चंडीगढ़ CBI ने गतका फेडरेशन के खाते किए फ्रीज: दोबारा चालू करने की मांग कोर्ट पहुंची, कहा- पंजाब के निलंबित DIG भुल्लर अब अध्यक्ष नहीं - Chandigarh News

Published on 21 जुल॰ 2026

पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैंक खाते फ्रीज किए जाने का मामला अदालत पहुंच गया है। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब गतका एसोसिएशन के महासचिव बलजिंदर सिंह तूर ने सीबीआई की विशेष अदालत में

.

अदालत ने याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। पिछले साल मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी आकाश बत्ता की शिकायत पर सीबीआई ने निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान सीबीआई ने दोनों से जुड़े बैंक खातों, संपत्तियों और पैसों के लेन-देन की जांच शुरू की। इसी कार्रवाई के तहत कई बैंक खाते फ्रीज किए गए थे, ताकि वित्तीय लेन-देन की सही जानकारी जुटाई जा सके और जांच पूरी होने तक खातों से रकम निकालने या ट्रांसफर करने पर रोक लगाई जा सके।

गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के तीन बैंक खाते भी फ्रीज

जांच के दौरान सीबीआई ने गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के तीन बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए थे। एजेंसी का कहना था कि हरचरण भुल्लर लंबे समय तक फेडरेशन के अध्यक्ष रहे हैं, इसलिए जांच करना जरूरी है कि फेडरेशन के बैंक खातों में हुए लेन-देन का रिश्वत मामले से कोई संबंध है या नहीं। जांच के चलते इन खातों को भी जांच पूरी होने तक फ्रीज रखा गया।

हालांकि, गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अदालत में दायर अर्जी में कहा है कि हरचरण सिंह भुल्लर अब फेडरेशन के अध्यक्ष नहीं हैं। इस रिश्वत मामले से संगठन का कोई संबंध नहीं है। फेडरेशन का कहना है कि सीबीआई ने जिन तीन बैंक खातों को फ्रीज किया है, उनमें से एक खाते में कोई राशि भी मौजूद नहीं है। अन्य खाते केवल फेडरेशन के नियमित कामकाज और खिलाड़ियों से जुड़े खर्चों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

इन खातों को दोबारा चालू करने की मांग

खातों के फ्रीज होने से संगठन की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इसी आधार पर फेडरेशन और पंजाब गतका एसोसिएशन के महासचिव बलजिंदर सिंह तूर ने सीबीआई की विशेष अदालत में इन खातों को दोबारा चालू (डी-फ्रीज) करने की मांग की है। अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

फेडरेशन बोला अब अध्यक्ष नहीं

अदालत में दायर अर्जी में गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि हरचरण सिंह भुल्लर अब फेडरेशन के अध्यक्ष नहीं हैं। इसलिए सिर्फ इस आधार पर फेडरेशन के बैंक खातों को फ्रीज रखना सही नहीं है। फेडरेशन का कहना है कि संगठन का इस कथित रिश्वत मामले से कोई संबंध नहीं है और उसके बैंक खातों का भी इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

फेडरेशन ने अदालत को यह भी बताया कि सीबीआई ने जिन तीन बैंक खातों को फ्रीज किया है, उनमें से एक खाते में कोई पैसा ही जमा नहीं है। वहीं बाकी दो खाते केवल फेडरेशन के नियमित कामकाज, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन और अन्य प्रशासनिक खर्चों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

संगठन का काम प्रभावित हो रहा

खाते फ्रीज होने की वजह से इन जरूरी कामों में परेशानी आ रही है और संगठन का काम प्रभावित हो रहा है। इसी आधार पर फेडरेशन ने अदालत से मांग की है कि तीनों बैंक खातों को डी-फ्रीज किया जाए, ताकि संगठन पहले की तरह अपना नियमित कामकाज चला सके।