Home›Chhattisgarh›Chhattisgarh Patwari Suspended News
Chhattisgarh Patwari Suspended News: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इन सरकारी कर्मचारियों पर एक्शन, कलेक्टर ने किया सस्पेंड, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू, जानें वजह

Chhattisgarh Patwari Suspended News: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इन सरकारी कर्मचारियों पर एक्शन, कलेक्टर ने किया सस्पेंड, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू, जानें वजह /image: AI Generated
Jageshwar Sahu
Published: 11 Oct 2026 | 8:04 amModified: 11 Oct 2026 | 8:06 am
HIGHLIGHTS
- महासमुंद में पांच पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
- लापरवाही और राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं पर कार्रवाई
- कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं मिलने के बाद जारी हुए निलंबन आदेश
महासमुंद। Chhattisgarh Patwari Suspended News: महासमुंद जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले पांच पटवारियों (Chhattisgarh Patwari News) के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह (Collector Vinay Kumar Langeh) द्वारा राजस्व कार्यों की नियमित समीक्षा एवं कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के उपरांत संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा पांच पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस (CG Government Employees Action)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के डिजिटल फसल सर्वेक्षण (DCS) के अंतर्गत शेष खसरों का पीवी ऐप (PV APP) के माध्यम से भौतिक सत्यापन एवं गिरदावरी कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्धारित समय-सीमा में कार्य प्रारंभ नहीं करने तथा संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
इन पटवारियों पर गिरी गाज (Mahasamund Patwari Suspended)
Chhattisgarh Patwari Suspended News इसी क्रम में तहसील बसना के पटवारी हल्का क्रमांक-02 के पटवारी उदय प्रकाश राजपूत को डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। इसी प्रकार तहसील सरायपाली के पटवारी जितेंद्र सिंह बाघ को ग्राम पड़कीपाली में शासकीय भूमि को स्वेच्छानुसार अन्य कृषक के नाम पर पटवारी अभिलेख में दर्ज करने तथा तहसील महासमुंद के पटवारी हरीश चंद्राकर को ग्राम बड़गांव में खसरा नंबर की वास्तविक स्थिति छिपाकर दोबारा नामांतरण करने के मामले में निलंबित किया गया है।
इसके अतिरिक्त तहसील बागबाहरा की पटवारी कंचन साहू एवं पटवारी लुकेश यादव को डिजिटल फसल सर्वेक्षण (Digital Crop Survey 2026) के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार भौतिक सत्यापन कार्य नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है।
निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
संबंधित पटवारियों के कृत्यों को कदाचरण, अनुशासनहीनता एवं शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के उपनियम (1)(क) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में संबंधित पटवारियों का मुख्यालय निर्धारित तहसील कार्यालय में नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें शासन के नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सभी निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Farmers Good News: नवरात्रि के एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, साय सरकार ने बढ़ाई फसल खरीदी की दर, जानिए अब एक क्विंटल का कितना पैसा मिलेगा
- Sharab Dukan Band Today: आज नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी दुकानें, आबकारी विभाग ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला, आदेश भी जारी
- Anganwadi Workers Latest Good News: नवरात्रि से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को BJP सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, दे दी ये बड़ी सौगात, अब मनेगी असली दिवाली
- IAS Transfer Full List 2026 Today: नवरात्रि के पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने 34 IAS समेत इन अधिकारियों का किया ट्रांसफर, स्वास्थ्य सचिव-आबकारी विभाग के प्रभार भी बदले, देखें पूरी लिस्ट
हमसे जुड़ें
Jageshwar Sahu
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...
Web Title: Chhattisgarh Patwari Suspended News

Maihar Road Accident: देर रात नेशनल हाईवे पर मचा हड़कंप, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, दो लोगों की मौत से इलाके में सनसनी
12 Oct 2026 | 7:52 am
Festival Special Trains 2026: अब त्योहारों पर घर जाना हुआ और आसान, रेलवे आज से चलाएगा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें कहां से बुक करें टिकट?
12 Oct 2026 | 7:25 am
Mohan Yadav Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
12 Oct 2026 | 7:17 am
Delhi Metro Station Closed: आज बंद रहेंगे राजधानी मेट्रो के 6 स्टेशन, DMRC ने जारी किया अपडेट, जानिए क्यों लिया ये फैसला
12 Oct 2026 | 7:08 am
Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: महादेव की कृपा से आज इन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत, जानें मेष, मिथुन समेत 12 राशियों का हाल जानें
12 Oct 2026 | 6:40 am
Rahu Gochar Makar Rashi: राहु गोचर से बदल जाएगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, धन-करियर में लाभ के संकेत, बिजनेस में मिलेंगे नए मौके
12 Oct 2026 | 6:33 am
INDIA Alliance Latest News: इंडिया ब्लॉक के नेताओं से नहीं मिलेंगे चीफ जस्टिस सूर्यकांत.. माँगा था वक़्त, कहा ‘मामला अदालत में, दाखिल करें याचिका’
12 Oct 2026 | 12:07 am
Vande Bharat: ज्ञानेश कुमार का ‘रण’.. भारी विरोध प्रदर्शन! पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमा-झटकी, आखिर कब आएगा इलेक्शन कमीशन का जवाब?
11 Oct 2026 | 11:50 pm