Mon, 17 Aug 2026 10:12 AM IST
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 10:12 AM IST
सार
CERT-In Scientist B Recruitment 2026: सीईआरटी-आईएन में वैज्ञानिक-बी के 133 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज 17 अगस्त 2026 को आखिरी मौका है। भर्ती में कार्य अनुभव अनिवार्य नहीं है। GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी और चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
CERT-In Scientist B Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विस्तार
CERT-In Scientist B Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Scientist B के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज, 17 अगस्त 2026 को आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 133 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों से किसी तरह का कार्य अनुभव नहीं मांगा गया है। ऐसे में पात्र नए स्नातक उम्मीदवारों के लिए भी यह अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आज निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन पूरा करना होगा।
विज्ञापन
133 पदों पर होगी भर्ती
Scientist B के कुल 133 पदों में अलग-अलग तकनीकी क्षेत्रों के पद शामिल हैं।
| विषय | पद |
|---|---|
| कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी | 83 |
| डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस | 25 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 25 |
| कुल | 133 |
कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी के 83 पदों में सामान्य वर्ग के 35, एससी के 12, एसटी के 6, ओबीसी-एनसीएल के 23 और ईडब्ल्यूएस के 7 पद शामिल हैं। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान है।
GATE स्कोर जरूरी, अनुभव की जरूरत नहीं
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय का वैध GATE स्कोर होना चाहिए। GATE 2024, 2025 और 2026 के स्कोर मान्य होंगे।
| पद/क्षेत्र | मान्य GATE पेपर |
|---|---|
| कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी | CS |
| डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस | DA |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | EC |
उम्र कितनी होनी चाहिए?
आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग है।
| वर्ग | अधिकतम आयु |
|---|---|
| सामान्य/ईडब्ल्यूएस | 30 वर्ष |
| ओबीसी-एनसीएल | 33 वर्ष |
| एससी/एसटी | 35 वर्ष |
| दिव्यांग उम्मीदवार | 40 वर्ष |
अन्य पात्र आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
GATE स्कोर और इंटरव्यू से होगा चयन
Scientist B पदों पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग GATE स्कोर के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची GATE और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार होगी।
| चयन का आधार | वेटेज |
|---|---|
| GATE स्कोर | 60% |
| इंटरव्यू | 40% |