मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: CJP का मार्च पुलिस ने रोका, दीपके हिरासत में; संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार; यूपी में पति की हत्यारी पत्नी-प्रेमी को सजा-ए-मौत - Lucknow News

Published on 17 अक्टू॰ 2026

.

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च बुलाया। केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। यूपी की मेरठ जिला कोर्ट ने हत्या के मामले के दोषियों को मौत की सजा सुनाई।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...

1. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आएंगे।

2. भारत Vs वेस्टइंडीज के बीच पांचवा टी-20, आज शाम 7 बजे बेंगलुरु में।

📰 कल की बड़ी खबरें...

1. CJP का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका, दीपके-नेहा हिरासत में, 150 प्रदर्शनकारी डिटेन; कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों की भीड़

कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च बुलाया। आसपास इलाके में धारा 163 लागू थी। जिसके चलते पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को वहां जाने नहीं दिया गया।

दीपके दिल्ली में NCP-SP के एक प्रवक्ता के घर रुके थे। वह जैसे ही बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को मंडी हाउस से कस्टडी में लिया गया। कुल 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए।

हिरासत में लिए जाने से पहले दीपके ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा- दिल्ली पुलिस से 7-8 पुलिसवाले आए। वे बोले कि आप लोगों को भड़का रहे हैं। आप तिरंगा लहराने जा नहीं सकते। मतलब अपने ही देश में तिरंगा लहराने से मना किया जा रहा है।

6 दिन में दूसरी बार हिरासत में: 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को विमान से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया।

पूरी खबर पढ़ें...

2. सरकार इस महीने संसद का स्पेशल सेशन बुला सकती है, लोकसभा सीटें बढ़ाने और परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान

केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। इसमें लोकसभा सीटें बढ़ाने के लिए संविधान (131वां संशोधन) बिल, परिसीमन (संशोधन) बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल को पास कराया जाएगा। इनके जरिए महिला आरक्षण लागू किया जाएगा।

6 महीने (16 और 17 अप्रैल) पहले सरकार पहले प्रयास में कामयाब नहीं रही थी और लोकसभा में दो तिहाई बहुमत जुटा नहीं पाई थी। अब कहा जा रहा है कि सरकार ने संख्याबल जुटा लिया है। विशेष सत्र बुलाने से करीब एक हफ्ते पहले इसकी सूचना दी जा सकती है।

सरकार ने मानसून सेशन खत्म नहीं किया

  • संसद के मानसून सत्र की अंतिम बैठक 13 अगस्त को हुई थी। इसके दो महीने बाद अब तक सेशन औपचारिक रूप से खत्म होने की घोषणा नहीं हुई है।
  • दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के बिना सत्रावसान रहने की यह सबसे लंबी अवधि है। इससे पहले 1989 में दोनों सदन 63 दिन ऐसी स्थिति में रहे थे।

पिछले सत्र से अभी तक लोकसभा में क्या बदला?

DMK: 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन से औपचारिक रूप से अलग हो गई।

TMC: पार्टी में बड़ी बगावत हुई और 21 सांसद टूटकर एनसीपीआई (NCPI) में शामिल हो गए।

शिवसेना (UBT): 6 सांसदों ने पाला बदलकर अलग गुट बना लिया। NDA को समर्थन दिया।

पूरी खबर पढ़ें...

3. पति की हत्या कर सांप छोड़ने वाली रविता को सजा-ए-मौत, प्रेमी को भी फांसी होगी; मेरठ में 3 दिन में 4 को मौत की सजा

उत्तर प्रदेश की मेरठ जिला कोर्ट ने पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली महिला और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई। ADJ-12 जयवीर सिंह नागर ने नीला ड्रम हत्याकांड का नाम लिए बगैर कहा- केवल काट डालना ही जघन्य अपराध नहीं है।

सजा सुनाने से पहले कोर्ट ने दोषी पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप का पक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुना। जज ने दोनों से पूछा- तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहराया गया है। क्या सजा चाहते हो?

