CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'

Published on 20 जुल॰ 2026

CJP Protest: दिल्ली पुलिस के एडिशनल CP राजीव रंजन ने कहा कि सभी लोगों से आग्रह है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करें, किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों .

Written By : एबीपी स्टेट डेस्क |  Updated at : 20 Jul 2026 07:12 PM (IST)

Preferred Sources

CJP Protest Parliament March Delhi Police appeals to all protesters to maintain peace and public order CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'

(दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की )

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार (20 जुलाई) को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद चलो मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब पहुंच गए और पुलिस से उनकी नोंकझोक भी हुई. इस बीच दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है. 

पुलिसकर्मियों के कानूनी निर्देशों के पालन की अपील

दिल्ली पुलिस के एडिशनल CP और PRO राजीव रंजन ने कहा, ''दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने, संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है. सभी लोगों से आग्रह है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करें, किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों या कर्मियों के कानूनी निर्देशों का पालन करें.''

दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है। सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें । किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात… pic.twitter.com/kfqh2gaTbI

— Delhi Police (@DelhiPolice) July 20, 2026

अफवाहों पर ध्यान न दें- दिल्ली पुलिस

उन्होंने आगे कहा, ''आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अफवाहों, गलत जानकारी या बिना पुष्टि वाली सामग्री पर भरोसा न करें और न ही उन्हें फैलाएं. लोगों से अनुरोध है कि वे जानकारी के लिए सिर्फ विश्वसनीय सोर्स पर भरोसा करें और शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें."

CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की और उनके सामने अपनी मांगें रखीं. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह प्रदर्शनकारियों की मांगों पर पार्टी नेतृत्व के साथ आंतरिक रूप से चर्चा करेंगे. बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सरकार से जवाबदेही की मांग की है. साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें

Published at : 20 Jul 2026 07:09 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola