CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Published on 9 अक्टू॰ 2026

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले (CG Police Transfer) किए हैं। शुक्रवार को गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के साथ कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पदों पर नई पदस्थापना की गई है। सभी तबादले (CG Police Transfer)  तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

देखें, पूरी लिस्ट

CG Police Transfer

CG Police Transfer

PHQ में इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के मुताबिक, बीजापुर में ASP (ऑप्स) झा अमन कुमार रमन कुमार को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस अधीक्षक (SIA) बनाया गया है। वहीं नारायणपुर ASP अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (SIB) की जिम्मेदारी दी गई है।

ASP भानु प्रतापपुर-कांकेर आकाश श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) और ASP नारायणपुर अक्षय प्रगोद सबद्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) बनाया गया है। वहीं, दुर्ग के बघेरा स्थित एसटीएफ में पदस्थ आकाश कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ANTF) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीजापुर और सुकमा में भी बदलाव

बीजापुर ASP (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा को पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। वहीं, सुकमा में पदस्थ ASP रोहित कुमार शाह को 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर का कमांडेंट बनाया गया है।

कई जिलों में नए ASP (ऑप्स) की पोस्टिंग

जगदलपुर के CSP रहे सुमीत कुमार दत्ताहारी को ASP (ऑप्स), कांकेर बनाया गया है। रायपुर के सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल को ASP (ऑप्स), नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

रायगढ़ के CSP मयंक मिश्रा को ASP (ऑप्स), सुकमा और राजनांदगांव की CSP वैशाली जैन को ASP (ऑप्स), जगदलपुर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह कोरबा में CSP  विमल कुमार पाठक को ASP (ऑप्स), नारायणपुर भेजा गया है। दुर्ग के CSP हर्षित मेहर को ASP (ऑप्स), कोंडागांव और अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल को ASP (ऑप्स), बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3 IPS ट्रैनी अफसरों को भी नई जिम्मेदारी

साकोर मानसी नानाभाउ को रायपुर में ही सहायक  पुलिस आयुक्त आजाद चौक रायपुर नगरीय, आदित्य कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव और प्रतीक बसोडे को नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर पोस्टेड किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: CG Teacher Recruitment Exam: बिलासपुर HC की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक, राज्य शासन को नोटिस जारी