रविता ने कहा- मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका ख्याल रखा जाए। फिर वह चुप हो गई। वहीं, अमरदीप ने कहा- मां-बाप बूढ़े हैं। उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है। उनकी देखभाल में कोई कमी न रहे।

केस को रेयरेस्ट ऑफ रेयर माना: जज ने फैसले में सती सावित्री का जिक्र किया। कहा- 'पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी करवाचौथ का व्रत करती है, लेकिन यहां प्रेमी के साथ ये कृत्य किया जो माफी लायक नहीं है।' जज ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर माना और पेन तोड़कर फेंक दिया।

3 दिन में 4 दोषियों को मौत की सजा: मेरठ कोर्ट ने पिछले 3 दिन में 4 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इससे पहले 14 अक्टूबर को नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई थी। सौरभ राजपूत के भाई राहुल और उनकी मां रेनू देवी भी कोर्ट पहुंची थीं।

पूरी खबर पढ़ें...

4. अखिलेश यादव को गाली देने वाली लड़की गोंडा में गिरफ्तार, कहा- सपा सरकार में रेप होते थे

अखिलेश यादव को गाली देने वाली पल्लवी शुक्ला को गोंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पल्लवी ने 2 दिन पहले फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कहा था- हम लोग पक्के ब्राह्मण हैं, चाहे कुछ भी हो जाए, यादवों को कभी सपोर्ट नहीं करेंगे। उसका यह वीडियो शुक्रवार को सामने आया।

लड़की बोली- जितने केस कराने हैं, करा लो: पल्लवी ने कहा कि सपा की साइकिल हमेशा जंग खाती रहेगी। जबकि, कमल हमेशा खिला रहेगा। मुझ पर जिसे जितने मुकदमे कराने हैं, करा ले। गोंडा के सपा नेता वकार खान की शिकायत पर कौड़िया थाने की पुलिस ने सवा 4 बजे पल्लवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

चंद्रशेखर को गाली देने के मामले में पहले से केस: पल्लवी शुक्ला पहले नगीना सांसद चंद्रशेखर और अनुसूचित जाति को भी गालियां दे चुकी है। उसके खिलाफ 3 जुलाई को कौड़िया थाने में दरोगा शेषमणि पांडेय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूरी खबर पढ़ें…

5. यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे: केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा और हाथरस समेत 5 शहरों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। मथुरा में स्कूलों में छुट्टी की गई। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कारण 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। तापमान 5 डिग्री तक गिर गया।

उत्तराखंड के केदारनाथ, चोपता, हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ में तापमान -6°C और बद्रीनाथ में -5°C दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं।

आंध्र प्रदेश में 16 से 18 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा।

पूरी खबर पढ़ें...

6. टेस्ला ने उड़ने वाली कार दिखाई, VIDEO:हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई; 1 सेकेंड से भी कम में 97kmph की रफ्तार पकड़ेगी

रॉकेट थ्रस्टर्स की मदद से टेस्ला की रोडस्टर कार हवा में उड़कर कलाबाजियां खा सकती है।

रॉकेट थ्रस्टर्स की मदद से टेस्ला की रोडस्टर कार हवा में उड़कर कलाबाजियां खा सकती है।

इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने उड़ने वाली कार का डेमो दिखाया। रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और उल्टी हो गई। इसके बाद ये रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई।

इस कार में रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर्स लगे हैं। इनकी मदद से ये कार उल्टी होकर चल सकती है और हवा में घूम भी सकती है। ये कार केवल 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है।

2028 से शुरू होगा प्रोडक्शन: मस्क ने बताया कि रोडस्टर का प्रोडक्शन साल 2028 में शुरू होगा। कार को बुक करने के लिए कुल 50 हजार डॉलर यानी करीब ₹48 लाख का डिपॉजिट देना होगा। वेबसाइट के मुताबिक, यह पूरा पैसा 100% रिफंडेबल है।

