TV Show CID DCP Chitrole: टीवी शो CID भले ही ऑफ एयर हो चुका है, लेकिन इस शो का और इसके किरदारों का अपना लॉयल फैन बेस है. आज भी सोशल मीडिया पर इस शो के क्लिप्स वायरल होते रहते हैं. दया, अभिजीत, ACP प्रद्युमन के अलावा इस शो में और भी कई ऐसे कैरेक्टर्स थे, जो लोगों के दिलों में बसते हैं. ऐसा ही एक किरदार डीसीपी चित्रोले का भी था. ये किरदार हर एपिसोड का हिस्सा नहीं होता था, लेकिन जब भी शो में ये कैरेक्टर आता था तो बाकी दूसरे किरदारों के बीच खौफ पैदा हो जाता था और स्क्रीन पर जबरदस्त कॉमेडी भी होती थी.
डीसीपी चितरोले का किरदार काफी सख्त, लेकिन थोड़ा मजाकिया किस्म का था. इस किरदार को खुद CID के प्रोड्यूसर बीपी सिंह निभाते थे. बीपी सिंह सीईआडी के पहले सीजन में कई एपिसोड में नजर आए थे. वो इस रोल में लोगों को काफी पसंद आते थे. हालांकि, अब बीपी सिंह का एक वीडियो सामने आया, जिसने तमाम फैंस को भावुक कर दिया है.

‘पापनाशम’ के सेट पर बीपी सिंह
दरअसल, दया का रोल करने वाले एक्टर दयानंद शेट्टी अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए एक नया क्राइम थ्रिलर शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘पापनाशम’. अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) और एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम) भी इस शो का हिस्सा होंगे. हाल ही में इस शो की शूटिंग शुरू हुई. मुहूर्त शॉट पर पर बीपी सिंह की भी मौजूदगी रही.
बीपी सिंह की उम्र
दया ने अपने यूट्यूब चैनल पर शूटिंग के दौरान का एक व्लॉग वीडियो शेयर किया है, जिसमें बीपी सिंह दिख रहे हैं. बीपी सिंह की उम्र अब लगभग 77 साल है. वो बूढ़े हो चुके हैं. CID के पहले सीजन की तुलना उनका लुक काफी बदल चुका है. सालों बाद अचानक फैंस उन्हें इस तरह देख इमोशनल हो गए.
ये भी पढ़ें-
भारत में अवतार द वे ऑफ वाटर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब एवेंजर्स एंडगेम, जानिए कितना है अंतर
स्टंट्स दिमाग हिला देंगेRRR-बाहुबली से अलग होगा वाराणसी का एक्शन, राजामौली के बेटे ने बताया
बीपी सिंह के टीवी शोज
बीपी सिंह ने न सिर्फ CID बल्कि ‘आहट’, ‘गुटुर गूं’, ‘सुपरकॉप्स वर्सेस सुपर विलेन्स’ समेत और भी कई टीवी शो को भी प्रोड्यूस किया है. हालांकि, सीआईडी में उन्होंने अपनी एक्टिंग से भी लोगों का खूब दिल जीता. बहरहाल, फैंस ‘सीआईडी सीजन 3’ का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, उसपर कोई अपडेट नहीं है. लेकिन दया सीआईडी स्टारकास्ट के साथ ही अपना शो ‘पापनाशम’ लेकर आ रहे हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More