CII चेयरमैन बोले- मध्य प्रदेश में निवेश की बड़ी संभावनाएं: MSME को ग्लोबल मार्केट से जोड़ना जरूरी, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और ग्रीन एनर्जी पर जोर - Indore News

Published on 9 अक्टू॰ 2026

मध्य प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और तकनीक जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं। बेहतर होता बुनियादी ढांचा, रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और विविधतापूर्ण अर्थव्यवस्था राज्य को उद्योगों के लिए एक संभावनाशील क

.

यह बात भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) पश्चिमी क्षेत्र के चेयरमैन वीर एस. आडवाणी ने शुक्रवार को इंदौर में कही।

मीडिया से बातचीत में आडवाणी ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास के अगले चरण में आगे बढ़ाने के लिए उद्योग, सरकार और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

इससे निवेश को प्रोत्साहन मिलने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने और अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने प्रतिस्पर्धात्मकता, नवाचार और सतत विकास पर भी जोर दिया।

डिजिटल तकनीक और इंडस्ट्री 4.0 से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

CII पश्चिमी क्षेत्र के डिप्टी चेयरमैन मिलोन के. नाग ने कहा कि उद्योगों को मजबूत बनाने के लिए आपूर्ति शृंखला बेहतर करने, नई तकनीक अपनाने और कुशल कर्मचारियों को तैयार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल बदलाव में तेजी लाने और इंडस्ट्री 4.0 को अपनाने से उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को घरेलू और वैश्विक मूल्य शृंखलाओं से जोड़ना जरूरी है।

इससे छोटे उद्योगों को नए बाजारों तक पहुंचने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी भागीदारी बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

MSME विकास और कौशल प्रशिक्षण पर CII का जोर

CII मध्यप्रदेश के चेयरमैन सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन उद्योग और सरकार के बीच समन्वय बढ़ाकर राज्य के औद्योगिक विकास को समर्थन दे रहा है।

उन्होंने बताया कि CII मध्यप्रदेश निवेश प्रोत्साहन, MSME विकास, कौशल प्रशिक्षण, नीतिगत सुझाव और उद्योग-अकादमिक जगत के बीच सहयोग जैसे क्षेत्रों में काम कर रहा है।

इन पहलों का उद्देश्य उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना, उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और प्रदेश में समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।

कृषि और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में भी काम कर रहे उत्कृष्टता केंद्र

CII के उत्कृष्टता केंद्र विनिर्माण, सतत विकास, नवाचार, लॉजिस्टिक्स, कृषि और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में उद्योगों और समुदायों को सहयोग देते हैं।

मध्यप्रदेश में CII के खाद्य एवं कृषि उत्कृष्टता केंद्र के सहयोग से विदिशा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र जैसी पहलों के जरिए कृषि उत्पादकता में सुधार और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। संगठन का कहना है कि उसके उत्कृष्टता केंद्र उद्योगों तक बेहतर कार्यप्रणालियों, तकनीकी जानकारी और क्षमता विकास से जुड़ा सहयोग पहुंचाते हैं।