कोटा नगर के पड़ाव पारा स्थित सूने मकान में अज्ञात चोर 50 हजार रुपये नकद, चांदी का गिलास और गुल्लक की रकम चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई।
चोरी करते CCTV में कैद हुए आरोपी
- Published: 14 Jul 2026, 11:02 AM IST
- Last Updated: 14 Jul 2026, 11:14 AM IST
प्रेम सोमवंशी - बिलासपुर। जिले के कोटा नगर स्थित पड़ाव पारा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद, चांदी का गिलास और गुल्लक में रखी नगदी चोरी कर ली। घटना की पूरी वारदात मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घर सूना मिलते ही चोरों ने बोला धावा
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बलराम सिंह ध्रुव जनपद पंचायत गीदम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ हैं और वर्तमान में गीदम में रहते हैं। कोटा के पड़ाव पारा स्थित उनके मकान में उनका भतीजा रहता है। 12 जुलाई को भतीजा अपने पैतृक गांव झिंगटपुर गया हुआ था, जिससे मकान खाली था।
कोटा नगर के पड़ाव पारा स्थित सूने मकान में अज्ञात चोर 50 हजार रुपये नकद, चांदी का गिलास और गुल्लक की रकम चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई।@BilaspurDist #Kota #CashSilverTheft #CCTVFootage pic.twitter.com/ROObB0V0vl
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 14, 2026
ताला तोड़कर नकदी और चांदी के सामान की चोरी
12 जुलाई की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गोदरेज आलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद, एक चांदी का गिलास और गुल्लक में रखी नगदी चोरी कर फरार हो गए।
CCTV फुटेज से होगी आरोपियों की पहचान
घटना की जानकारी मिलने के बाद बलराम सिंह ध्रुव ने कोटा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)