हरियाणा के झज्जर में शनिवार शाम एक एम्बुलेंस ट्राले से टकरा गई। हादसे में CISF इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी और एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दंपती का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायल युवक को इ
.
वहीं, शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया गया। हादसा गुरुग्राम रोड पर पेलपा गांव के मोड़ के पास हुआ। एक्सीडेंट में घायल CISF इंस्पेक्टर को परिवार इलाज के बाद गुरुग्राम से झज्जर लेकर आ रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्राले से टकराने की वजह से एम्बुलेंस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।
इलाज के बाद झज्जर लौट रहे थे
झज्जर के कच्चा बाबरा रोड निवासी CISF इंस्पेक्टर सोम प्रकाश (59) का 30 अगस्त को एक्सीडेंट हुआ था। वह गुरुग्राम के एक अस्पताल से अपना इलाज करा रहे थे। शनिवार को सोम प्रकाश की पत्नी लक्ष्मी (59) और बेटा पंकज टांके कटवाने के लिए उन्हें गुरुग्राम लेकर गए थे। सीताराम गेट निवासी प्रमोद (35) की एम्बुलेंस में तीनों गए थे। इलाज के बाद सोम प्रकाश का परिवार एम्बुलेंस से झज्जर लौट रहा था।
पेलपा गांव के पास हुआ एक्सीडेंट
शाम करीब 6 बजे झज्जर-गुरुग्राम रोड पर पेलपा गांव के पास एम्बुलेंस आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। लक्ष्मी, सोम प्रकाश और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। लक्ष्मी और सोम प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक PGI रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई। पंकज का झज्जर के एडवांटा अस्पताल में चल रहा है।
बेटा बोला- कोई अटेंडेंट साथ नहीं भेजा
सोम प्रकाश के छोटे बेटे प्रीतम ने आरोप लगाया कि झज्जर सिविल अस्पताल से मम्मी-पापा को रोहतक PGI रेफर करते समय उनके साथ कोई अटेंडेंट नहीं भेजा गया। दोनों को ऑक्सीजन भी नहीं लगाई गई। प्रीतम ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

एम्बुलेंस की टक्कर आगे चल रहे ट्राले से हुई।
पंकज को मल्टीपल फ्रैक्चर हुए
एडवांटा अस्पताल के डॉ. अंकित ने बताया कि पंकज का ICU में इलाज चल रहा है। फिलहाल वह होश में है और सही तरीके से सांस ले पा रहा है। उसे कई जगह फ्रैक्चर हुए हैं। उसका BP और शुगर भी सामान्य है। फिलहाल उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीमें उसका इलाज कर रही हैं।