CAT 2026 फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो खुली, 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे बदलाव

Published on 29 सित॰ 2026

CAT 2026 फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो खुली, 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे बदलाव

CAT 2026 फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो खुली

CAT 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन उम्मीदवारों ने CAT 2026 के लिए आवेदन किया है और फॉर्म भरते समय फोटो, सिग्नेचर या एग्जाम सिटी से जुड़ी जानकारी में गलती हो गई है, वो अब उसमें बदलाव कर सकते हैं. उम्मीदवारों को करेक्शन का मौका 5 अक्टूबर 2026 तक मिलेगा. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आवेदन फॉर्म में जरूरी संशोधन करना होगा.

इन डिटेल्स में कर सकते हैं बदलाव

CAT 2026 की करेक्शन विंडो में उम्मीदवारों को सभी जानकारी बदलने की अनुमति नहीं दी गई है. अभ्यर्थी केवल निर्धारित जानकारी में ही संशोधन कर सकेंगे. इसमें पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और परीक्षा शहर की प्राथमिकता शामिल है.

अगर आवेदन में अपलोड की गई फोटो स्पष्ट नहीं है या निर्धारित साइज और फॉर्मेट के अनुसार नहीं है, तो उम्मीदवार उसे बदल सकते हैं. इसी तरह गलत या अस्पष्ट सिग्नेचर को भी सही डिजिटल इमेज से अपडेट किया जा सकता है. परीक्षा देने के लिए चुने गए टेस्ट सिटी विकल्प में भी बदलाव की सुविधा दी गई है.

इन जानकारियों में बदलाव नहीं होगा

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि करेक्शन विंडो में नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को बदलने की अनुमति नहीं है. इसके अलावा 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के अंकों या अन्य एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़ी जानकारी में भी संशोधन नहीं किया जा सकता है.

29 नवंबर को होगी CAT 2026 परीक्षा

IIM इंदौर के शेड्यूल के अनुसार CAT 2026 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होगी. कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा देश के करीब 170 शहरों में तीन सेशन में होगी. उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

ऐसे करें आवेदन फॉर्म में सुधार

करेक्शन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाएं. इसके बाद अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अकाउंट में लॉगिन करें. अब आवेदन फॉर्म में उपलब्ध एडिट विकल्प के जरिए जरूरी बदलाव करें. अगर लागू हो तो करेक्शन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. संशोधन पूरा होने के बाद अपडेटेड फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें. उम्मीदवारों को सलाह है कि करेक्शन करने से पहले CAT 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए दिशानिर्देश जरूर पढ़ लें.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button