मस्क बोले- ये स्पेसएक्स के इंजीनियर्स का कमाल

मस्क ने कहा कि चलिए, यह काम कर गया। मस्क ने इस कार को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों के साथ मिलकर किए गए काम का नतीजा बताया। कार खुद को ऊपर उठाने के लिए एक एडवांस्ड अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक का इस्तेमाल करती है। यह बिल्कुल रॉकेट की तरह उड़ सकती है और हवा में कलाबाजियां खा सकती है।

पहले डेमो में कार एक बड़े से रैंप पर चढ़ी और हवा में उल्टा लटककर चलती रही, बिना नीचे गिरे। फिर हवा में उड़ते हुए पलटी और सुरक्षित नीचे उतर गई।

पहले डेमो में कार एक बड़े से रैंप पर चढ़ी और हवा में उल्टा लटककर चलती रही, बिना नीचे गिरे। फिर हवा में उड़ते हुए पलटी और सुरक्षित नीचे उतर गई।

दूसरे डेमो में कार ने गाड़ियों के ऊपर से छलांग लगाई और उस पार उतर गई। टेस्ला का दावा है कि ये महज 1 सेकेंड में जीरो से 97 किमी/घंटा तक की स्पीड पकड़ लेगी।

दूसरे डेमो में कार ने गाड़ियों के ऊपर से छलांग लगाई और उस पार उतर गई। टेस्ला का दावा है कि ये महज 1 सेकेंड में जीरो से 97 किमी/घंटा तक की स्पीड पकड़ लेगी।

पूरी खबर पढ़ें...

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट का CJP का प्रदर्शन रोकने से इनकार: कहा- किसी के लिए प्रदर्शन जरूरी, किसी के लिए मूंगफली बेचना (पूरी खबर पढ़ें)

2. स्पोर्ट्स: चहल बोले- तलाक के बाद शराब की लत लगी: पैनिक अटैक से चेहरा टेढ़ा हो जाता था, बोलना मुश्किल था; 26 दिन रिहैब सेंटर में रहा (पूरी खबर पढ़ें)

3. बिजनेस: रिलायंस बोला-कॉम्पिटीशन से कभी नहीं डरे, स्टारलिंक का स्वागत है:मस्क का आरोप था- मुकेश अंबानी ने भारत में कंपनी की एंट्री रुकवाई (पूरी खबर पढ़ें)

4. इंटरनेशनल: रूस में 7 तीव्रता का भूकंप,जापान में 9.9 का अलर्ट: 12 मिनट तक पूरे जापान में अफरातफरी रही; फिर मौसम एजेंसी ने माफी मांगी (पूरी खबर पढ़ें)

5. कंट्रोवर्सी: हनी सिंह को साइबर सेल से राहत नहीं, 2 अक्टूबर को पेश होने की मांग खारिज; लुकआउट सर्कुलर जारी हो सकता है (पूरी खबर पढ़ें)

6. कंट्रोवर्सी: तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे: केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे (पूरी खबर पढ़ें)

7. इंटरनेशनल: UAE शाही परिवार की बहू को रिहैब कैंप भेजा गया: कोकीन के नशे में बेहोश मिली थी, 3 साल के बच्चे को अकेला छोड़ दिया था (पूरी खबर पढ़ें)

8. राजस्थान: बोरवेल में गिरे-बच्चे का कैमरे में नहीं दिख रहा मूवमेंट:पत्थर के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आई, 640 फीट की गहराई में अटका है बच्चा (पूरी खबर पढ़ें)

9. इंटरनेशनल: बांग्लादेश में छात्रों ने मंदिर के सामने गोमांस पकाया:आज यूनिवर्सिटी में गाय काटने की तैयारी, प्रशासन ने पहले रोक लगाई फिर छूट दी (पूरी खबर पढ़ें)

10. बिजनेस: RM ड्रिप-R&B डेनिम्स पर ED की छापेमारी: मुंबई समेत 6 शहरों के 29 ठिकानों पर रेड, शेयरों में हेराफेरी से 1-लाख निवेशकों को घाटा (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है...

