बिना CAT स्कोर IIM अहमदाबाद से करें मैनेजमेंट कोर्स, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Published on 8 सित॰ 2026

Sep 08, 2026 09:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

IIM Ahmadabad GMP Course: आईआईएम अहमदाबाद ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (GMP) के 25वें बैच के आवेदन शुरू कर दिए हैं। बिना CAT स्कोर के आप इस कोर्स के लिए अप्लाई करें। 

बिना CAT स्कोर IIM अहमदाबाद से करें मैनेजमेंट कोर्स, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

IIM अहमदाबाद GMP कोर्स

IIM Ahmadabad GMP Course: अगर आप नौकरी के साथ-साथ देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IIM) से पढ़ाई करके अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIM) ने अपने प्रतिष्ठित जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (GMP) के 25वें बैच के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खास बात यह है कि यह कोर्स करने के लिए आपको CAT स्कोर की जरूरत नहीं है, बिना कैट स्कोर के आप आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई कर सकते हैं और अपने करियर को नई ऊंचाईयों पर ले जा सकते हैं। यह कोर्स खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे बिना अपनी नौकरी छोड़े मॉडर्न मैनेजमेंट स्किल्स सीख सकें। आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 तय की गई है।

हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

यह 9 महीने की अवधि वाला एक स्पेशल एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम है, जो पूरी तरह से हाइब्रिड मोड में संचालित होगा। इसका मतलब है कि छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से सीखने का मौका मिलेगा। पूरे कोर्स के दौरान कुल 100 सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से 60 लाइव ऑनलाइन सेशन होंगे। इसके अलावा 40 सेशन आमने-सामने इन-पर्सन होंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को 10 दिनों का कैंपस इमर्शन प्रोग्राम करना होगा। यह इन-पर्सन क्लासेस IIM अहमदाबाद और संस्थान के दुबई कैंपस में आयोजित की जाएंगी।

क्या है कोर्स की खासियत?

इस कोर्स में एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों को हार्वर्ड और आईआईएम अहमदाबाद की केस स्टडीज के जरिए पढ़ाया जाएगा। कोर्स में प्रतिस्पर्धात्मक रणनीति, कॉर्पोरेट फाइनेंस, मार्केटिंग, ऑपरेशन्स के साथ-साथ आधुनिक तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को शामिल किया गया है। कोर्स को पूरा करने वाले प्रतिभागियों को IIM अहमदाबाद का सर्टिफिकेट मिलेगा और उन्हें प्रतिष्ठित IIMA एलुम्नाई स्टेटस का दर्जा भी प्राप्त होगा।

योग्यता और अनुभव

इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कार्यक्षेत्र में न्यूनतम 8 से 25 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। इसमें मैनेजर, डायरेक्टर, कंसलटेंट और बिजनेस हेड्स जैसी भूमिकाओं में काम कर रहे प्रोफेशनल्स हिस्सा ले सकते हैं।

आवेदन शुल्क और तरीका

इच्छुक अभ्यर्थी IIM अहमदाबाद की आधिकारिक वेबसाइट www.iima.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोर्स का शुल्क और शेड्यूल संस्थान के पोर्टल पर उपलब्ध है। योग्य उम्मीदवारों का चयन उनके प्रोफाइल, शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें