CBSE ने जारी की 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट, 28 जुलाई को होगा एग्जाम; तुरंत देखें टाइमिंग और नियम - Haribhoomi

Published on 18 जुल॰ 2026

सीबीएसई ने कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी विषयों की परीक्षा 28 जुलाई को एक ही दिन अलग-अलग अवधि में आयोजित की जाएगी।

Cbse

CBSE ने जारी की 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट

  • Published: 18 Jul 2026, 09:49 AM IST
  • Last Updated: 18 Jul 2026, 09:49 AM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विषयवार टाइमिंग और परीक्षा अवधि भी निर्धारित कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार, सभी सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को आयोजित होंगी। हालांकि, विषय के अनुसार परीक्षा की अवधि अलग-अलग रहेगी।

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे प्रमुख विषय
तीन घंटे की अवधि वाले प्रमुख विषयों में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, एप्लाइड मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और होम साइंस समेत कई विषय शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न भाषा विषयों और व्यावसायिक (Vocational) विषयों की परीक्षाएं भी इसी समय आयोजित की जाएंगी।

इन विषयों की परीक्षा होगी दो घंटे की
हिंदुस्तानी संगीत (वोकल), हिंदुस्तानी संगीत (वाद्य), पेंटिंग, एप्लाइड आर्ट, योग, अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर जैसे विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स के जरिए डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Latest Announcements" सेक्शन खोलें।
  • अब "Class 12 Supplementary Examination Date Sheet 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
CBSE जल्द ही कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा के दिन इन नियमों का रखें ध्यान

  1. परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
  2. एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ रखें।
  3. मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी।
  4. परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।
  5. प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।