😲 खबर हटके...

उड़ते प्लेन पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी

ब्रिटेन की 99 साल की हेल्गा डफी ने उड़ते प्लेन के पर खड़े होकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस स्टंट को ‘विंग वॉकिंग’ कहते हैं। उन्होंने इस स्टंट से एयर एंबुलेंस के लिए 1.4 लाख रुपए से ज्यादा जुटाए। पूरी खबर पढ़ें...

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: टेस्ला ने कैसे बनाई ‘उड़ने वाली कार’, 1 सेकेंड में 97 किमी/घंटा, गुलाटी मार सकती है; क्या 2028 तक सड़कों पर दिखेगी

2. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: महिला की 100 अश्लील फोटो बनाईं, 10 अकाउंट से वायरल:कपड़े हटाने वाले टूल मुफ्त, चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

3. हेमा मालिनी@78: पाकिस्तानी फैन चाकू लिए घर में घुसा, पिता को हार्ट अटैक आया, जन्म से पहले मां ने रखा नाम; ऐसे बनीं ड्रीम गर्ल

4. मूवी रिव्यू- नई नवेली: घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

5. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: रेप-डकैती के आरोपी, पुलिस से बचने के लिए 'बाबा' बने:यूपी में तंत्र-मंत्र से बच्चा पैदा करने का दावा कर रहे; कैमरे पर बाबाओं का सच

6. भास्कर एनालिसिस: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर सदर सीट क्यों चुनी:डेढ़ लाख वैश्य वोटरों पर नजर; भाजपा-सपा के लिए हो सकती है मुश्किल

7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: राजस्थान में राख-मिट्टी मिलाकर बन रहा नकली सीमेंट:अवैध फैक्ट्री चल रही, लैब टेस्ट में 45% कचरा मिला, मालिक बोला- कई सरकारी प्रोजेक्ट में की सप्लाई

8. भास्कर एक्सक्लूसिव: नहीं मिला बॉम्बे ब्लड ग्रुप का खून, मरीज की मौत:10 लाख में से किसी 1 का होता है, डॉक्टर बोले- सबसे रेयर, 20 साल में सिर्फ 3 केस

9. भास्कर एक्सक्लूसिव: MP को दोगुने रेट पर भी नहीं मिल रही बिजली:बांधों का पानी ‘पीने’ के लिए रिजर्व; कटौती के खिलाफ प्रदर्शन; संकट कब तक?

10. भास्कर एक्सक्लूसिव: इंदौर में 85 हजार परिवारों को नहीं मिल रहा पानी:52 हजार घरों तक नहीं पहुंची नर्मदा पाइपलाइन; भास्कर के पास निगम की सर्वे रिपोर्ट

11. MLC इलेक्शन: अनंत सिंह बोले- नीतीश कुमार के लिए 9 हत्याएं करवाईं: कहा- कोई मेरी तरह कुर्बानी नहीं दे सकता; नीरज बोले- उनका दिमाग नर्वस हो गया है

12. MLC इलेक्शन: सारण शिक्षक सीट से नहीं लड़ेंगे रामपुकार सिन्हा: विधायकों ने अपना फैसला बदला, RLM ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया था

13. ग्राउंड रिपोर्ट: RO-अमीन की हड़ताल से रुका म्यूटेशन:CO ऑफिस में दलाल मांग रहे 50 हजार, पीड़ित लोग बोले- 10 महीने में भी नहीं हुआ काम

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

धनु राशि वालों को नौकरी में विशेष अधिकार मिल सकते हैं और सिंह वालों की इनकम का नया सोर्स शुरू होने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल...

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…