात वह ड्यूटी छोड़कर चौकी पर सो गए थे। इससे कछला में भीषण जाम लगा। अफसरों की गाड़ियां भी फंस गई थीं। 

विज्ञापन

In-charge Rinku suspended for sleeping at the outpost during the Kanwar Yatra in Budaun

निलंबित चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह

विस्तार

बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान सावन के दूसरे रविवार की रात कछला घाट पर कई किमी में जाम लगा था। निरीक्षण के लिए निकले डीएम और एसएसपी के वाहन भी जाम में फंस गए थे। मौके पर कछला चौकी इंचार्ज नहीं मिले थे। बताया गया था कि वे चौकी पर सो रहे हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बुधवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन



सावन माह में दूसरे रविवार की रात डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा निरीक्षण करने के लिए कछला गंगा घाट पहुंचे थे। उनके निरीक्षण के दौरान उझानी के आगे जाम लगने की सूचना पुलिस अधिकारियों को मिली। दोनों अधिकारियों ने वहां जाकर देखा तो कछला चौकी इंचार्ज ड्यूटी से नदारद मिले।

विज्ञापन



जाम में फंसी थीं अफसरों की गाड़ियां 


जानकारी करने पर पता चला कि चौकी इंचार्ज ड्यूटी के दौरान चौकी पर जाकर सो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में वहां घंटों यातायात बाधित रहा। अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम फंस गई थीं। जाम की स्थिति को संभालने के लिए एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। उनके पहुंचने के बाद यातायात को बिल्सी की ओर डायवर्ट किया गया था। घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो पाया था। कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों के निर्देश के पालन में कछला चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह की लापरवाही सामने आई थी।

विज्ञापन



एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा की ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। चौकी इंचार्ज ड्यूटी के दौरान चौकी पर जाकर सो गए थे। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता में है। लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.