CJP Protest News LIVE: संसद मार्ग थाने के बाहर CJP का प्रदर्शन, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाने का आरोप

Published on 4 सित॰ 2026

CJP Protest News LIVE: संजय आजाद पर हुए हमले के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर से सड़कों पर उतर आई है. सीजेपी का कहना है कि वे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाकर ही मानेंगे.

author-image

New Update

cjp protest news live updates cockroach janta party Ashutosh Ranka Saurav das Abhijeet dipke parliament street in support of nishu azad

CJP Protest News LIVE

CJP Protest News LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर से सड़कों पर उतर आई है. सीजेपी लीडर आशुतोष रंका और सौरव दास नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने तक मार्च कर रहे हैं. सीजेपी के इस प्रदर्शन का उद्देश्य पीड़ित और उनके पिता संजय कुमार के लिए न्याय की मांग करना है. आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज नाम के युवक ने पीड़ित के पिता पर अटैक किया था, जिसमें वे घायल हो गए थे.

हत्या का केस दर्ज करवाकर ही मानेंगे- रांका 

इस दौरान, आशुतोष रांका ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पीड़ित के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी. हमने न्याय की मांग की. दिल्ली में ऐसी स्थिति बन गई है कि अपराधी खुलेआम अपराध कबूल कर रहे हैं. बावजूद इसके दिल्ली पुलिस ने सरकार की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की. हम पीड़ित और उनके पिता के साथ खड़े हैं. हम लोग पुलिस थाने में अब हत्या का केस दर्ज करवाकर ही मानेंगे.

आरोपी भारद्वाज ने पेश की सफाई

मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि जिस चीज को लोग हमला कह रहे हैं, वह असल में सेल्फ डिफेंस था. मैं अगर अपने डिफेंस में ऐसा नहीं करता तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी. इससे मेरी जान जाने का भी खतरा था. मेरे पास घटना की पूरी वीडियो है. मुझे 10 से 15 लोगों ने घेर रखा था. मैंने अपने डिफेंस में यह कदम उठाया था, जिस वजह से उनके सिर पर चोट आई. भारद्वाज ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी. जांच अभी जारी है और मैं पूरी तरह सहयोग कर रहा हूं.

  • Sep 04, 2026 12:13 IST

    CJP Protest News LIVE: अपराधी खुले आम कैसे घूम रहे हैं- सौरव दास

    सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जब जंतर-मंतर पर हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा था. इस दौरान, यहां हिंसा भड़क गई थी. इसके लिए जिम्मेदार आपराधिक गिरोह पहले भी दिल्ली की हिंसा में शामिल रहा है. वह लंबे समय से हमारे बीच खुलेआम कैसे घूम रहा है. यह भी समझ से परे है.

  • Sep 04, 2026 11:58 IST

    CJP Protest News LIVE: भारद्वाज को नोटिस दिया गया है- दिल्ली पुलिस

    संजय के सिर फूटने वाली खबरों को पुलिस ने अफवाह बताया है. उन्होंने कहा कि संजय के बयान के आधार पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केस दर्ज किया गया है. सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की गई. उनको नोटिस भी दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी.

  • Sep 04, 2026 11:50 IST

    CJP Protest News LIVE: संजय के सिर पर आई चोटें मामूली- दिल्ली पुुलिस

    दिल्ली के DCP का कहना है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर सीजीेपी के प्रदर्शन के दौरान हाथापाई हुई थी, जिसमें गाजियाबाद के रहने वाले संजय कुमार के सिर पर एक आरोपी के हाथ में पहने हुए कड़े से चोट लग गई. उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें मामूली चोटें आईं हैं.

  • Sep 04, 2026 11:45 IST

    CJP Protest News LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज ने पेश की सफाई