CJP Protest Day 33th: पिज्जा-बर्गर से लेकर मोमोज और थाली तक….देश भर से प्रदर्शनकारियों के लिए खाना ऑर्डर कर रहे लोग

Published on 22 जुल॰ 2026

CJP Protest Day 33th: सीजेपी ने बताया कि संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर चल रहा धरना अब खत्म हो गया है.

CJP Protest Day 33th: सीजेपी ने बताया कि संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर चल रहा धरना अब खत्म हो गया है.

author-image

New Update

CJP Protest at Jantar Mantar Day 33 Online Food Orders Keep Protesters Fueled

CJP Protest

CJP Protest Day 33th: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का आज 33वां दिन हैं. मंगलवार को लगातार तीसरी रात भी हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर डटे रहे, जिसमें पुलिस की लाठियों और आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल थे. बता दें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान, दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ जगह हिंसा हो गई थी, जिसमें पुलिस को लाठी चलानी पड़ी. 

VIDEO | Delhi: Morning visuals from Jantar Mantar.

In a dramatic turn of events, opposition leaders, including Congress's Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and Samajwadi Party's (SP) Akhilesh Yadav, were forcibly removed by police on Tuesday after they staged a dharna outside… pic.twitter.com/IBIEwdskn6

— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026

इसके अलावा, सीजेपी ने बताया कि संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर चल रहा धरना अब खत्म हो गया है. सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि हम अब सरकार के पास नहीं जाएंगे. बातचीत करने के लिए सरकार जंतर-मंतर आए.

July 22 at 8:30 AM - Jantar Mantar

Thousands and thousands of protesters are at Jantar Mantar this morning. When is Dharmendra Pradhan Mantri resigning?

Why does the Pradhan Mantri ❤️ the Mantri Pradhan more than India’s youth? pic.twitter.com/itE3hjQqUQ

— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 22, 2026

 ये खबर भी पढ़ें- जंतर मंतर से संसद मार्च के दौरान हंगामा, भिड़े पुलिसकर्मी-प्रदर्शनकारी, 5 मेट्रो स्टेशन बंद

प्रदर्शनकारियों के लिए सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना 

कहा जा रहा है कि कल से प्रदर्शनकारियों के लिए देश भर से खाना ऑर्डर किया जा रहा है. टॉल्सटॉय मार्ग और संसद मार्ग चौराहे स्थित जंतर-मंतर के चारों और बैरिकेडिंग हो रखी है. कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों के लिए कुछ-कुछ मिनटों में कोई न कोई डिलीवरी करने वाला व्यक्ति प्रदर्शन स्थल पर खाना लेकर पहुंच रहा है. खास बात है कि ये खाना किसी खास व्यक्ति के लिए नहीं आ रहा है. देश भर से सैकड़ों लोग आम प्रदर्शनकारियों के लिए खाना ऑर्डर कर रहे हैं. 

ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली में धारा 163 लागू, CJP के संसद मार्च को नहीं मिली इजाजत, पुलिस ने दे डाली सख्त चेतावनी

डिलीवरी करने वाले लोगों का कहना है कि डिलीवरी की जगह जंतर-मंतर का प्रदर्शन स्थल है. ऑर्डर करने वाले लोगों का ये भी कहना है कि खाना सिर्फ प्रदर्शनकारियों को ही दिया जाए. खाने की चीजों में पिज्जा, बर्गर और मोमोज से लेकर थाली तक शामिल थीं. 

ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने CJP के दावे को बताया गलत, नहीं हुई दीपके की गिरफ्तारी

CJP प्रवक्ता बोले- 20 जुलाई को सरकार ने हमें 4 घंटे बैठाकर रखा

20 जुलाई को जेपी नड्डा से मुलाकात करने पर मंगलवार रात सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि 20 जुलाई को जब सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया तो उन्हें 4 घंटे तक बैठाकर रखा गया. आशुतोष ने कहा कि मुझे और सौरव को दो घंटों तक फोन इस्तेमाल नहीं करने दिया. हमें बाहर भी नहीं जाने दे रहे थे. हमें ऐसा लग रहा था कि हमें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. बता दें, सरकार ने 20 जुलाई को पहली बार सीजेपी से बात की थी. 10 मिनट की मुलाकात में सीजेपी ने 3 मांगे रखी हैं. जिनमें…

पहली- सोनम वांगचुक को हॉस्पिटल से रिहा किया जाए.

दूसरी- शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान का इस्तीफा लिया जाए. 

तीसरी- आत्महत्या करने वाले नीट छात्रों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए.

ये खबर भी पढ़ें- 'बातचीत हमेशा ही ठीक रहती है', CJP नेताओं से मिलने पर बोले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा