CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार, 13 जुलाई से शुरू हुआ। शून्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी का मामला गर्माया। कांग्रेस विधायकों ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए चर्चा और सीबीआई जांच की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसे राज्य का विषय नहीं मानते हुए चर्चा की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए वाकआउट किया। इसी के साथ सदन की कार्यवाही कल (मंगलवार) तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इससे पहले पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन में सबसे पहले महेंद्र कर्मा विवि में बीएड-डीएड कोर्स का मुद्दा उठाया गया। विधायक लता उसेंडी ने प्रश्नकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सवाल पूछा।
उन्होंने महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में डी.एड/बी.एड. कोर्स का उठाते हुए पूछा कि 265 पद स्वीकृत हैं। सिर्फ 29 पद भरे हैं। बाकी रिक्त पदों पर भर्ती कब की जाएगी ? साथ ही कहा कि जो पद भरे गए हैं यानी भर्तियां हुई उनमें शिकायतों की जांच ठीक से नहीं कराई है।
जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के कहा कि महेंद्र कर्मा विवि में डी.एड/बी.एड कोर्स लागू है। जहां तक भर्ती की बात है तो जल्द की जाएगी। शिकायतों की भी जांच होगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/cg-monsoon-session-2026-07-13-17-25-09.jpg)
राम मंदिर चंदा घोटाले का मामला गर्माया
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी का मामला गर्माया। कांग्रेस विधायकों ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए चर्चा और सीबीआई जांच की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसे राज्य का विषय नहीं मानते हुए चर्चा की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए वाकआउट किया। इसी के साथ सदन की कार्यवाही कल (मंगलवार) तक के लिए स्थगित कर दी गई।
मानसून सत्र के पहले ही दिन विधानसभा में राम मंदिर के कथित चंदा घोटाले की गूंज सुनाई दी।
सदन में विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज
कांग्रेस ने शून्यकाल में चर्चा की मांग रखी और आरोप लगाया कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं का अपमान बताया, लेकिन सत्ता पक्ष ने कहा ये छत्तीसगढ़ का विषय नहीं है।
सदन के भीतर बहस बढ़ी तो सियासी पारा भी चढ़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दलील दी कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी राम मंदिर के लिए चंदा दिया था, इसलिए यह प्रदेश का भी विषय है। विधानसभा अध्यक्ष ने नियमों का हवाला देते हुए स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया। इसके बाद विपक्ष वेल में पहुंच गया, नारेबाजी हुई और पहले ही दिन सदन की कार्यवाही ठप हो गई।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/cg-monsoon-session-2026-07-13-17-25-34.jpg)
चौकीदर सत्ता में फिर चोरी कैसे हुई ?
सदन से निकलकर कांग्रेस सड़क पर उतर गई। प्रदेशभर में प्रदर्शन हुए। कांग्रेस ने सवाल उठाया अगर खुद को चौकीदार कहने वाले सत्ता में हैं तो फिर चोरी कैसे हो गई? कांग्रेस ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए बीजेपी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।
राम के ननिहाल में भी चढ़ावा घोटाले की गूंज
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के चढ़ावे में चोरी का खुलासा होने के बाद यूपी सरकार मामले कि जांच SIT से करवा रही है। इस मामले में कांग्रेस पूरे देशभर में प्रदर्शन कर रही है। सवाल भी लगातार खड़े हो रहे हैं। यही वजह है कि अब इन सवालों की गूंज भगवान श्रीराम के ननिहाल में भी सुनाई दे रहे है। विधानसभा में मामला उठ रहा है तो वही सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जा रहा है। विपक्ष इस मामले में सीधे बीजेपी पर आरोप लगा रही है।
बीजेपी ने आरोप खारिज किए, बोली- SIT जांच कर ही
बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सरकार का कहना है मामला उत्तर प्रदेश का है। एसआईटी जांच कर रही है, और विधानसभा में ऐसे विषय पर चर्चा नियमों के अनुरूप नहीं हो सकती यानी एक पक्ष कह रहा है आस्था के साथ विश्वासघात हुआ। तो दूसरा पक्ष कह रहा है विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/cg-monsoon-session-2026-07-13-17-25-53.jpg)
सदन में कब तक गूंजेगाी चंदा चोरी ?
राम मंदिर, रामभक्त और राम के नाम पर जुटाया गया चंदा। इन तीन शब्दों ने छत्तीसगढ़ की सियासत का पारा बढ़ा दिया है। सवाल सिर्फ जांच का नहीं, सवाल उस आस्था का भी है। जिसके नाम पर देशभर के लोगों ने अपना योगदान दिया था, लेकिन चुनावी मौसम की आहट के बीच क्या ये मुद्दा श्रद्धा से ज्यादा सियासत का हथियार बनेगा, या जांच के बाद सच सामने आएगा। फिलहाल राम के नाम पर एक बार फिर सियासत अपने चरम पर है। अब देखना होगा चंदा, चोरी और सियासत सदन में कब तक गूंजेगी।
ये खबर भी पढ़ें:Korea Student Suicide Case: कॉन्स्टेबल की बेटी के सुसाइड मामले में मार्ट संचालक गिरफ्तार, दो अन्य आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
14 जुलाई को कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी
सत्र के दूसरे दिन यानी कल (14 जुलाई) कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। हालांकि, विधानसभा में बीजेपी का स्पष्ट बहुमत होने के कारण इस प्रस्ताव के पास होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन कांग्रेस इस मौके का इस्तेमाल सरकार को कई मुद्दों पर घेरने के लिए कर रही है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के बीच गरमागरम राजनीतिक बहस देखने को मिल सकती है।
ये खबर भी पढ़ें:Bijapur Boyfriend Murder: बीजापुर में महिला ने दोस्तों से कराई बॉयफ्रेंड की हत्या, चाकू से हमला कर कुएं में फेंका, मौत
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: CG Police Constable Promotion Case: बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब