छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अगले चरण को स्थगित कर दिया है। आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक होने वाला दस्तावेज जांच और इंटरव्यू अब तय समय पर नहीं होंगे। आयोग ने तारीखें टालने की वजह नहीं ब
.
राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 20 सितंबर से अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने का काम शुरू होना था। इसके बाद अलग-अलग तारीखों पर इंटरव्यू होने थे।
इधर, ED ने 2020-21 में हुई CGPSC की 7 भर्ती परीक्षाओं को भी जांच के दायरे में लिया है। इनमें राज्य सेवा, राज्य अभियांत्रिकी सेवा, सहायक प्राध्यापक, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, सिविल जज, सहायक भू-रसायनज्ञ समेत वन सेवा से जुड़ी भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती और पोस्टिंग भी हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने तारीखें टालने की वजह नहीं बताई है।
रिजल्ट के बाद उठे थे सवाल
दरअसल, मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। इसे लेकर कांग्रेस ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। पार्टी ने रिजल्ट की स्थिति साफ करने और इंटरव्यू टालने की मांग की थी।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि PSC ने 265 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। 1:3 के अनुपात के हिसाब से 795 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए चयनित किया जाना चाहिए था, लेकिन सिर्फ 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू तक पहुंचे।
आयोग का तर्क है कि 187 अभ्यर्थी न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाए। भूपेश ने कहा था कि आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर ये अभ्यर्थी न्यूनतम अंक क्यों नहीं ला सके।

CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अगले चरण को स्थगित कर दिया है। (आदेश की कॉपी)
आयोग ने बताई कम चयन की वजह
हालांकि, आयोग पहले ही साफ कर चुका है कि कम संख्या में अभ्यर्थियों के चयन की वजह कोई तकनीकी या मानवीय गलती नहीं है। आयोग के मुताबिक, कई अभ्यर्थी हर प्रश्नपत्र में तय न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाए थे। इसी वजह से तय अनुपात के हिसाब से अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सका।
नई तारीख का इंतजार
इंटरव्यू टलने के बाद अब 608 अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना होगा। आयोग ने कहा है कि दस्तावेज जांच और इंटरव्यू की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है। नई तारीख जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया उसी के अनुसार होगी।
CGPSC की 8 परीक्षाओं की जांच करेगा ED
सीजी पीएससी ने 2020 और 2021 में व्यवहार न्यायाधीश, पशु चिकित्सा, छत्तीसगढ़ वन सेवा, राज्य सेवा, सहायक प्राध्यापक और नगर निवेशक समेत कई पदों के लिए परीक्षाएं कराई थीं। चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती और पोस्टिंग भी हो चुकी है।
अब ईडी इन परीक्षाओं की भी पड़ताल कर रही है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने शिकायत में कुछ परीक्षाओं पर सवाल उठाए थे। इसके आधार पर ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया था। हालांकि राज्य सरकार ने केवल पीएससी राज्य सेवा परीक्षा-2021 की सीबीआई जांच का नोटिफिकेशन जारी किया था, इसलिए जांच का दायरा इसी तक सीमित रहा।
सीबीआई को अन्य परीक्षाओं से संबंधित गड़बड़ियां भी मिली थीं, लेकिन उनकी जांच आगे नहीं बढ़ी। अब पांच साल बाद ईडी ने इन परीक्षाओं को भी जांच के दायरे में लिया है।
2020-21 में हुईं प्रमुख भर्ती परीक्षाएं
राज्य सेवा परीक्षा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी 2021 और मुख्य परीक्षा जुलाई 2021 में हुई थी। इसके अलावा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2020, सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019,
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा-2020, सिविल जज (प्रवेश स्तर)-2020, सहायक भू-रसायनज्ञ एवं अन्य पदों की भर्ती परीक्षा तथा वन सेवा, सहायक वन संरक्षक और फॉरेस्ट रेंजर परीक्षा आयोजित की गई थी।
इनमें सामान्य अध्ययन, एप्टीट्यूड, भाषा, निबंध, विधि, इंजीनियरिंग, विज्ञान, कृषि, वानिकी और पद-विशेष विषयों के पेपर शामिल थे।
……………………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
भूपेश बोले-PSC 2024 परीक्षा की दोबारा जांच हो: 2025 का इंटरव्यू रुके, 795 की जगह सिर्फ 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू तक पहुंचने पर मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की 2024 और 2025 की परीक्षाओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मांग की है कि 2024 की PSC परीक्षा की दोबारा जांच कराई जाए और 2025 की परीक्षा के इंटरव्यू को तत्काल रोका जाए। उन्होंने कहा कि 2025 की परीक्षा की भी जांच होनी चाहिए। अगर इसमें गड़बड़ी मिलती है तो परीक्षा को निरस्त किया जाए। पढ़ें पूरी खबर…